Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 Jun 2023 · 2 min read

द माउंट मैन: दशरथ मांझी

बिहार के गहलौर में जन्मा था एक व्यक्तित्व महान,
दशरथ मांझी था उसका नाम।
पत्नी की आकस्मिक मौत से,
उठ रहा था जिसके हृदय में सागर का तूफान।
विषम परिस्थिति थी कुछ ऐसी…
फागुनी पहाड़ से गिरकर जीवन से हारी थी,
मांझी ने ले लिया संकल्प –
पर्वत को चुनौती दे डाली…
पर्वत को चीरने की अब बारी थी।
पत्नी की मृत्यु से था वो व्यथित,
अखंड संकल्प था ह्दय में उपस्थित।
प्रेम था इतना शुद्ध,
खड़ा हो गया चट्टान के विरुद्ध।
वह कर्मयोगी था,
दुखों का भोगी था।
साहस था उसमे अपार,
कर दिया अपने वचन को साकार।
सन 1960 से 22 वर्षों तक किया अथक प्रयास,
ना हिम्मत हारी ना टूटने दिया स्वयं का विश्वास।
व्याख्या कर सकूं,
उस धैर्य, समर्पण, प्रेम, विश्वास, हिम्मत, ताकत की…
शब्दकोश नहीं ज्योति के पास।
छैनी हथौड़ा थे उसके औजार,
इस न्याय युद्ध में बनाया था उसने इन्हें हथियार।
हम सभी के लिए है वह प्रेरणा,
दिल में ना जाने कितनी होंगी तब वेदना।
फिर भी ना हार मानी ना झुकाया सर,
तोड़ डाली वह चट्टान…
छैनी हथौड़े से लिख दी अपनी पहचान।
दिल में सुलग रही थी आग,
300 फीट लंबा 30 फीट चौड़ा पहाड़ को तोड़ कर बना दिया मांझी ने मार्ग।
दिल्ली तक पैदल गया की अनोखी न्याय की यात्रा,
जज़्बा था आसमान से ऊंचा सागर से गहरा…
ना थी इस जज्बे की कोई मात्रा।
ताजमहल के स्थान पर आज प्रेम की अमर स्मारक है ये दशरथ मांझी पथ,
पत्नी के वियोग में जिसने पूर्ण की अपनी शपथ।
संपूर्ण भारत में है पथ ये विख्यात,
पुरुषार्थ मांझी का आज है प्रख्यात।
22 साल के समर्पण, धैर्य, और हौसले से हुआ ये प्रसिद्ध,
प्रेम समर्पण कर दिया सिद्ध।
माउंट मैन वो कहलाया,
हमने ऐसा महा मानव पाया।
2007 में कैंसर से लड़ते हुए हो गया वो मृत्यु को प्राप्त,
लेकिन ये शख्सियत रहेगी हमेशा हम सभी के दिल में व्याप्त।
-ज्योति खारी

Language: Hindi
1 Like · 106 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सृजन के जन्मदिन पर
सृजन के जन्मदिन पर
Satish Srijan
#लघुकथा / #न्यूज़
#लघुकथा / #न्यूज़
*Author प्रणय प्रभात*
जब जब भूलने का दिखावा किया,
जब जब भूलने का दिखावा किया,
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
मजदूर की अन्तर्व्यथा
मजदूर की अन्तर्व्यथा
Shyam Sundar Subramanian
ख्वाब हो गए हैं वो दिन
ख्वाब हो गए हैं वो दिन
shabina. Naaz
बेहतर और बेहतर होते जाए
बेहतर और बेहतर होते जाए
Vaishaligoel
नाकामयाबी
नाकामयाबी
भरत कुमार सोलंकी
हे ! गणपति महाराज
हे ! गणपति महाराज
Ram Krishan Rastogi
अजीब करामात है
अजीब करामात है
शेखर सिंह
पतझड़ से बसंत तक
पतझड़ से बसंत तक
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
// दोहा पहेली //
// दोहा पहेली //
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
खुला आसमान
खुला आसमान
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
वेलेंटाइन डे बिना विवाह के सुहागरात के समान है।
वेलेंटाइन डे बिना विवाह के सुहागरात के समान है।
Rj Anand Prajapati
* धरा पर खिलखिलाती *
* धरा पर खिलखिलाती *
surenderpal vaidya
हंसगति
हंसगति
डॉ.सीमा अग्रवाल
फितरत
फितरत
मनोज कर्ण
*दया करो हे नाथ हमें, मन निरभिमान का वर देना 【भक्ति-गीत】*
*दया करो हे नाथ हमें, मन निरभिमान का वर देना 【भक्ति-गीत】*
Ravi Prakash
बस गया भूतों का डेरा
बस गया भूतों का डेरा
Buddha Prakash
प्यार ना सही पर कुछ तो था तेरे मेरे दरमियान,
प्यार ना सही पर कुछ तो था तेरे मेरे दरमियान,
Vishal babu (vishu)
এটা আনন্দ
এটা আনন্দ
Otteri Selvakumar
मेरी शक्ति
मेरी शक्ति
Dr.Priya Soni Khare
उतना ही उठ जाता है
उतना ही उठ जाता है
Dr fauzia Naseem shad
पहला अहसास
पहला अहसास
Falendra Sahu
"खुश रहिए"
Dr. Kishan tandon kranti
भारत की देख शक्ति, दुश्मन भी अब घबराते है।
भारत की देख शक्ति, दुश्मन भी अब घबराते है।
Anil chobisa
हे आशुतोष !
हे आशुतोष !
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
सारथी
सारथी
लक्ष्मी सिंह
चिड़िया
चिड़िया
Dr. Pradeep Kumar Sharma
*औपचारिकता*
*औपचारिकता*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
*फूलों मे रह;कर क्या करना*
*फूलों मे रह;कर क्या करना*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
Loading...