Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Sep 2017 · 2 min read

#शहीदे-आज़म भगतसिंह चालीसा

शहीदे-आजम भगतसिंह

दोहे

माता थी विद्यावती , किशनसिंह के लाल।
बंगा लायलपुर ज़िला , जन्मे भगत मिसाल।।

देशप्रेम साहस लिए , आन बान नित शान।
भगतसिंह तुमसा नहीं , कोई और महान।।

चौपाइयाँ

शत – शत नमन शहीदे आज़म।
समर वीर सबसे ऊँचे तुम।।
भगतसिंह है नाम तुम्हारा।
जोश जगाता काम तुम्हारा।।
अंग्रेजों की नींव हिलाई।
आज़ादी की लहर जगाई।।
सैंडर्स मौत घाट उतारा।
पुलिस अधीक्षक था वो खारा।।

बटुकेश्वर दत्त संग मिलके।
बम फैंका था दिल्ली चलके।।
सैंट्रल असेंबली दहलाई।
अंग्रेजों की नींद उड़ाई।।
देकर तुम स्वयं गिरफ़्तारी।
ज़ेल गए जोश क्रांतिकारी।।
आज़ादी के तुम दीवाने।
रीति नीति को ये जग जाने।।

भागे न कभी पीठ दिखाकर।
जाना था भू लोक जगाकर।।
हँसते – हँसते सूली चढ़ना।
सबके मन था साहस भरना।।
तेईस वर्ष जीवन पाया।
देशप्रेम का पाठ पढ़ाया।।
सुखदेव राजगुरु मीत बने।
संग चले वो दिलजीत बने।।

अंग्रेज़ क्रूर जनरल डायर।
बाल भगत मन पर था फायर।।
जलियांवाला दर्द तुम्हारा।
परिवर्तन का एक इशारा।।
लोग हज़ारों मरते देखे।
डायर फ़ायर करते देखे।।
बेकसूर की हत्या निर्मम।
देख तुम्हारी आँखें थीं नम।।

प्रेमी पागल लेखक कवि हो।
देशभक्ति की मनहर छवि हो।।
भगत सिंह की बातें प्यारी।
त्याग प्रेम सेवा हितकारी।।
इंकलाब का नारा प्यारा।
अर्थ क्रांति की जय हो धारा।।
छोड़ अहिंसा से सब नाते।
किये गदर दल से फिर नाते।।

रहे हितैषी मानवता के।
धनी तुम्हीं वैचारिकता के।।
तुमको झुकना न कभी आया।
देशप्रेम ही सदा सुहाया।।
रहे ज़ेल भी आज़ादी में।
अंग्रेजों की बरबादी में।।
जोशीले हैं वचन तुम्हारे।
जो धारे वो न कभी हारे।।

एक कुशल वक्ता तुम पाठक।
अच्छे लेखक तुम संपादक।।
सदा रहे परताप तुम्हारा।
ओज मौज़ भर बहती धारा।।
परहित तुमने दी क़ुर्बानी।
अजर अमर हो तुम बलिदानी।।
अटल अडिग तुम धुन के पक्के।
अंग्रेज किये हक्के बक्के।।

पाँच ज़ुबान तुम्हें थी आती।
तुम्हरे मुख से शोभा पाती।।
हिंदी पंजाबी अंग्रेज़ी।
बांग्ला उर्दू हृदय सहेजी।।
युवा वर्ग के प्रेरक बनते।
पग – पग में तुम बिजली भरते।।
अत्याचारी न कभी भाया।
अंग्रेज़ी या भारत जाया।।

धर्म देश की सेवा माना।
आज़ाद कर्म उर में ठाना।।
जीवन जीना निज कंधों पर।
उठें जनाज़ें पर कंधों पर।।
ख़ुद्दारी न कभी भूले तुम।
हँसके सूली भी झूले तुम।।
माफ़ीनामा भी ठुकराया।
अंग्रेजों को मग़र झुकाया।।

जन्म दिवस अठाइस सितंबर।
उन्नीस सौ सात भू अंबर।।
तेईस मार्च हुए शहीदी।
उन्नीस इकतीस दौर बदी।।
भगत शहीदे आज़म हो तुम।
वीरों के दम में दम हो तुम।।
कोटि – कोटि है नमन हमारा।
भगत सिंह तुम सूर्य सितारा।।

दोहा

देशप्रेम की नींव है , भगतसिंह का नाम।
सच्चे देश सपूत को , युग-युग करे प्रणाम।।

#आर.एस.’प्रीतम’
सर्वाधिकार सुरक्षित रचना

Language: Hindi
341 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from आर.एस. 'प्रीतम'
View all
You may also like:
_सुविचार_
_सुविचार_
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
सदा किया संघर्ष सरहद पर,विजयी इतिहास हमारा।
सदा किया संघर्ष सरहद पर,विजयी इतिहास हमारा।
Neelam Sharma
खुद में हैं सब अधूरे
खुद में हैं सब अधूरे
Dr fauzia Naseem shad
ख़त्म होने जैसा
ख़त्म होने जैसा
Sangeeta Beniwal
कांग्रेस की आत्महत्या
कांग्रेस की आत्महत्या
Sanjay ' शून्य'
पिता की याद।
पिता की याद।
Kuldeep mishra (KD)
अपने साथ तो सब अपना है
अपने साथ तो सब अपना है
Dheerja Sharma
विश्व जनसंख्या दिवस
विश्व जनसंख्या दिवस
Paras Nath Jha
प्यार लिक्खे खतों की इबारत हो तुम।
प्यार लिक्खे खतों की इबारत हो तुम।
सत्येन्द्र पटेल ‘प्रखर’
जिन्दगी
जिन्दगी
Ashwini sharma
हिंदी
हिंदी
पंकज कुमार कर्ण
"Recovery isn’t perfect. it can be thinking you’re healed fo
पूर्वार्थ
पहाड़ी भाषा काव्य ( संग्रह )
पहाड़ी भाषा काव्य ( संग्रह )
श्याम सिंह बिष्ट
दिल के अहसास बया होते है अगर
दिल के अहसास बया होते है अगर
Swami Ganganiya
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी
*होइही सोइ जो राम रची राखा*
*होइही सोइ जो राम रची राखा*
Shashi kala vyas
😊 #हास्य_गीत-
😊 #हास्य_गीत-
*Author प्रणय प्रभात*
राखी (कुण्डलिया)
राखी (कुण्डलिया)
नाथ सोनांचली
फेसबुक गर्लफ्रेंड
फेसबुक गर्लफ्रेंड
Dr. Pradeep Kumar Sharma
जल प्रदूषित थल प्रदूषित वायु के दूषित चरण ( मुक्तक)
जल प्रदूषित थल प्रदूषित वायु के दूषित चरण ( मुक्तक)
Ravi Prakash
वाह रे जमाना
वाह रे जमाना
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
वृक्ष बन जाओगे
वृक्ष बन जाओगे
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
उज्जैन घटना
उज्जैन घटना
Rahul Singh
"जिद"
Dr. Kishan tandon kranti
There are only two people in this
There are only two people in this
Ankita Patel
" सत कर्म"
Yogendra Chaturwedi
काशी
काशी
डॉ०छोटेलाल सिंह 'मनमीत'
पत्थर (कविता)
पत्थर (कविता)
Pankaj Bindas
दोहे -लालची
दोहे -लालची
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
आज फ़िर दिल ने इक तमन्ना की..
आज फ़िर दिल ने इक तमन्ना की..
Rashmi Sanjay
Loading...