Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
26 Sep 2021 · 4 min read

चलो गाँव चलें

———————————
रास्ते बिखरे थे या मेरा वजूद था बिखरा!
गाँव तो अब भी होता रहा है वैसा हरा-भरा।
वह हरियाली मेरे शरीर का हिस्सा था।
मेरे अस्तित्व का बड़ा मशहूर किस्सा था।
उस हरियाली ने भरे थे मेरे तन में लहू।
उसी ने और भरे मेरे मन में ‘मैं’ हूबहू।
दिए तो हरियाली ने कंद,तना,फूल और फल।
मैंने उसे तोड़-मरोड़कर बना लिया है छल।
रास्ते धूल-धूसरित और उबड-खाबड़ कह-कह।
तीक्ष्ण गर्म,सर्द हवाओं को चिथड़ों से कहके असह।
कोमल मन को कठोर करने हेतु आलोच्य बनाया,
गाँव के रीति-रिवाजों को निम्न व मिथ्या बताया।
अग्रजों के दु:ख भरे दिनों ने शत्रु बना दिया गाँव।
खोजना था हम बच्चों को अपना स्वरचित ठांव।
भोर अच्छा था किन्तु,किलकारियां हमारे थे बेदम।
खगों के बच्चों से भी क्षीण,नभ से फिसलता हरदम।
नये जीवन के लिए बड़ों ने ही उकसाया होगा अवश्य।
नये पथ पर धकेल कर खुश हुए होंगे अपार अवश्य।
जो जीवन जीते उसकी परिकल्पना कठिन नहीं होना था!
गाँव के हर कोने का उद्दंड दु:ख मेरे साथ ही जागना,सोना था।
अध्यात्म का आदिम स्वरूप त्याग और तपस्या है।
जो जीवन बदला है अब वही जीवन की समस्या है।
जीवन का विराम अद्भुद और अत्यंत विस्मयकारी है।
सुंदर और असुन्दर,सक्षम और अक्षम वहाँ नि:संसारी है।
हमने क्षुधातुर हो या सुख की निरन्तरता हेतु छोड़ा था?
नहीं,हमारी कामनाओं ने अदम्य साहस से हमें फोड़ा था।
मैंने कहा था जब कमाऊंगा अच्छा खाऊंगा दादी से।
आज जानता हूँ कैसे बच जाता आत्मिक बर्बादी से।
वह ‘वह’ क्षुधा का अहंकार था,उस अहंकार से बचता तो।
स्वर्ग सा सुख पाने का स्वप्न यदि नहीं रचता तो।
सरल निर्वाह को शासकों ने बनाया है दु:खद और दुरुह।
गाँव तो सिखा ही नहीं पाता युद्ध की दुविधा से होना निर्मूल।
अब गाँव ज्ञान विद्वान तो नहीं धूर्त होता जा रहा जरुर है।
पर,क्या कहें विद्वता को भी आज धूर्त होने का बड़ा गरूर है।
गाँव की धूर्त ज्ञान को विद्वता में परिवर्तित करने को।
चलो गाँव चलें,विद्वता को धूर्तता से निरत करने को।
परिभाषाओं में शब्द जोड़ते-जोड़ते बदल दिया तुमने।
गाँव की अस्मिता को तोड़ने बहुत छल किया तुमने।
स्वयंभू बनना था हमें,अहर्निश हाथों को औजार बना।
तुम युद्ध लड़ते रहे इस औजार को हथियार बना-बना।
युद्ध प्राण पन लड़ता था गाँव, भाग्य नहीं भुजा के कर्म से।
हारे तो हारे विजित होकर भी हारता रहा गाँव स्व धर्म से।
जब गाँव छूटता है तो नहीं छूटता मात्र गली और घर।
जो संस्कार प्रतिष्ठित होता प्राण में उसका उर्ध्व ध्वज।
गाँव की शत्रुता में अहंकार नहीं होता था गुणकर देखें।
गौरव उज्ज्वल रखने लड़ते थे लोग गाँव बनकर देखें।
तिक्तता टिकता था समारोहों के आकर दस्तक देने तक।
अरुचि रहता था बस इनके,उनके नत मस्तक होने तक।
हम कितने हैं तन से,मन से गाँव,तलाशें,खोज कर देखें।
राग,लिप्सा,वैभव,ऐश्वर्य मुक्त,आत्मा को नोंच कर देखें।
अभी गांव मस्त होने में व्यस्त है इन मरीचिकाओं में।
मरीचिकायें किन्तु,हैं ये, या वर्तमान है सभ्यताओं में।
ध्वस्त हो रहा है क्या! गाँव की सभ्यताओं का अतीत।
या वर्तमान जीने को उत्सुक हो रहा है शास्त्रीय संगीत।
मुर्दा जिस्म को श्मसान तक ब्याह के गीत सुनाकर
चलने को प्रस्तुत हो रहा है गाँव ज्यों रीत बनाकर।
ऐसे परिवर्तनों को वर्तमान की परिभाषा से हटाकर,
चलो चलें गाँव वर्तमान बनाएं अतीत को पिघलाकर।
आ गाँव के पहाड़े भी लेते हैं पढ़।
पढ़ लें तो नया कुछ पाएंगे गढ़।
सत्य एके सत्य,सत्य दुनी सुंदर।
सत्य तीने सबके महाशिवशंकर।
सत्य चौके गाँव का महापंचायत।
निर्णय पर भारी भी होता था अर्थ।
सत्य पंचे शोषण का बड़ा था नाच।
ऐसा ही गांव रहा ‘कल’ को है बांच।
सूद का चक्र अति कुटिल था यार।
देता रख जीवन को था चीर-फाड़।
सत्य छठे दुर्भिक्ष का भारी था क्रोध।
सूखे और बाढ़ का नंगा प्रकोप।
था कठिन शत्रु सा जीवन का ढंग।
मृत्यु से लड़ता था हारा हुआ जंग।
खाद्य-अखाद्य,पेय-अपेय;भूख जाय हार।
जंगल के कोख में भी था भूखा आहार।
ऐसे ही जीवन को कह देते निसर्ग।
धूम-धाम,रंग-राग भोगते जो वर्ग।
सत्य सते सत्ता का जो था भागीदार।
छीन,हडप बन गया था जटिल जमीनदार।
उसके उत्पीड़नों की लम्बी-लम्बी सूची।
बालपन में सुना हुआ कहता मैं मोची।
सत्य अठे वर्जनायें अमानवीय था।
रीतियों का निर्धारण दानवीय था।
कुछ का तो श्रम ही था उसकी पहचान।
कुछ का दास होना दासत्व ही प्राण।
स्यात् किसी सभ्यता का असभ्य प्रभाव।
भारतीय संस्कृति थी डरी हुई ‘जनाब’।
भारी था आदमी पर धन,बल का धमक।
विद्रोह किन्तु, कभी-कभी जाता चमक।
सत्य नवें रोग,शोक तंत्र,मंत्र के छाँव।
जड़ी,बूटियां था वैद ऐसा था गाँव।
सत्य दहें राम थे आदर्श गाँव का।
रामचरित बांचना काम रोज शाम का।
इस पहाड़े का गणित समाजशात्र है।
चलो चलें गांव यह संरक्ष्ण का पात्र है।
——————————————–

Language: Hindi
285 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मेरा वजूद क्या है
मेरा वजूद क्या है
भरत कुमार सोलंकी
डॉ अरूण कुमार शास्त्री
डॉ अरूण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
नसीहत वो सत्य है, जिसे
नसीहत वो सत्य है, जिसे
Ranjeet kumar patre
मोमबत्ती की रौशनी की तरह,
मोमबत्ती की रौशनी की तरह,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
बहुत मुश्किल होता है
बहुत मुश्किल होता है
हिमांशु Kulshrestha
"प्यार की कहानी "
Pushpraj Anant
बच्चों के मन भाता तोता (बाल कविता)
बच्चों के मन भाता तोता (बाल कविता)
Ravi Prakash
याद आती हैं मां
याद आती हैं मां
Neeraj Agarwal
पेपर लीक का सामान्य हो जाना
पेपर लीक का सामान्य हो जाना
आनंद प्रवीण
हो हमारी या तुम्हारी चल रही है जिंदगी।
हो हमारी या तुम्हारी चल रही है जिंदगी।
सत्य कुमार प्रेमी
🙅सीधी बात🙅
🙅सीधी बात🙅
*प्रणय प्रभात*
निजता के इस दौर में,
निजता के इस दौर में,
sushil sarna
3205.*पूर्णिका*
3205.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
सफलता की फसल सींचने को
सफलता की फसल सींचने को
Sunil Maheshwari
बात जुबां से अब कौन निकाले
बात जुबां से अब कौन निकाले
Sandeep Pande
जून की दोपहर
जून की दोपहर
Kanchan Khanna
बुरा समय
बुरा समय
Dr fauzia Naseem shad
पितामह भीष्म को यदि यह ज्ञात होता
पितामह भीष्म को यदि यह ज्ञात होता
Sonam Puneet Dubey
संवेदनशील होना किसी भी व्यक्ति के जीवन का महान गुण है।
संवेदनशील होना किसी भी व्यक्ति के जीवन का महान गुण है।
Mohan Pandey
चला गया
चला गया
Mahendra Narayan
मैंने खुद की सोच में
मैंने खुद की सोच में
Vaishaligoel
गुनाह ना करके भी
गुनाह ना करके भी
Harminder Kaur
रक्त दान के लाभ पर दोहे.
रक्त दान के लाभ पर दोहे.
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
धन, दौलत, यशगान में, समझा जिसे अमीर।
धन, दौलत, यशगान में, समझा जिसे अमीर।
Suryakant Dwivedi
प्रेम को भला कौन समझ पाया है
प्रेम को भला कौन समझ पाया है
Mamta Singh Devaa
"जीवन"
Dr. Kishan tandon kranti
व्यवहारिकता का दौर
व्यवहारिकता का दौर
पूर्वार्थ
आदमी क्यों  खाने लगा हराम का
आदमी क्यों खाने लगा हराम का
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
सेवा या भ्रष्टाचार
सेवा या भ्रष्टाचार
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
सकारात्मक सोच
सकारात्मक सोच
Neelam Sharma
Loading...