Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
17 Mar 2020 · 2 min read

इतिहास का झरोखा

इतिहास का झरोखा

इतिहास नहीं है मुश्किल देखो, इसको आसान बनाया
हर एक युग को कलम से अपनी, लिखकर आज दिखाया।
बच्चों की उलझन को उसने, इतना आसान बनाया
आदिकाल से वर्तमान तक, इतिहास का ज्ञान सिखाया।।

मानव के उद्भव काल से, पाषाण युग है आया
पुरा-मध्य और नवपाषाण, दौर यह कहलायाI
गुफा में रहकर किया गुजारा, कच्चा माँस था खाया
पहिए की खोज ने मानव की, बदल दी सारी काया।।

हड़प्पा में जब हुई खुदाई, नगर बसा एक पाया
कहकर श्रेष्ठ आर्यों ने उन पर, कब्जा अपना जमाया।
ऋग्वैदिक युग की हुई शुरुआत, वेदों का ज्ञान था आया
उत्तर वैदिक काल में ऋषियों नें, महाकाव्य हमें सुनाया।।

आपस में मिलकर लोगों ने, जनपद को खूब फैलाया
राज्यों का विस्तार हुआ, और महाजनपद कहलाया।
गौतम बुद्ध और महावीर ने, अहिंसा का पाठ पढ़ाया
प्यार-प्रेम और भाईचारा, जग में था फैलाया।।

आई सिकंदर की सेना, पोरस उससे टकराया
दबे पाँव ही लौटा वापिस, उसको पसीना आया।
चाणक्य नीति अपनाकर, फिर चंद्रगुप्त था छाया
कलिंग युद्ध ने अशोक को, अहिंसा का पाठ पढ़ाया।।

ईसा पूर्व से आगे निकलकर, कनिष्क का प्रचंड छाया
महान कार्य करके वह भी, दूसरा अशोक कहलाया।
गुप्त काल का हुआ प्रारंभ, स्वर्णकाल फिर आया
आर्यभट्ट की शून्य खोज ने, गणितज्ञों की बदली काया।।

भारत वर्ष को दूर-दूर तक, हर्षवर्धन ने फैलाया
प्राचीन भारत का अंत हुआ, और मध्यकाल फिर आया।
चोल,चेर,पांडेय संग में, गुर्जर प्रतिहार भी छाया
महमूद गजनवी ने सोमनाथ पर, अपना कहर बरसाया।।

सेना लेकर अफगानों की, मुहम्मद गौरी भारत आया
फौलादी चौहान से गौरी, तराइन में जा टकराया
कुतुबुद्दीन को छोड़ा भारत, दास वंश था जिसने बसाया
तुगलक,खिलजी,सैयद,लौधी, संग, सल्तनत कहलाया।।

इब्राहिम लौधी को हराकर, बाबर भारत में आया
चंगेज और तैमूर के वंशज ने, मुगल काल था चलाया।
औरंगजेब के अंत के बाद ही, आधुनिक युग फिर आया
गौरो ने फिर भारत आकर, उनका किला ढ़हाया।।

देकर बलिदानी अपने तन की, भगत सिंह फिर आया
इंकलाब का नारा देकर, शीश है अपना कटाया।
सत्य अहिंसा प्यार-प्रेम, फिर बापू ने समझाया
भारत की ताकत का ड़ंका, विश्व में फिर से लहराया।।

आजाद परिंदा बन गया भारत, सन् संतालीस जब आया
खंड-खंड भारत को लौह पुरुष ने, अखंड भारत बनाया।
मंगल मिशन तक जा पहुँचा, तिरंगा अपना लहराया
अरविन्द कवि ने रचना से, भारत का इतिहास सुनाया।।

Language: Hindi
1 Comment · 519 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
#हँसी
#हँसी
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
- ଓଟେରି ସେଲଭା କୁମାର
- ଓଟେରି ସେଲଭା କୁମାର
Otteri Selvakumar
उधार वो किसी का रखते नहीं,
उधार वो किसी का रखते नहीं,
Vishal babu (vishu)
*बुरा न मानो होली है 【बाल कविता 】*
*बुरा न मानो होली है 【बाल कविता 】*
Ravi Prakash
अंदर से टूट कर भी
अंदर से टूट कर भी
Dr fauzia Naseem shad
23/41.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/41.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Thought
Thought
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
"चार पैरों वाला मेरा यार"
Lohit Tamta
" तुम खुशियाँ खरीद लेना "
Aarti sirsat
💐प्रेम कौतुक-366💐
💐प्रेम कौतुक-366💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
ज़िंदगी...
ज़िंदगी...
Srishty Bansal
किसकी कश्ती किसका किनारा
किसकी कश्ती किसका किनारा
डॉ० रोहित कौशिक
शायरी
शायरी
goutam shaw
*मैंने देखा है * ( 18 of 25 )
*मैंने देखा है * ( 18 of 25 )
Kshma Urmila
#मुक्तक
#मुक्तक
*Author प्रणय प्रभात*
रंग लहू का सिर्फ़ लाल होता है - ये सिर्फ किस्से हैं
रंग लहू का सिर्फ़ लाल होता है - ये सिर्फ किस्से हैं
Atul "Krishn"
दर्शन की ललक
दर्शन की ललक
Neelam Sharma
छत्तीसगढ़ रत्न (जीवनी पुस्तक)
छत्तीसगढ़ रत्न (जीवनी पुस्तक)
Dr. Pradeep Kumar Sharma
मेरे मालिक मेरी क़लम को इतनी क़ुव्वत दे
मेरे मालिक मेरी क़लम को इतनी क़ुव्वत दे
Dr Tabassum Jahan
Dr Arun Kumar Shastri
Dr Arun Kumar Shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
दूर क्षितिज के पार
दूर क्षितिज के पार
लक्ष्मी सिंह
समस्या का समाधान
समस्या का समाधान
Paras Nath Jha
यह क्या अजीब ही घोटाला है,
यह क्या अजीब ही घोटाला है,
Sukoon
Gatha ek naari ki
Gatha ek naari ki
Sonia Yadav
रास्ता गलत था फिर भी मिलो तब चले आए
रास्ता गलत था फिर भी मिलो तब चले आए
कवि दीपक बवेजा
जग का हर प्राणी प्राणों से प्यारा है
जग का हर प्राणी प्राणों से प्यारा है
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
अपनेपन की रोशनी
अपनेपन की रोशनी
पूर्वार्थ
शुभ प्रभात मित्रो !
शुभ प्रभात मित्रो !
Mahesh Jain 'Jyoti'
जो उमेश हैं, जो महेश हैं, वे ही हैं भोले शंकर
जो उमेश हैं, जो महेश हैं, वे ही हैं भोले शंकर
महेश चन्द्र त्रिपाठी
शिवाजी गुरु स्वामी समर्थ रामदास – भाग-01
शिवाजी गुरु स्वामी समर्थ रामदास – भाग-01
Sadhavi Sonarkar
Loading...