Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 Jan 2020 · 2 min read

उत्तरायण उत्सव (मकर संक्रांति)

यह सत्य है कि मनुष्य के जीवन की दिशा और दशा में परिस्थितियों का बहुत बड़ा योगदान होता है। लेकिन खुशियों का संबंध मनुष्य की प्रकृति और उसके दृष्टिकोण से होता है। जीवन प्रतिपल परिवर्तित होता है। प्रत्येक दिन नवीन चीजें घटित होती हैं। नवीनता का बोध होना आवश्यक है। उससे भी आवश्यक है वर्तमान में जीना। खुशियों को भी किसी वस्तु में खोजने के बदले वर्तमान में खोजना चाहिए। वर्तमान में ही सुख पाया जा सकता है।

उसी प्रकार हम जब चाहें उत्सव मना सकते हैं। हम जीवित हैं, हम स्वस्थ हैं, माता-पिता का साथ है, बारिश हो रही है, पंछी कलरव कर रहे हैं, ऐसे अनगिनत कारण हो सकते हैं उत्सव मनाने के। प्रत्येक क्षण में नूतनता है और नूतनता में उत्सव। वर्तमान ही सत्य है। जीवन के प्रत्येक क्षण का आनंद लेना ही उत्सव है। हम समय के अतीत और भविष्य पर जितना अधिक केंद्रित होते हैं उतना ही अधिक हम वर्तमान को खो देते हैं, जो सबसे मूल्यवान चीज है।

राशि चक्र में परिवर्तन पृथ्वी की गति से होता है, जिसे सूर्य का परिवर्तन समझा जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। जब सूर्य धनु से मकर राशि में जाता है तो उसे मकर संक्रांति कहा गया है। दिन-रात तब समान होते हैं जब सूर्य विषुवत वृत्त पर आता है। इसी के दोनों ओर उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुव स्थित हैं।

उत्तरायण का दिन धर्म शास्त्रों में अत्यंत पवित्र माना गया है। उत्तरायण का अर्थ है उत्तर की ओर चलना। सूर्य जब उत्तरायण में होता है तब दिन बड़ा होने लगता है और जब दक्षिणायन में होता है तब दिन छोटा होने लगता है। उत्तरायण में दिन की अधिकता के कारण सूर्य का प्रकाश पृथ्वीवासियों को अधिक प्राप्त होता है। इस वृद्धि को शुभ माना गया और यह शुभता उत्सव के रूप में परिवर्तित हुआ।

सूर्य पर आधारित हमारे सनातन परंपरा में मकर संक्रांति का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। हमारे वेद और पुराणों में भी इस दिन का विशेष उल्लेख मिलता है। होली, दीपावली एवं अन्य त्यौहार जो विशेष कथाओं एवं मान्यताओं पर आधारित हैं। वहीं, मकर संक्रांति एक खगोलीय घटना है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन ही मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था।

महर्षि व्यास के अनुसार जब मनुष्य अच्छे विचार, विद्या, विवेक, वैराग्य, ज्ञान आदि के चिंतन में प्रवृत्त होता है, यही उत्तरायण की स्थिति है तथा जब वह काम, क्रोध में वृत्ति लगाता है, वही दक्षिणायन है।
…………………

:- आलोक कौशिक

संक्षिप्त परिचय:-

नाम- आलोक कौशिक
शिक्षा- स्नातकोत्तर (अंग्रेजी साहित्य)
पेशा- पत्रकारिता एवं स्वतंत्र लेखन
साहित्यिक कृतियां- प्रमुख राष्ट्रीय समाचारपत्रों एवं साहित्यिक पत्रिकाओं में दर्जनों रचनाएं प्रकाशित
पता:- मनीषा मैन्शन, जिला- बेगूसराय, राज्य- बिहार, 851101,
अणुडाक- devraajkaushik1989@gmail.com

Language: Hindi
Tag: लेख
2 Likes · 300 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
3-“ये प्रेम कोई बाधा तो नहीं “
3-“ये प्रेम कोई बाधा तो नहीं “
Dilip Kumar
हर पल ये जिंदगी भी कोई ख़ास नहीं होती।
हर पल ये जिंदगी भी कोई ख़ास नहीं होती।
Phool gufran
वेलेंटाइन डे
वेलेंटाइन डे
Dr. Pradeep Kumar Sharma
ममतामयी मां
ममतामयी मां
SATPAL CHAUHAN
निःशुल्क
निःशुल्क
Dr. Kishan tandon kranti
आसमानों को छूने की चाह में निकले थे
आसमानों को छूने की चाह में निकले थे
कवि दीपक बवेजा
3014.*पूर्णिका*
3014.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
बाल कविता: मुन्ने का खिलौना
बाल कविता: मुन्ने का खिलौना
Rajesh Kumar Arjun
जिस दिन हम ज़मी पर आये ये आसमाँ भी खूब रोया था,
जिस दिन हम ज़मी पर आये ये आसमाँ भी खूब रोया था,
Ranjeet kumar patre
प्यारा बंधन प्रेम का
प्यारा बंधन प्रेम का
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
सोनेवानी के घनघोर जंगल
सोनेवानी के घनघोर जंगल
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
सफ़र में लाख़ मुश्किल हो मगर रोया नहीं करते
सफ़र में लाख़ मुश्किल हो मगर रोया नहीं करते
Johnny Ahmed 'क़ैस'
*अभी तो रास्ता शुरू हुआ है.*
*अभी तो रास्ता शुरू हुआ है.*
Naushaba Suriya
तस्वीर देख कर सिहर उठा था मन, सत्य मरता रहा और झूठ मारता रहा…
तस्वीर देख कर सिहर उठा था मन, सत्य मरता रहा और झूठ मारता रहा…
Anand Kumar
प्रेम और आदर
प्रेम और आदर
ओंकार मिश्र
*स्वतंत्रता आंदोलन में रामपुर निवासियों की भूमिका*
*स्वतंत्रता आंदोलन में रामपुर निवासियों की भूमिका*
Ravi Prakash
'मन चंगा तो कठौती में गंगा' कहावत के बर्थ–रूट की एक पड़ताल / DR MUSAFIR BAITHA
'मन चंगा तो कठौती में गंगा' कहावत के बर्थ–रूट की एक पड़ताल / DR MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
आजकल अकेले में बैठकर रोना पड़ रहा है
आजकल अकेले में बैठकर रोना पड़ रहा है
Keshav kishor Kumar
हम कैसे कहें कुछ तुमसे सनम ..
हम कैसे कहें कुछ तुमसे सनम ..
Sunil Suman
खुदा ने तुम्हारी तकदीर बड़ी खूबसूरती से लिखी है,
खुदा ने तुम्हारी तकदीर बड़ी खूबसूरती से लिखी है,
Sukoon
केवल भाग्य के भरोसे रह कर कर्म छोड़ देना बुद्धिमानी नहीं है।
केवल भाग्य के भरोसे रह कर कर्म छोड़ देना बुद्धिमानी नहीं है।
Paras Nath Jha
जय भगतसिंह
जय भगतसिंह
Shekhar Chandra Mitra
वर्तमान समय मे धार्मिक पाखण्ड ने भारतीय समाज को पूरी तरह दोह
वर्तमान समय मे धार्मिक पाखण्ड ने भारतीय समाज को पूरी तरह दोह
शेखर सिंह
मोहब्बत
मोहब्बत
Shriyansh Gupta
■ सर्वाधिक चोरी शब्द, भाव और चिंतन की होती है दुनिया में। हम
■ सर्वाधिक चोरी शब्द, भाव और चिंतन की होती है दुनिया में। हम
*Author प्रणय प्रभात*
***वारिस हुई***
***वारिस हुई***
Dinesh Kumar Gangwar
*गलतफहमी*
*गलतफहमी*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
ग़ज़ल/नज़्म - दिल में ये हलचलें और है शोर कैसा
ग़ज़ल/नज़्म - दिल में ये हलचलें और है शोर कैसा
अनिल कुमार
पत्थर की लकीर नहीं है जिन्दगी,
पत्थर की लकीर नहीं है जिन्दगी,
Buddha Prakash
💐अज्ञात के प्रति-142💐
💐अज्ञात के प्रति-142💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
Loading...