Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Sep 2018 · 1 min read

“कृष्ण महिमा”

आज दिनांक 03/09/2018 को “जन्माष्टमी “की बधाई देते हुए, “कृष्ण की महिमा” पर एक रचना प्रस्तुत है–

देवकीनंदन कहूँ, गोकुल का या प्यारा कहूँ,
जो है लीलाधर, उसे निर्लिप्त योगेश्वर लिखूँ।

गोपियों का प्रिय उन्हें, राधा का या प्रियतम कहूँ,
द्वारिका अधिपति कहूँ या अच्युतानंदन लिखूँ।

हाथ में मुरली कभी, पर है गोवर्धन भी कभी,
है अपरिमित स्वयं जो, उसके लिए कितना लिखूँ।

जो सुदामा के सखा बन,साथ खेले और पढ़े,
दे दिये दो लोक जिसने,मित्र पर अब क्या लिखूँ ।

साग खाकर विदुर के घर,तृप्त जो हिय से हुये,
भक्त वत्सल श्याम के बारे मेँ, ज़्यादा क्या लिखूँ।

पार्थ के बन सारथी,उपदेश भी जिसने दिये,
ज्ञान का सागर है जो, उस पर अधिक अब क्या लिखूँ।

यूँ जगत को ज़ाहिरा मेँ,प्रेम राधा का दिखा,
कृष्ण के जो दिल पे बीती, लेखनी से क्या लिखूँ..!
???

Language: Hindi
9 Likes · 731 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
View all
You may also like:
मित्र
मित्र
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
विश्वामित्र-मेनका
विश्वामित्र-मेनका
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
चले ससुराल पँहुचे हवालात
चले ससुराल पँहुचे हवालात
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
It is that time in one's life,
It is that time in one's life,
पूर्वार्थ
होली का त्यौहार
होली का त्यौहार
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
"कलाकार"
Dr. Kishan tandon kranti
*भरोसा हो तो*
*भरोसा हो तो*
नेताम आर सी
तेवरी में रागात्मक विस्तार +रमेशराज
तेवरी में रागात्मक विस्तार +रमेशराज
कवि रमेशराज
कैसा विकास और किसका विकास !
कैसा विकास और किसका विकास !
ओनिका सेतिया 'अनु '
मै पूर्ण विवेक से कह सकता हूँ
मै पूर्ण विवेक से कह सकता हूँ
शेखर सिंह
बेवक़ूफ़
बेवक़ूफ़
Otteri Selvakumar
सकारात्मक सोच
सकारात्मक सोच
Dr fauzia Naseem shad
कभी रहे पूजा योग्य जो,
कभी रहे पूजा योग्य जो,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
अवसर
अवसर
Neeraj Agarwal
*मिट्टी की वेदना*
*मिट्टी की वेदना*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
हमको तू ऐसे नहीं भूला, बसकर तू परदेश में
हमको तू ऐसे नहीं भूला, बसकर तू परदेश में
gurudeenverma198
इस जमाने जंग को,
इस जमाने जंग को,
Dr. Man Mohan Krishna
देह धरे का दण्ड यह,
देह धरे का दण्ड यह,
महेश चन्द्र त्रिपाठी
पढ़ता  भारतवर्ष  है, गीता,  वेद,  पुराण
पढ़ता भारतवर्ष है, गीता, वेद, पुराण
Anil Mishra Prahari
मां का दर रहे सब चूम
मां का दर रहे सब चूम
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
तू याद कर
तू याद कर
Shekhar Chandra Mitra
■ कटाक्ष...
■ कटाक्ष...
*Author प्रणय प्रभात*
देखकर प्यार से मुस्कुराते रहो।
देखकर प्यार से मुस्कुराते रहो।
surenderpal vaidya
*सौ वर्षों तक जीना अपना, अच्छा तब कहलाएगा (हिंदी गजल)*
*सौ वर्षों तक जीना अपना, अच्छा तब कहलाएगा (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
*** रेत समंदर के....!!! ***
*** रेत समंदर के....!!! ***
VEDANTA PATEL
शहर के लोग
शहर के लोग
Madhuyanka Raj
वीर वैभव श्रृंगार हिमालय🏔️☁️🌄🌥️
वीर वैभव श्रृंगार हिमालय🏔️☁️🌄🌥️
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
🙏 गुरु चरणों की धूल 🙏
🙏 गुरु चरणों की धूल 🙏
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
अति वृष्टि
अति वृष्टि
लक्ष्मी सिंह
3429⚘ *पूर्णिका* ⚘
3429⚘ *पूर्णिका* ⚘
Dr.Khedu Bharti
Loading...