Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Apr 2018 · 3 min read

काव्यशक्ति

काव्यशक्ति क्या है ? यद्दीपी भिन्न भिन्न साहित्यकारों के इस पर भिन्न भिन्न विचार हो सकते हैं पर एक आम आदमी की दृष्टि से देखा जाये तो काव्य वह है जो एक नवजात के कानो में मन्त्र स्वरूप फूँका जाता है। या वह जो एक माँ लोरी के रूप में अपने बच्चों को सुनाती है या वह जो कभी प्रार्थना रूप में, कभी गीत के रूप में बच्चों को अध्ययन अवस्था में श्रवण करने को मिलता है या वह जो लोक गीत के रूप में हर प्रदेश की समृद संस्कृति और सांस्कृतिक धरोहर का गुणगान करता है या वह जो इस आधुनिक युग में आधुनिकता के नाम पर चलचित्रों, दूरदर्शन, टेबलेट, स्मार्टफोन के माध्यमों से हमारे सामने परोसा जाता है। कहने का तात्पर्य यह है के काव्य की रसानुभूति हमारे जन्म से लेकर मृत्यु तक रहती है। काव्यात्मक अनुभूति प्रत्येक मनुष्य में होती है। यह एक ईश्वरीय देन है। श्रवण और श्रव्य के एक ऐसी व्यवस्था जो मन को उल्लास और ख़ुशी प्रदान करती है और करती रहेगी। पुरुष हो या स्त्री , हर किसी का काव्यमय होना उसके स्वभाव में निहित है जो कविता, गीत, छन्द, भजन आदि के रूप में मुखरित होता है और हमारे मनोरंजन, ज्ञानवर्धन का साधन तो बनता ही है हमारी त्रासदियों से, कुंठाओं से, तनावों से भी हमको मुक्त कराता है। काव्य अगर केवल भावनात्मक हो या केवल वैचारिक तो पाठक शायद उतना आकर्षित न हो जितना की उस प्रस्तुति में जंहाँ दोनों का समावेश हो। कोरी भावनात्मकता या कोरी वैचारिकता काव्य शक्ति को क्षीण ही करती है।

मनुष्य स्वभाव वश भावनात्मक है और वैचारिक भी। कभी कभी उसको ऐसी परिस्तिथियों का सामना करना पड़ता है कि वह अपने आप को असहाय महसूस करने लगता है। तनावग्रस्त मनस्तिथि में काव्य अगर उसके तनाव को दूर करने की क्षमता रखता है तो काव्य की यह एक उपलब्धि ही कही जाएगी। तनाव वह नहीं जो एक साधारण व्यक्ति घर के अंदर बाहर झेलता है अपितु वह तनाव जो भारत की सीमा पर शहीद सिपाही हेमराज के सर कलम करने पर होता है। तनाव वह जो आठ माह की बच्ची से अस्सी वर्ष की वृद्धा की निर्भया जैसे नृशंस बलात्कार के उपरांत उत्पन होता है या तनाव वह जो आम आदमी की बेचारगी और दुर्दशा पर उभरता है। तनाव वह जब कोई मनुष्य खुद को ढूंढने निकलता है। तनाव वह जब नारी को अपनी शक्ति का बोध नहीं होता। तनाव वह जब समाज रूढ़िवादी तरीके अपनाता है।

तनाव आधुनिक जीवन का पूरक बन चुका और काव्यप्रेरणा, काव्यशक्ति, काव्यश्रवणता और काव्यश्रव्यता उस तनाव से मुक्ति दिलाने वाली विषहर औषधि। आखिर क्यों न हो ? दिलोदिमाग के तहखानों में सिमटी हुई भावनाएं जब एक विचार लिए लिखित रूप में दैनिकियों में उतर आती हैं और फिर छोटी छोटी काव्य गोष्ठिओं में, कवि सम्मेलनों में, परिचर्चाओं के माध्यम से लोगों तक, पाठकों तक पहुँच जाती हैं तो अनायास ही उस व्यक्ति या स्त्री के लिए एक ऐसा मुकाम पैदा हो जाता है जिसमे धीरे धीरे उनकी पहचान एक लेखक के, कवि के, एक साहित्यकार के रुप में होने लगती होती है। गोमुख के झरने के रूप में उत्पन्न, काव्य की अनुभूति आहिस्ता आहिस्ता भावनाओं और विचारों की नदी बन कर हिंदी काव्य संसार और साहित्य के विशाल सागर में समावेशित होने को निकल पड़ती है। तब यही अनुभूतियाँ यथार्थ और सत्य को परिभाषित करती काव्यधारा के रूप में स्फुटित हो कर निकलती है और एक निर्झरणी के समान पाठकों को काव्यरस में सराबोर करने के क्षमता रखती है, , उन्हें जागरूक करती हैं , उन्हें सोचने पर मजबूर करती है, उन्हें कुछ करने पर मज़बूर भी कर सकती हैं । यही काव्यशक्ति है। यही काव्य की महानता है।

——————————– सर्वाधिकार सुरक्षित /त्रिभवन कौल

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 362 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
वक़्त की फ़ितरत को
वक़्त की फ़ितरत को
Dr fauzia Naseem shad
ଅର୍ଦ୍ଧାଧିକ ଜୀବନର ଚିତ୍ର
ଅର୍ଦ୍ଧାଧିକ ଜୀବନର ଚିତ୍ର
Bidyadhar Mantry
जीवन है आँखों की पूंजी
जीवन है आँखों की पूंजी
Suryakant Dwivedi
सत्य दीप जलता हुआ,
सत्य दीप जलता हुआ,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
फूल अब खिलते नहीं , खुशबू का हमको पता नहीं
फूल अब खिलते नहीं , खुशबू का हमको पता नहीं
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
*
*"संकटमोचन"*
Shashi kala vyas
*****जीवन रंग*****
*****जीवन रंग*****
Kavita Chouhan
बैठी रहो कुछ देर और
बैठी रहो कुछ देर और
gurudeenverma198
अगर कोई आपको गलत समझ कर
अगर कोई आपको गलत समझ कर
ruby kumari
मेनका की ‘मी टू’
मेनका की ‘मी टू’
Dr. Pradeep Kumar Sharma
Outsmart Anxiety
Outsmart Anxiety
पूर्वार्थ
सुंदरता विचारों व चरित्र में होनी चाहिए,
सुंदरता विचारों व चरित्र में होनी चाहिए,
Ranjeet kumar patre
💐प्रेम कौतुक-506💐
💐प्रेम कौतुक-506💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
भगवा रंग में रंगें सभी,
भगवा रंग में रंगें सभी,
Neelam Sharma
रमेशराज के हास्य बालगीत
रमेशराज के हास्य बालगीत
कवि रमेशराज
"प्रेमको साथी" (Premko Sathi) "Companion of Love"
Sidhartha Mishra
एक व्यथा
एक व्यथा
Shweta Soni
मधुर-मधुर मेरे दीपक जल
मधुर-मधुर मेरे दीपक जल
Pratibha Pandey
सिंहावलोकन घनाक्षरी*
सिंहावलोकन घनाक्षरी*
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
किसी के अंतर्मन की वो आग बुझाने निकला है
किसी के अंतर्मन की वो आग बुझाने निकला है
कवि दीपक बवेजा
2643.पूर्णिका
2643.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
खोकर अपनों को यह जाना।
खोकर अपनों को यह जाना।
लक्ष्मी सिंह
"बीज"
Dr. Kishan tandon kranti
■दोहा■
■दोहा■
*Author प्रणय प्रभात*
*अज्ञानी की कलम  *शूल_पर_गीत*
*अज्ञानी की कलम *शूल_पर_गीत*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी
"इस रोड के जैसे ही _
Rajesh vyas
*अध्याय 4*
*अध्याय 4*
Ravi Prakash
कसम खाकर मैं कहता हूँ कि उस दिन मर ही जाता हूँ
कसम खाकर मैं कहता हूँ कि उस दिन मर ही जाता हूँ
Johnny Ahmed 'क़ैस'
*वो नीला सितारा* ( 14 of 25 )
*वो नीला सितारा* ( 14 of 25 )
Kshma Urmila
সিগারেট নেশা ছিল না
সিগারেট নেশা ছিল না
Sakhawat Jisan
Loading...