Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
28 Jul 2017 · 1 min read

*ज़िंदगी* (कविता)

“ज़िंदगी” (कविता)
*******

अजब पहेली बनी ज़िंदगी उलझ गई जज़्बातों में
मोती के दानों सी बिखरी फ़िसल गई हालातों में,
कालचक्र सा घूम रहा है समय बीतता बातों में
आहें भरती सिसक-सिसक कर दर्द भरे आघातों में।

संघर्षों के पथ पर चल कर नया मुकाम बनाना है
शूल बिछे हैं जिन राहों में उन पर फूल खिलाना है,
सुख-दुख आते जाते रहते साहस नहीं गँवाना है
तूफ़ानों से लड़कर कश्ती साहिल तक पहुँचाना है।

दुर्गम राह विवशता छलती धूप देह झुलसाती है
फूट गए कदमों के छाले आस नेह बरसाती है,
रिश्ते-नाते नोंच रहे हैं पाप भूख करवाती है
चाल चले शतरंजी शकुनी किस्मत खेल खिलाती है।

परिवर्तन का नाम ज़िंदगी नित नया सबक सिखलाती
नेह संपदा पूत लुटा कर पतझड़ मौसम बन जाती,
आँख-मिचोली खेल खेलती मौत अँधेरी मँडराती
सहनशीलता धैर्य सिखा कर साथ मनुज का ठुकराती।

नाम-डॉ.रजनी अग्रवाल “वाग्देवी रत्ना”
प्रस्तुति-२८.७.२०१७

Language: Hindi
1 Like · 465 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डॉ. रजनी अग्रवाल 'वाग्देवी रत्ना'
View all
You may also like:
पिता
पिता
Shweta Soni
हिदायत
हिदायत
Bodhisatva kastooriya
■ लघुकथा
■ लघुकथा
*Author प्रणय प्रभात*
कभी वाकमाल चीज था, अभी नाचीज हूँ
कभी वाकमाल चीज था, अभी नाचीज हूँ
सिद्धार्थ गोरखपुरी
"अवशेष"
Dr. Kishan tandon kranti
2293.पूर्णिका
2293.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
श्रीमद्भगवद्‌गीता का सार
श्रीमद्भगवद्‌गीता का सार
Jyoti Khari
समय
समय
Paras Nath Jha
कानून लचर हो जहाँ,
कानून लचर हो जहाँ,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
💐प्रेम कौतुक-372💐
💐प्रेम कौतुक-372💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
"दहलीज"
Ekta chitrangini
स्वयं को सुधारें
स्वयं को सुधारें
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
हाइकु (#हिन्दी)
हाइकु (#हिन्दी)
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
लिखने – पढ़ने का उद्देश्य/ musafir baitha
लिखने – पढ़ने का उद्देश्य/ musafir baitha
Dr MusafiR BaithA
परेशान देख भी चुपचाप रह लेती है
परेशान देख भी चुपचाप रह लेती है
Keshav kishor Kumar
दशावतार
दशावतार
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
डॉ. नगेन्द्र की दृष्टि में कविता
डॉ. नगेन्द्र की दृष्टि में कविता
कवि रमेशराज
मेरी जिंदगी
मेरी जिंदगी
ओनिका सेतिया 'अनु '
वो नौजवान राष्ट्रधर्म के लिए अड़ा रहा !
वो नौजवान राष्ट्रधर्म के लिए अड़ा रहा !
जगदीश शर्मा सहज
त्यौहार
त्यौहार
Mukesh Kumar Sonkar
सत्य की खोज में।
सत्य की खोज में।
Taj Mohammad
♥️पिता♥️
♥️पिता♥️
Vandna thakur
عيشُ عشرت کے مکاں
عيشُ عشرت کے مکاں
अरशद रसूल बदायूंनी
रिश्ते
रिश्ते
Sanjay ' शून्य'
कुछ तो याद होगा
कुछ तो याद होगा
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
अरमान
अरमान
Neeraj Agarwal
Swami Vivekanand
Swami Vivekanand
Poonam Sharma
बचपन में थे सवा शेर जो
बचपन में थे सवा शेर जो
VINOD CHAUHAN
अभिनंदन डॉक्टर (कुंडलिया)
अभिनंदन डॉक्टर (कुंडलिया)
Ravi Prakash
#drarunkumarshastriblogger
#drarunkumarshastriblogger
DR ARUN KUMAR SHASTRI
Loading...