Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 Oct 2023 · 2 min read

कहमुकरी

बैठे-बैठे उसे निहारूँ।
देख उसे निज रूप सँवारूँ।
उस पर मेरा सब कुछ अर्पण।
क्या सखि साजन?नहिं सखि दर्पण।।1

जब वह आए गले लगाए।
अंग-अंग रंगीन बनाए।
रंग बिरंगी कर दे चोली।
क्या सखि साजन? नहिं सखि होली।।2

उसके बिना बहें नित आँसू।
काम करे वह सबसे धाँसू।
उस पर टिकी सुनो सब शोहरत।
क्या सखि साजन? नहिं सखि दौलत।।3

देख उसे तन-मन हरषाता।
उससे अपना गहरा नाता।
उससे करती सदा वफाई।
क्या सखि साजन? नहीं सफाई।।4

लक्ष्य यही जीवन में ठाना।
हर हालत में उसको पाना।
कर दे वह मिज़ाज की पुर्सी।
क्या सखि साजन? नहिं सखि कुर्सी।।5

चाय साथ में उसके पीना।
उसकी बातें सुनकर जीना।
वह है जीवन का श्रृंगार।
क्या सखी साजन? नहिं अखबार।।6

रूप-रंग है उसका न्यारा।
वह लगता है मुझको प्यारा।
दिखता जैसे पर सुरखाब।
क्या सखि साजन? नहीं गुलाब।।7

दूर करे गम की परछाई।
बनकर आए कभी दवाई।
नशा बड़ा उसका मतवाला।
क्या सखि साजन?नहिं सखि हाला।।8

काया उसकी भरकम भारी।
रखे सुरक्षित चीज़ें सारी।
जाऊँ उस पर मैं बलिहारी।
क्या सखि साजन? नहिं अलमारी।।9

सबसे पहले कपड़ा खोले।
इंच इंच फिर बदन टटोले।
पूछे वह क्या मेरी मर्जी।
क्या सखि साजन? नहिं सखि दर्जी।।10

जाड़ा उससे लिपट भगाऊँ।
उसको अपने अंग लगाऊँ।
वही एक सर्दी में संबल।
क्या सखि साजन?नहिं सखि कंबल।।11

चाल ढाल है उसकी न्यारी।
बातें अल्हड़ प्यारी- प्यारी।
करे रोज़ अपनी मनमानी।
क्या सखि साजन?नहीं जवानी।।12

बच्चों सी वह करता हरकत।
उसके शब्दों में है बरकत।
घेरे रहता उसको आपा।
क्या सखि साजन? नहीं बुढ़ापा।।13

सुनकर उसको मन बहलाऊँ।
मन में जोश उमंगें लाऊँ।
उसको अपना सब कुछ माना।
क्या सखि साजन?नहिं सखि गाना।।14

दबा पैर के नीचे रखती।
मज़ा गुदगुदा उसका चखती।
सँग में उसको रखती हरपल।
क्या सखि साजन? नहिं सखि चप्पल।।15

चाह यही उसको पा जाऊँ।
लाख जतन कर उसे रिझाऊँ।
हमको नाच नचाए कैसा?
क्या सखि साजन? नहिं सखि पैसा।।16

लिपट रहे वह मेरे तन से।
उसे सँभालूँ अपनेपन से।
दूर हटे तो जाती ताड़ी ।
क्या सखि साजन? नहिं सखि साड़ी।।17

देख उसे दिल मेरा काँपे।
डरकर दुश्मन नैना झाँपे।
ऐसी है उसकी कद काठी।
क्या सखि साजन? नहिं सखि लाठी।।18

लंबी चिकनी उसकी काया।
देख बदन मेरा थर्राया।
तन से सटे जोश हो ठंडा।
क्या सखि साजन? नहिं सखि डंडा।।19
डॉ.बिपिन पाण्डेय

Language: Hindi
1 Like · 1 Comment · 152 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*मेला (बाल कविता)*
*मेला (बाल कविता)*
Ravi Prakash
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
हादसे
हादसे
Shyam Sundar Subramanian
एक छोटा सा दर्द भी व्यक्ति के जीवन को रद्द कर सकता है एक साध
एक छोटा सा दर्द भी व्यक्ति के जीवन को रद्द कर सकता है एक साध
Rj Anand Prajapati
श्रीराम अयोध्या में पुनर्स्थापित हो रहे हैं, क्या खोई हुई मर
श्रीराम अयोध्या में पुनर्स्थापित हो रहे हैं, क्या खोई हुई मर
Sanjay ' शून्य'
कुदरत का प्यारा सा तोहफा ये सारी दुनियां अपनी है।
कुदरत का प्यारा सा तोहफा ये सारी दुनियां अपनी है।
सत्य कुमार प्रेमी
(18) छलों का पाठ्यक्रम इक नया चलाओ !
(18) छलों का पाठ्यक्रम इक नया चलाओ !
Kishore Nigam
तुम भी पत्थर
तुम भी पत्थर
shabina. Naaz
हुई नैन की नैन से,
हुई नैन की नैन से,
sushil sarna
मनुष्य प्रवृत्ति
मनुष्य प्रवृत्ति
विजय कुमार अग्रवाल
बढ़ रही नारी निरंतर
बढ़ रही नारी निरंतर
surenderpal vaidya
#मसखरी...
#मसखरी...
*Author प्रणय प्रभात*
अंबेडकर की रक्तहीन क्रांति
अंबेडकर की रक्तहीन क्रांति
Shekhar Chandra Mitra
दया के पावन भाव से
दया के पावन भाव से
Dr fauzia Naseem shad
वृंदावन की कुंज गलियां 💐
वृंदावन की कुंज गलियां 💐
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
"कथनी-करनी"
Dr. Kishan tandon kranti
वो सबके साथ आ रही थी
वो सबके साथ आ रही थी
Keshav kishor Kumar
मिलकर नज़रें निगाह से लूट लेतीं है आँखें
मिलकर नज़रें निगाह से लूट लेतीं है आँखें
Amit Pandey
अनजान लड़का
अनजान लड़का
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
बाल कविता: नदी
बाल कविता: नदी
Rajesh Kumar Arjun
हम मोहब्बत की निशानियाँ छोड़ जाएंगे
हम मोहब्बत की निशानियाँ छोड़ जाएंगे
Dr Tabassum Jahan
भला दिखता मनुष्य
भला दिखता मनुष्य
Dr MusafiR BaithA
श्री कृष्ण का चक्र चला
श्री कृष्ण का चक्र चला
Vishnu Prasad 'panchotiya'
बरगद और बुजुर्ग
बरगद और बुजुर्ग
Dr. Pradeep Kumar Sharma
2550.पूर्णिका
2550.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
क्या छिपा रहे हो
क्या छिपा रहे हो
Ritu Asooja
-  मिलकर उससे
- मिलकर उससे
Seema gupta,Alwar
धरा की प्यास पर कुंडलियां
धरा की प्यास पर कुंडलियां
Ram Krishan Rastogi
स्त्री का सम्मान ही पुरुष की मर्दानगी है और
स्त्री का सम्मान ही पुरुष की मर्दानगी है और
Ranjeet kumar patre
मन को जो भी जीत सकेंगे
मन को जो भी जीत सकेंगे
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
Loading...