Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Aug 2019 · 1 min read

कविता

रोला छंद
मात्रा विधान- 24 मात्रिक छंद, 11 ,13 पर यति, विषम चरण के अंत में गुरु लघु, सम चरण के अंत में 2 गुरु

“सृष्टि को आन बचाओ”

देवलोक की देन सृष्टि अद्भुत कहलाती।
करुण भाव से लसित रूप कमनीय दिखाती।
स्वार्थ-सिद्धि में ग्रसित मनुज जब भूला जीना।
सेवाभाव बिसार सृष्टि का वैभव छीना।।

दिव्य रश्मि छवि लाल धरा की माँग सजाती।
ललित लहर से लिपट रक्तमणि गरिमा पाती।
झुकी धरा पर मौन सुनहली लट बिखराए।
कानन राजित विटप उल्लसित हो हरषाए।।

ले प्रभात उन्माद हरित तरु शोभा पाते।
रंग-बिरंगे विहग उड़ानें भर इतराते।
नवजीवन दे भोर करे तन-मन सुखकारी।
मिटा सहज आलस्य बनी औषधि गुणकारी।।

शीतल, मलय समीर शाख किसलय दुलराता।
तटिनी छेड़ तरंग वारि पर नेह लुटाता।
पहुँच अरहरी खेत फसल का शीश झुकाए।
देवालय के शीर्ष चढ़ा ध्वज मान बढ़ाए।।

उच्च शिखर से उतर रही बह शीतल धारा।
सरिता रविमुख बिम्ब चूमती नभतल प्यारा।
सुख-दुख तटिनी कूल कर्म का भान कराती।
कोमल,निश्छल भाव तरंगित महिमा गाती।।

स्वर्ग सृष्टि का दहन मनुज कर दर्प दिखाता।
संहारक कर कर्म नपुंसक गौरव पाता।
मर्माहत है लोक सभ्यता वैभव खोती।
भौतिकवादी सोच देखकर वसुधा रोती।।

व्यथा यही है विटप काट माली सुख पाता।
दूषित पर्यावरण मनुज कर स्वार्थ निभाता।
दो दाता अभिदान मनुज को सीख सिखाओ।
सुन आहें असहाय सृष्टि को आन बचाओ।।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’
वाराणसी(उ. प्र..)
संपादिका-साहित्य धरोहर

Language: Hindi
1 Like · 240 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डॉ. रजनी अग्रवाल 'वाग्देवी रत्ना'
View all
You may also like:
सोचके बत्तिहर बुत्ताएल लोकके व्यवहार अंधा होइछ, ढल-फुँनगी पर
सोचके बत्तिहर बुत्ताएल लोकके व्यवहार अंधा होइछ, ढल-फुँनगी पर
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
*दहेज*
*दहेज*
Rituraj shivem verma
बेटियां देखती स्वप्न जो आज हैं।
बेटियां देखती स्वप्न जो आज हैं।
surenderpal vaidya
मां गोदी का आसन स्वर्ग सिंहासन💺
मां गोदी का आसन स्वर्ग सिंहासन💺
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
पापा आपकी बहुत याद आती है !
पापा आपकी बहुत याद आती है !
Kuldeep mishra (KD)
रंजिशें
रंजिशें
AJAY AMITABH SUMAN
तस्वीरों में मुस्कुराता वो वक़्त, सजा यादों की दे जाता है।
तस्वीरों में मुस्कुराता वो वक़्त, सजा यादों की दे जाता है।
Manisha Manjari
A beautiful space
A beautiful space
Shweta Soni
*
*"रोटी"*
Shashi kala vyas
मिलन
मिलन
Gurdeep Saggu
मूक संवेदना...
मूक संवेदना...
Neelam Sharma
किराये के मकानों में
किराये के मकानों में
करन ''केसरा''
बिना अश्क रोने की होती नहीं खबर
बिना अश्क रोने की होती नहीं खबर
sushil sarna
पल भर कि मुलाकात
पल भर कि मुलाकात
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
परिसर खेल का हो या दिल का,
परिसर खेल का हो या दिल का,
पूर्वार्थ
कलम लिख दे।
कलम लिख दे।
Pt. Brajesh Kumar Nayak
वक़्त की मुट्ठी से
वक़्त की मुट्ठी से
Dr fauzia Naseem shad
यह मेरी इच्छा है
यह मेरी इच्छा है
gurudeenverma198
बेटियां
बेटियां
Ram Krishan Rastogi
फिर वही शाम ए गम,
फिर वही शाम ए गम,
ओनिका सेतिया 'अनु '
"कारवाँ"
Dr. Kishan tandon kranti
मेरे पास फ़ुरसत ही नहीं है.... नफरत करने की..
मेरे पास फ़ुरसत ही नहीं है.... नफरत करने की..
shabina. Naaz
किसी को जिंदगी लिखने में स्याही ना लगी
किसी को जिंदगी लिखने में स्याही ना लगी
कवि दीपक बवेजा
💐प्रेम कौतुक-552💐
💐प्रेम कौतुक-552💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
जनाजे में तो हम शामिल हो गए पर उनके पदचिन्हों पर ना चलके अपन
जनाजे में तो हम शामिल हो गए पर उनके पदचिन्हों पर ना चलके अपन
DrLakshman Jha Parimal
हिज़्र
हिज़्र
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
भूख
भूख
RAKESH RAKESH
"आज ख़ुद अपने लिखे
*Author प्रणय प्रभात*
कर मुसाफिर सफर तू अपने जिंदगी  का,
कर मुसाफिर सफर तू अपने जिंदगी का,
Yogendra Chaturwedi
पति-पत्नी, परिवार का शरीर होते हैं; आत्मा तो बच्चे और बुजुर्
पति-पत्नी, परिवार का शरीर होते हैं; आत्मा तो बच्चे और बुजुर्
विमला महरिया मौज
Loading...