कविता क्या है….?
कविता क्या है…..?
……. …….. ……..
कविता कविता शब्दों की शक्ति है
कविता ईश्वर की भक्ति है
कविता कविता हृदय की वेदना है
कविता जन – जन की संवेदना है
कविता कविता मार्मिक स्पर्श है
कविता कठिन जीवन संघर्ष है
कविता कविता सत्य का सार है
कविता अमृत की धार है
कविता कविता मन का भाव है
कविता ध्वनि का प्रवाह है
कविता कविता अंधों की दृष्टि है
कविता सावन की रिमझिम बृष्टि है
कविता कविता शब्दों की क्रीड़ा है
कविता वीरहन की पीड़ा है
कविता कविता आत्मिक सुकून है
कविता कवि हृदय का जूनून है
कविता कविता शब्दों का हार है
कविता वसंत का सुखद बहार है
कविता कविता बेजुबानों की शक्ति है
कविता अन्तरमन की अभिब्यक्ति है
कविता कविता अभिब्यक्ति का आधार है
कविता शब्दवाटिका का कुशुम कतार है
कविता कविता बैचारिक आशा है
कविता हृदय की अभिलाषा है
कविता कविता मन का उदगार है
कविता शब्दों का सभागार है
कविता कविता ममता का स्पर्श है
कविता अलौकिक विचार विमर्श हैं
कविता कविता प्रेम की पुकार है
कविता में समाहित संपूर्ण संसार है।।
………..
©®पं.संजीव शुक्ल “सचिन”
?24/07/2017?