Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
26 Jun 2023 · 1 min read

उपहार

उपहार

सभी बच्चों के हृदय में,
पुस्तकों से प्यार होगा।
और युवाओं के करों में,
सार्थक रोजगार होगा।
देश के सारे बुजुर्गों,
के लिए सम्मान होगा।
देशद्रोही,भ्रष्ट जन के,
लिए कारागार होगा।

एक शिक्षा, एक शासन,
एक ही कानून होगा।
देश के अमृत महोत्सव,
का यही उपहार होगा…..

खूब धन और धान्य होगा,
कोई भी न विपन्न होगा।
सभी के घर-द्वार होंगे,
हर कोई प्रसन्न होगा।
लाड़ली हिंदी हमारी,
राष्ट्रभाषा जब बनेगी।
सुदृढ़ शिक्षा नीति अपनी,
राष्ट्र के हित में खिलेगी।

मानसिक उस दासता से,
सभी का उद्धार होगा।
देश के अमृत महोत्सव,
का यही उपहार होगा……..

विश्व मंदी में दबा तब,
बढ़त अपनी हो रही है।
देश की समृद्धि की ही,
कथा वह तो कह रही है।
भारती के युवाओं की,
गूंज सारे विश्व में है।
और अपनी नीतियों की,
अनुगूंज सारे विश्व में है।

आज जन-जन के अधर पर,
मातु वंदे गान होगा।
देश के अमृत महोत्सव,
का यही उपहार होगा…….

वीर पुत्रों का धरा पर,
शुभ प्रशस्ति गान होगा।
नींव के पत्थर बने जो,
उन सभी का भान होगा।
सभ्यता और संस्कृति का,
फिर नया उत्कर्ष होगा।
राष्ट्र का गौरव जगेगा।
हर हृदय में हर्ष होगा।

राष्ट्र- प्रहरी सिंह सा तो,
दुश्मनों पर वार होगा।
देश के अमृत महोत्सव,
का यही उपहार होगा……
इंदु पाराशर

102 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from indu parashar
View all
You may also like:
बूंद बूंद में प्यास है, बूंद बूंद में आस।
बूंद बूंद में प्यास है, बूंद बूंद में आस।
Suryakant Dwivedi
....ऐ जिंदगी तुझे .....
....ऐ जिंदगी तुझे .....
Naushaba Suriya
THE FLY (LIMERICK)
THE FLY (LIMERICK)
SURYA PRAKASH SHARMA
*ग़ज़lवतरण*
*ग़ज़lवतरण*
*प्रणय प्रभात*
ख़ता हुई थी
ख़ता हुई थी
हिमांशु Kulshrestha
वक्त वक्त की बात है आज आपका है,तो कल हमारा होगा।
वक्त वक्त की बात है आज आपका है,तो कल हमारा होगा।
पूर्वार्थ
श्री कृष्ण भजन
श्री कृष्ण भजन
Khaimsingh Saini
"क्या कहूँ तुझे"
Dr. Kishan tandon kranti
Extra Charge
Extra Charge
AJAY AMITABH SUMAN
म्हारो गांव अर देस
म्हारो गांव अर देस
लक्की सिंह चौहान
मतलब हम औरों से मतलब, ज्यादा नहीं रखते हैं
मतलब हम औरों से मतलब, ज्यादा नहीं रखते हैं
gurudeenverma198
टिप्पणी
टिप्पणी
Adha Deshwal
यादों में ज़िंदगी को
यादों में ज़िंदगी को
Dr fauzia Naseem shad
श्रमिक दिवस
श्रमिक दिवस
Bodhisatva kastooriya
इंसान को,
इंसान को,
नेताम आर सी
अभिमानी  इस जीव की,
अभिमानी इस जीव की,
sushil sarna
जो सुनना चाहता है
जो सुनना चाहता है
Yogendra Chaturwedi
पहचान
पहचान
Shashi Mahajan
ऐ!दर्द
ऐ!दर्द
Satish Srijan
मेरे पास सो गई वो मुझसे ही रूठकर बेटी की मोहब्बत भी लाजवाब ह
मेरे पास सो गई वो मुझसे ही रूठकर बेटी की मोहब्बत भी लाजवाब ह
Ranjeet kumar patre
गीत- तेरा जो साथ मिल जाए...
गीत- तेरा जो साथ मिल जाए...
आर.एस. 'प्रीतम'
3256.*पूर्णिका*
3256.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
-अपनो के घाव -
-अपनो के घाव -
bharat gehlot
#justareminderekabodhbalak
#justareminderekabodhbalak
DR ARUN KUMAR SHASTRI
- ଓଟେରି ସେଲଭା କୁମାର
- ଓଟେରି ସେଲଭା କୁମାର
Otteri Selvakumar
रोज हमको सताना गलत बात है
रोज हमको सताना गलत बात है
कृष्णकांत गुर्जर
खंडहर
खंडहर
Tarkeshwari 'sudhi'
जीया ख़ान ख़ान
जीया ख़ान ख़ान
goutam shaw
वृद्धाश्रम में दौर, आखिरी किसको भाता (कुंडलिया)*
वृद्धाश्रम में दौर, आखिरी किसको भाता (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
बीवी के अंदर एक मां छुपी होती है,
बीवी के अंदर एक मां छुपी होती है,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
Loading...