Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 Oct 2016 · 2 min read

गयी ब्याज में गाय || लम्बी तेवरी-तेवर पच्चीसी || -रमेशराज

चीनी है पैंतीस तौ दो सौ तक है दाल
अब है महँगाई कौ दौर, करैगौ कैसे लाँगुरिया । 1

और बढ़ै सिर पर चढ़ै बड़ी निगौडी भूख
जाकौ सुरसा जैसौ पेट भरैगौ कैसे लाँगुरिया । 2

तेरे खेतन में बढ़ौ भारी खरपतवार
बता तू बिन खुर्पी के खेत नरैगौ कैसे लाँगुरिया । 3

बंजर पै बिल्डिंग बनीं दगरे दीखें मैंड़
बछरा अब जंगल में घास चरैगौ कैसे लाँगुरिया ।4

पुलिस-सुरक्षा में रहें, बत्ती जिनके पास
सोच अब उन गुण्डन के गाल छरैगौ कैसे लाँगुरिया । 5

बना मरखनौ जब लियौ तैनें सूधौ सांड़
अब ये देगौ सबकूँ उच्चि, डरैगौ कैसे लाँगुरिया । 6

धीरे-धीरे हो गया आदमखोर निजाम
जाकी चढि़ छाति पै दाल दरैगौ कैसे लाँगुरिया । 7

पीकर अमृत हो गया महिषासुर बलवान
पूछ तू दुर्गा माँ से दुष्ट मरैगौ कैसे लाँगुरिया । 8

कोई दैत्य निशुम्भ-सा, कोई शुम्भ समान
बता तू इन असुरों का अंत करैगौ कैसे लाँगुरिया । 9

अब तो सच की राह पर दिखे आग ही आग
धधकते अँगारों पै पाँव धरैगौ कैसे लाँगुरिया ।10

घेरि रहे इस देश को अमेरिका के चोर
उदारीकरण-दंश की पीर हरैगौ कैसे लाँगुरिया । 11

कामासुर अब घूमते गली-गली के बीच
बता तू इन छिनरन के मान छरैगौ कैसे लाँगुरिया । 12

हर सिर ऊपर घूमतौ भस्मासुर कौ हाथ
सोच ये जालिम अब की बार बरैगौ कैसे लाँगुरिया । 13

महादेव कौ तीसरौ नेत्र खुलै ना आज
जगत कौ भारी पापाचार जरैगौ कैसे लाँगुरिया । 14

बना कपट-छल आजकल सदाबहारी वृक्ष
जाकौ हरौ-हरौ हर पात छरैगौ कैसे लाँगुरिया । 15

नारी का सुख चाहता, धन से मोह अपार
भव सागर से ऐसौ भक्त तरैगौ कैसे लाँगुरिया | 16

सब इससे भयभीत हैं, कौन मरोड़ै बाँह
अत्याचारी के गल-फंद परैगौ कैसे लाँगुरिया। 17

साँस-साँस पर बोझ है, मन में भरी कराह
हमारे दुःख कौ बनौ पहाड़ गरैगौ कैसे लाँगुरिया । 18

गयी ब्याज में गाय तब, अब लै जावै बैल
घर पै आयौ साहूकार टरैगौ कैसे लाँगुरिया । 19

नये विधेयक ने दिये कतर न्याय के पंख
मुंसिफ न्यायालय में न्याय करैगौ कैसे लाँगुरिया । 20

शीलभंग जब कर रहे नेता मंत्री संत
सोच अब करते कोई ‘रेप’ डरैगौ कैसे लाँगुरिया । 21

ऊँची कुर्सी पा गये सभी कोयला चोर
बता तू इन चोरन को अंत करैगौ कैसे लाँगुरिया । 22

हर नेता खारिज करे लोकपाल की माँग
तानाशाही का ये रूप मरैगौ कैसे लाँगुरिया । 23

भ्रष्टाचारी के जुड़े जब मंत्री से तार
बता ऐसे में रिश्वतखोर डरैगौ कैसे लाँगुरिया । 24

जनता अब लेकर जिये भारी आह-कराह
संकट जो जन-जन के बीच, टरैगौ कैसे लाँगुरिया । 25
——————————————————————
+रमेशराज,15/109, ईसानगर, अलीगढ़-202001
Mo.-9634551630

Language: Hindi
353 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
चाहत
चाहत
Shyam Sundar Subramanian
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
औलाद
औलाद
Surinder blackpen
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
☄️ चयन प्रकिर्या ☄️
☄️ चयन प्रकिर्या ☄️
Dr Manju Saini
"तुम भी काश चले आते"
Dr. Kishan tandon kranti
प्रेम पथ का एक रोड़ा 🛣️🌵🌬️
प्रेम पथ का एक रोड़ा 🛣️🌵🌬️
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
2853.*पूर्णिका*
2853.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
#प्रणय_गीत:-
#प्रणय_गीत:-
*Author प्रणय प्रभात*
कबीर ज्ञान सार
कबीर ज्ञान सार
भूरचन्द जयपाल
तेरे गम का सफर
तेरे गम का सफर
Rajeev Dutta
*तू एक फूल-सा*
*तू एक फूल-सा*
Sunanda Chaudhary
कुत्ते की व्यथा
कुत्ते की व्यथा
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
Yashmehra
Yashmehra
Yash mehra
भैतिक सुखों का आनन्द लीजिए,
भैतिक सुखों का आनन्द लीजिए,
Satish Srijan
हाजीपुर
हाजीपुर
Hajipur
अस्तित्व की पहचान
अस्तित्व की पहचान
Kanchan Khanna
🥀*अज्ञानी की कलम*🥀
🥀*अज्ञानी की कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
ज़िन्दगी
ज़िन्दगी
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
राम राम राम
राम राम राम
Satyaveer vaishnav
दुर्भाग्य का सामना
दुर्भाग्य का सामना
Paras Nath Jha
नववर्ष
नववर्ष
Mukesh Kumar Sonkar
तुम ही तुम हो
तुम ही तुम हो
मानक लाल मनु
सरिए से बनाई मोहक कलाकृतियां……..
सरिए से बनाई मोहक कलाकृतियां……..
Nasib Sabharwal
मतदान करो और देश गढ़ों!
मतदान करो और देश गढ़ों!
पाण्डेय चिदानन्द "चिद्रूप"
कभी जब नैन  मतवारे  किसी से चार होते हैं
कभी जब नैन मतवारे किसी से चार होते हैं
Dr Archana Gupta
हमने उनकी मुस्कुराहटों की खातिर
हमने उनकी मुस्कुराहटों की खातिर
Harminder Kaur
देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा,
देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा,
पूर्वार्थ
*रामपुर के पाँच पुराने कवि*
*रामपुर के पाँच पुराने कवि*
Ravi Prakash
****मतदान करो****
****मतदान करो****
Kavita Chouhan
Loading...