Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
8 Mar 2022 · 1 min read

नारी शक्ति को‌ नमन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन सहित …!

? नमन ?
***********
तुझको नारी शक्ति प्रणाम ।
*
ईश्वर का सुविचार है नारी ,
सृष्टी का आधार है नारी,
शक्तिपुंज अवतार है नारी,
दुर्गा सी साकार है नारी ,
नारी तू रति तू ही काम ।१
*
चण्डी की तलवार है नारी,
लक्ष्मी का भंडार है नारी,
सीता का आचार है नारी,
राधा की मनुहार है नारी ,
नारी तू है सुख की धाम ।२
*
माँ का पावन प्यार है नारी,
ममता का व्यवहार है नारी,
बहनों में गुलजार है नारी,
शिशुओं का संसार है नारी ,
नारी सदा रही निष्काम ।३
*
रंगों की बौछार है नारी,
नन्हीं झरे फुहार है नारी,
जगमग दीप कतार है नारी,
राखी छुपी पुकार है नारी,
नारी सावन की सी शाम‌ ।४
*
नूपुर की झंकार है नारी,
पायल की गुंजार है नारी,
बिंदिया की चमकार है नारी,
चूड़ी की खनकार है नारी,
नारी करती सबके काम।५
*
कोई कहता भार है नारी ,
लगी किसी को खार है नारी,
कोई कहे कि हार है नारी,
कोई कहे कटार है नारी,
नारी में बसते हैं राम ।६
*
खुशियों की आगार है नारी ,
तलवारों की धार है नारी,
घर में बसी बहार है नारी ,
बासंती सी ब्यार है नारी,
नारी राधा नारी श्याम ।७
*
इस दुनियाँ का द्वार है नारी,
पूरे जग का सार है नारी ,
वीणा का सा तार है नारी ,
रसिया छंद मल्हार है नारी ,
नारी का है नहीं विराम ।८
*
महेश जैन ‘ज्योति’,
मथुरा ।
***

Language: Hindi
Tag: गीत
757 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Mahesh Jain 'Jyoti'
View all
You may also like:
VISHAL
VISHAL
Vishal Prajapati
बसंत पंचमी
बसंत पंचमी
Mukesh Kumar Sonkar
*सुप्रसिद्ध हिंदी कवि  डॉक्टर उर्मिलेश ः कुछ यादें*
*सुप्रसिद्ध हिंदी कवि डॉक्टर उर्मिलेश ः कुछ यादें*
Ravi Prakash
“अनोखी शादी” ( संस्मरण फौजी -मिथिला दर्शन )
“अनोखी शादी” ( संस्मरण फौजी -मिथिला दर्शन )
DrLakshman Jha Parimal
अपनी अपनी बहन के घर भी आया जाया करो क्योंकि माता-पिता के बाद
अपनी अपनी बहन के घर भी आया जाया करो क्योंकि माता-पिता के बाद
Ranjeet kumar patre
संचित सब छूटा यहाँ,
संचित सब छूटा यहाँ,
sushil sarna
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
मेरा प्यार तुझको अपनाना पड़ेगा
मेरा प्यार तुझको अपनाना पड़ेगा
gurudeenverma198
ईमानदारी की ज़मीन चांद है!
ईमानदारी की ज़मीन चांद है!
Dr MusafiR BaithA
जब किसी कार्य के लिए कदम आगे बढ़ाने से पूर्व ही आप अपने पक्ष
जब किसी कार्य के लिए कदम आगे बढ़ाने से पूर्व ही आप अपने पक्ष
Paras Nath Jha
हुनर
हुनर
अखिलेश 'अखिल'
आज का महाभारत 1
आज का महाभारत 1
Dr. Pradeep Kumar Sharma
युद्ध के मायने
युद्ध के मायने
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
मछली कब पीती है पानी,
मछली कब पीती है पानी,
महेश चन्द्र त्रिपाठी
Under this naked sky, I wish to hold you in my arms tight.
Under this naked sky, I wish to hold you in my arms tight.
Manisha Manjari
पिता
पिता
Kanchan Khanna
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
Raju Gajbhiye
मज़दूर दिवस
मज़दूर दिवस
Shekhar Chandra Mitra
💐प्रेम कौतुक-515💐
💐प्रेम कौतुक-515💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
आज की शाम।
आज की शाम।
Dr. Jitendra Kumar
इधर उधर की हांकना छोड़िए।
इधर उधर की हांकना छोड़िए।
ओनिका सेतिया 'अनु '
3423⚘ *पूर्णिका* ⚘
3423⚘ *पूर्णिका* ⚘
Dr.Khedu Bharti
संवेदना(कलम की दुनिया)
संवेदना(कलम की दुनिया)
Dr. Vaishali Verma
चवन्नी , अठन्नी के पीछे भागते भागते
चवन्नी , अठन्नी के पीछे भागते भागते
Manju sagar
🙅खरी-खरी🙅
🙅खरी-खरी🙅
*Author प्रणय प्रभात*
मुख्तशर सी जिन्दगी हैं,,,
मुख्तशर सी जिन्दगी हैं,,,
Taj Mohammad
वक्त
वक्त
लक्ष्मी सिंह
ज़िन्दगी में सभी के कई राज़ हैं ।
ज़िन्दगी में सभी के कई राज़ हैं ।
Arvind trivedi
किसान
किसान
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
अनुभव 💐🙏🙏
अनुभव 💐🙏🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
Loading...