Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
8 Aug 2020 · 1 min read

आदमी है, खाता है,

आदमी है, खाता है,

***********

आदमी है, खाता है,
खाकर भी गुर्राता है,
करता है खूब चोरी
साथ में सीना जोरी
कर के गर्व से चौड़ी छाती
लाल पीली आँख दिखाता है,
आदमी है, खाता है …….!!

जो जितना अधिक खाता है
उतनी प्रसिद्धि जग में पाता है,
घूस, मुनाफाखोरी, हेराफेरी,
चारा, हो चाहे रिश्वत खोरी,
सब में कमाल दिखाता है,
गरीब के पेट का निवाला,
काला धंधा हो या हवाला,
सब में खाता है………..!!

मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा
चर्च में भी होता गड़बड़झाला
डाक्टर हो या अस्पताल
सबका मिलता बुरा हाल
कब्रगाह, ताबूत, कफ़न
सब मे इनका ज़मीर दफ़न
मरघट में ये स्वांग रचाता है,
मरे हुए को नाच नचाता है,
आदमी है, धर्म निभाता है ……!!

जितना खाता भूख बढ़ाता,
सृष्टि की हर शैं: को खाता,
दुःख देकर ये सुख हरता है
मनमानी हर पल करता है,
मरता तो भी कुछ करता है
लेकिन इसका नहीं भरता है
यही देव, यही विधाता है
श्रेष्ठता जताता है………!!

गाता है, सबको रुलाता है
सताता है, मुस्काता है,
ये सर्वभक्षी है, सब कुछ खाता है,
मगर फिर भी संवेदना जताता है!!
क्या करे बेचारा
आदमी है………..
चाव से खाता है, सब पचाता है,
फिर भी भूखे पेट सो जाता है !
!
स्वरचित: डी के निवातिया

Language: Hindi
1 Like · 2 Comments · 560 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
गूॅंज
गूॅंज
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
सुन्दरता।
सुन्दरता।
Anil Mishra Prahari
तेरी तस्वीर को लफ़्ज़ों से संवारा मैंने ।
तेरी तस्वीर को लफ़्ज़ों से संवारा मैंने ।
Phool gufran
*फागुन कह रहा मन से( गीत)*
*फागुन कह रहा मन से( गीत)*
Ravi Prakash
गुमराह होने के लिए, हम निकल दिए ,
गुमराह होने के लिए, हम निकल दिए ,
Smriti Singh
चलो मतदान कर आएँ, निभाएँ फर्ज हम अपना।
चलो मतदान कर आएँ, निभाएँ फर्ज हम अपना।
डॉ.सीमा अग्रवाल
दिन भी बहके से हुए रातें आवारा हो गईं।
दिन भी बहके से हुए रातें आवारा हो गईं।
सत्य कुमार प्रेमी
खिलते फूल
खिलते फूल
Punam Pande
असफल कवि
असफल कवि
Shekhar Chandra Mitra
जितनी मेहनत
जितनी मेहनत
Shweta Soni
आईने में ...
आईने में ...
Manju Singh
■ हर दौर में एक ही हश्र।
■ हर दौर में एक ही हश्र।
*Author प्रणय प्रभात*
*** बचपन : एक प्यारा पल....!!! ***
*** बचपन : एक प्यारा पल....!!! ***
VEDANTA PATEL
।। रावण दहन ।।
।। रावण दहन ।।
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
मन तेरा भी
मन तेरा भी
Dr fauzia Naseem shad
जात आदमी के
जात आदमी के
AJAY AMITABH SUMAN
"दुविधा"
Dr. Kishan tandon kranti
मैं हर इक चीज़ फानी लिख रहा हूं
मैं हर इक चीज़ फानी लिख रहा हूं
शाह फैसल मुजफ्फराबादी
बसंत
बसंत
Bodhisatva kastooriya
दिल धड़कता नही अब तुम्हारे बिना
दिल धड़कता नही अब तुम्हारे बिना
Ram Krishan Rastogi
23/184.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/184.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
आप और हम
आप और हम
Neeraj Agarwal
सोशलमीडिया
सोशलमीडिया
लक्ष्मी सिंह
💐प्रेम कौतुक-298💐
💐प्रेम कौतुक-298💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
बिखरने की सौ बातें होंगी,
बिखरने की सौ बातें होंगी,
Vishal babu (vishu)
*नववर्ष*
*नववर्ष*
Dr. Priya Gupta
हर चढ़ते सूरज की शाम है,
हर चढ़ते सूरज की शाम है,
Lakhan Yadav
🥀 *अज्ञानी की✍*🥀
🥀 *अज्ञानी की✍*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
" बिछड़े हुए प्यार की कहानी"
Pushpraj Anant
- ଓଟେରି ସେଲଭା କୁମାର
- ଓଟେରି ସେଲଭା କୁମାର
Otteri Selvakumar
Loading...