Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Jul 2023 · 2 min read

डाकिया डाक लाया

शाम को बाजार घुमते हुए मेरी नज़र अकस्मात इस लेटर बाॅक्स पर पड़ी। स्वत: स्फूर्त्त सड़क की बायीं ओर गाड़ी लगा कर मैं चुल्हे के रुप में सेवा दे रहे लेटर बाॅक्स के करीब गया। एक साथ मस्तिष्क में कई तार झंकृत हो गये और सिनेमा के रील की तरह घटनाक्रम सामने से गुजरने लगे। बाल मन से लेकर अब तक का एक अपनापन का नाता इस लेटर बाॅक्स से और उसकी इस भयानक दुर्गति को देख कर मन तो खौल गया। बचपन में घर से पत्र कभी इस बक्से में गिराने के लिए इस कड़ी हिदायत के साथ मिलता था कि पत्र गिराते ही ढ़क की आवाज अवश्य सुन लें। हम पंछी उन्मुक्त गगन के वाली बचपना के कारण ढ़क वाली बात भूल जाते और घर लौटते वक्त अचानक याद आता। फिर भय से रिवर्स गियर लगा कर पोस्ट ऑफिस पहुॅंच जाते। दिमाग काम नहीं करता वहीं मॅंडराते रहते। अचानक पोस्ट मास्टर चाचा की नजर पड़ती तो पूछ बैठते कि कुछ खो गया। शरमाते हुए उन्हें जब बताते तो वे हॅंसते हुए बोलते कि निश्चिंत होकर जाओ चिट्ठी हम पहुॅंचा देंगे। डाकिया द्वारा पोस्टकार्ड, अंतर्देशीय,लिफाफा के रुप में पाये गये पत्र को पाने के बाद परमानन्द की अनुभूति के बारे में उस समय के लोग ही सही सही बता सकते। उस समय पत्र लेखन ही संचार का शक्तिशाली माध्यम हुआ करता था। मोबाईल और इंटरनेट क्रान्ति ने इतनी चालाकी से इस लेटर बाॅक्स से लोगों का मोहभंग किया कि साॅंस लेने लायक नहीं छोड़ा। पोस्ट ऑफिस भी अब नये अवतार में अवतरित होकर मार्केट में अपना पैठ बनाये रखने के लिए तरह तरह के प्रयोग को अपना रहा है पर उनका क्या जिनकी गहरी यादें इनसे कभी जुड़ी हुई थी और एक अपनत्व का नाता था कभी।

1 Like · 234 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Paras Nath Jha
View all
You may also like:
खूबसूरत है किसी की कहानी का मुख्य किरदार होना
खूबसूरत है किसी की कहानी का मुख्य किरदार होना
पूर्वार्थ
शिक्षक और शिक्षा के साथ,
शिक्षक और शिक्षा के साथ,
Neeraj Agarwal
कुछ लोग अच्छे होते है,
कुछ लोग अच्छे होते है,
Umender kumar
मैं चला बन एक राही
मैं चला बन एक राही
AMRESH KUMAR VERMA
আজ চারপাশ টা কেমন নিরব হয়ে আছে
আজ চারপাশ টা কেমন নিরব হয়ে আছে
Sukoon
जिंदगी में अगर आपको सुकून चाहिए तो दुसरो की बातों को कभी दिल
जिंदगी में अगर आपको सुकून चाहिए तो दुसरो की बातों को कभी दिल
Ranjeet kumar patre
!! उमंग !!
!! उमंग !!
Akash Yadav
कहमुकरी
कहमुकरी
डॉ.सीमा अग्रवाल
जब भी बुलाओ बेझिझक है चली आती।
जब भी बुलाओ बेझिझक है चली आती।
Ahtesham Ahmad
प्रेम ...
प्रेम ...
sushil sarna
भगतसिंह के ख़्वाब
भगतसिंह के ख़्वाब
Shekhar Chandra Mitra
भय भव भंजक
भय भव भंजक
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
सिर्फ़ वादे ही निभाने में गुज़र जाती है
सिर्फ़ वादे ही निभाने में गुज़र जाती है
अंसार एटवी
जाने वाले का शुक्रिया, आने वाले को सलाम।
जाने वाले का शुक्रिया, आने वाले को सलाम।
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
*तुम  हुए ना हमारे*
*तुम हुए ना हमारे*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
झुग्गियाँ
झुग्गियाँ
नाथ सोनांचली
ऐसी भी होगी एक सुबह, सूरज भी हो जाएगा नतमस्तक देख कर तेरी ये
ऐसी भी होगी एक सुबह, सूरज भी हो जाएगा नतमस्तक देख कर तेरी ये
Vaishaligoel
Ranjeet Shukla
Ranjeet Shukla
Ranjeet Kumar Shukla
रेत पर
रेत पर
Shweta Soni
😊 लघुकथा :--
😊 लघुकथा :--
*Author प्रणय प्रभात*
जयंत (कौआ) के कथा।
जयंत (कौआ) के कथा।
Acharya Rama Nand Mandal
शिव का सरासन  तोड़  रक्षक हैं  बने  श्रित मान की।
शिव का सरासन तोड़ रक्षक हैं बने श्रित मान की।
संजीव शुक्ल 'सचिन'
2624.पूर्णिका
2624.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
‍ *राम-राम रटते तन त्यागा (कुछ चौपाइयॉं)*
‍ *राम-राम रटते तन त्यागा (कुछ चौपाइयॉं)*
Ravi Prakash
"भुला ना सकेंगे"
Dr. Kishan tandon kranti
💐💐💐दोहा निवेदन💐💐💐
💐💐💐दोहा निवेदन💐💐💐
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
हिन्दी दोहा- बिषय- कौड़ी
हिन्दी दोहा- बिषय- कौड़ी
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
पिता संघर्ष की मूरत
पिता संघर्ष की मूरत
Rajni kapoor
कौसानी की सैर
कौसानी की सैर
नवीन जोशी 'नवल'
चींटी रानी
चींटी रानी
Dr Archana Gupta
Loading...