Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
7 Sep 2016 · 3 min read

कोई अन्‍याय नहीं किया (प्रेरक प्रसंग)

भिक्षा ले कर लौटते हुए एक शिक्षार्थी ने मार्ग में मुर्गे और कबूतर की बातचीत सुनी। कबूतर मुर्गे से बोला-“मेरा भी क्या भाग्य है, भोजन न मिले, तो मैं कंकर खा कर भी पेट भर लेता हूं। कहीं भी सींक, घास आदि से घोंसला बना कर रह लेता हूं। माया मोह भी नहीं,बच्चे बड़े होते ही उड़ जाते हैं। पता नहीं ईश्वर ने क्यों हमें इतना कमजोर बनाया है? जिसे देखो वह हमारा शिकार करने पर तुला रहता है। पकड़ कर पिंजरे में कैद कर लेता है। आकाश में रहने को जगह होती तो मैं पृथ्वी पर कभी नहीं आता।”

मुर्गे ने भी जवाब दिया-“ मेरा भी यही दुर्भाग्य है। गंदगी में से भी दाने चुन-चुन कर खा लेता हूूँँ। लोगों को जगाने के लिए रोज सवेरे-सवेरे बेनागा बााँँग देता हूूँँ। पता नहीं ईश्वंर ने हमें भी क्योंं इतना कमजोर बनाया है? जिसे देखों वह हमें, हमारे भाइयों से ही लड़ाता है। कैद कर लेता है। हलाल तक कर देता है। पंख दिये हैं, पर इतनी शक्त्‍िा दी होती कि आकाश में उड़ पाता, तो मैं भी कभी पृथ्वी पर नहीं आता।”

शिष्य ने सोचा कि अवश्य ही ईश्वर ने इनके साथ अन्याय किया है। आश्रम में आकर उसने यह घटना अपने गुरु को बताई और पूछा- “गुरुवर, क्या ईश्वार ने इनके साथ अन्याय नहीं किया है?”

ॠषि बोले- “ईश्वर ने पृ‍थ्वी पर मनुष्य को सबसे बुद्धिमान् प्राणी बनाया है। उसे गर्व न हो जाये, शेष प्राणियों में गुणावगुण दे कर, मनुष्य को उनसे, कुछ न कुछ सीखने का स्वभाव दिया है। वह प्रकृति और प्राणियों में संतुलन रखते हुए, सृष्टि के सौंदर्य को बढ़ाये और प्राणियों का कल्याण करे। मुर्गा और कबूतर में जो विलक्षणता ईश्वर ने दी है, वह किसी प्राणी में नहीं दी है। मुर्गे जैसे छोटे प्राणी के सिर पर ईश्वर ने जन्मजात राजमुकुट की भांति कलगी दी है। इसीलिए उसे ताम्रचूड़ कहते हैं। अपना संसार बनाने के लिए, उसे पंंख दिये हैं किन्तु उसने पृथ्वी पर ही रहना पसंद किया। वह आलसी हो गया। इसलिए लम्बी उड़ान भूल गया। वह भी ठीक है, पर भोजन के लिए पूरी पृथ्वी पर उसने गंदगी ही चुनी। गंदगी में व्याप्त जीवाणुओं से वह इतना प्रदूषित हो जाता है कि उसका शीघ्र पतन ही सृष्टि के लिए श्रेयस्क‍र है। बुराई में से भी अच्छाई को ग्रहण करने की सीख, मनुष्य को मुर्गे से ही मिली है। इसलिए ईश्वर ने उसके साथ कोई अन्याय नहीं किया है।”

“किन्तु ॠषिवर, कबूतर तो बहुत ही निरीह प्राणी है। क्या उसके साथ अन्याुय हुआ है?” शिष्य ने पूछा।
शिष्य की शंका का समाधान करते हुए ॠषि बोले- “पक्षियों के लिए ईश्वर ने ऊँँचा स्थान, खुला आकाश दिया है, फि‍र भी जो पक्षी पृथ्वी के आकर्षण से बँँधा, पृथ्वी पर विचरण पसंद करता है, तो उस पर हर समय खतरा तो मँँडरायेगा ही। प्रकृति ने भोजन के लिए अन्नं बनाया है, फि‍र कबूतर को कंकर खाने की कहााँँ आवश्यकता है। कबूतर ही है, जिसे आकाश में बहुत ऊँचा व दूर तक उड़ने की सामर्थ्य है। इसीलिए उसे “कपोत” कहा जाता है। वह परिश्रम करे, उड़े, दूर तक जाये और भोजन ढूूँँढ़े। “भूख में पत्थर भी अच्छे लगते हैं” कहावत, मनुष्य ने कबूतर से ही सीखी है, किन्तु अकर्मण्य नहीं बने। कंकर खाने की प्रवृत्ति से से उसकी बुद्धि कुंद हो जाने से कबूतर डरपोक और अकर्मण्य बन गया। यह सत्य है कि पक्षियों में सबसे सीधा पक्षी कबूतर ही है, किन्तु इतना भी सीधा नहीं होना चाहिए कि अपनी रक्षा के लिए उड़ भी नहीं सके। बिल्ली का सर्वप्रिय भोजन चूहे और कबूतर हैं। चूहा फि‍र भी अपने प्राण बचाने के लिए पूरी शक्ति से भागने का प्रयास करता है, किंतु कबूतर तो बिल्ली या खतरा देख कर आँँख बंद कर लेता है और काल का ग्रास बन जाता है। जो प्राणी अपनी रक्षा स्वयं न कर सके, उसका कोई रक्षक नहीं। कबूतर के पास पंख हैं, फि‍र भी वह उड़ कर अपनी रक्षा नहीं कर सके, तो यह उसका भाग्य। ईश्वर ने उसके साथ भी कोई अन्याय नहीं किया है।

Language: Hindi
457 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
छात्रों का विरोध स्वर
छात्रों का विरोध स्वर
Rj Anand Prajapati
तारीफों में इतने मगरूर हो गए थे
तारीफों में इतने मगरूर हो गए थे
कवि दीपक बवेजा
कहीं खूबियां में भी खामियां निकाली जाती है, वहीं कहीं  कमियो
कहीं खूबियां में भी खामियां निकाली जाती है, वहीं कहीं कमियो
Ragini Kumari
मत कर
मत कर
Surinder blackpen
💐प्रेम कौतुक-342💐
💐प्रेम कौतुक-342💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
संत कबीर
संत कबीर
Lekh Raj Chauhan
लाल बहादुर शास्त्री
लाल बहादुर शास्त्री
Kavita Chouhan
"तू-तू मैं-मैं"
Dr. Kishan tandon kranti
मुख्तसर हयात है बाकी
मुख्तसर हयात है बाकी
shabina. Naaz
तुम्हारा एक दिन..…........एक सोच
तुम्हारा एक दिन..…........एक सोच
Neeraj Agarwal
दिनकर/सूर्य
दिनकर/सूर्य
Vedha Singh
डा. अम्बेडकर बुद्ध से बड़े थे / पुस्तक परिचय
डा. अम्बेडकर बुद्ध से बड़े थे / पुस्तक परिचय
Dr MusafiR BaithA
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
*दो दिन सबके राज-रियासत, दो दिन के रजवाड़े (हिंदी गजल)*
*दो दिन सबके राज-रियासत, दो दिन के रजवाड़े (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
प्रकाश एवं तिमिर
प्रकाश एवं तिमिर
Pt. Brajesh Kumar Nayak
■ मुक्तक
■ मुक्तक
*Author प्रणय प्रभात*
क्रिकेट का पिच,
क्रिकेट का पिच,
Punam Pande
कितना तन्हा
कितना तन्हा
Dr fauzia Naseem shad
चुगलखोरी एक मानसिक संक्रामक रोग है।
चुगलखोरी एक मानसिक संक्रामक रोग है।
विमला महरिया मौज
मुझे अपनी दुल्हन तुम्हें नहीं बनाना है
मुझे अपनी दुल्हन तुम्हें नहीं बनाना है
gurudeenverma198
.......*तु खुदकी खोज में निकल* ......
.......*तु खुदकी खोज में निकल* ......
Naushaba Suriya
चश्मे
चश्मे
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
हिन्दी दोहा बिषय-जगत
हिन्दी दोहा बिषय-जगत
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
*** चोर ***
*** चोर ***
Chunnu Lal Gupta
23/173.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/173.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
लिखते हैं कई बार
लिखते हैं कई बार
Shweta Soni
कोई बात नहीं देर से आए,
कोई बात नहीं देर से आए,
Buddha Prakash
वैशाख की धूप
वैशाख की धूप
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
चुनावी रिश्ता
चुनावी रिश्ता
Dr. Pradeep Kumar Sharma
गल्प इन किश एंड मिश
गल्प इन किश एंड मिश
प्रेमदास वसु सुरेखा
Loading...