Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Sep 2022 · 1 min read

आज मैं गाँव से लौटा हूँ ——

आज मैं गाँव से लौटा हूँ।
मन में गहन पीड़ा लिए बैठा हूँ।
सारे रिश्ते सम्बोधन तक हो गए हैं सीमित।
नाते भी मिले अत्यंत क्षोभित व दु:खित।
‘सब जोगिया मर जाय, हमर पतरिया भर जाय’।
इस सोच से सबका मन भरा है,क्या कहा जाय!
आज मैं गाँव से लौटा हूँ।
क्या कहूँ? कितना उदास बैठा हूँ?

सत्ता-संघर्ष राजधानियों से उतर आ गया है गाँव में।
भाईचारा छोड़िए, नैतिकता तक लग गया है दांव में।
सारी आवश्यकताएँ परिवर्तित होकर हो गयी हैं भौतिक।
और आध्यात्मिकाएँ रह गयी हैं मात्र मौखिक।
अध्यात्म,ईश्वर में आस्था या विश्वास नहीं है।
यह तो मानवीय मूल्यों में आस्था और विश्वास ही है।
आज मैं गाँव से लौटा हूँ।
अतीत के उलझे पन्नों में पैठा हूँ।

गायब है गाँव से कोमल भावनाएँ।
बढ़ रही है नित लोगों में विभिन्न कठोरताएँ।
धोखा देना ‘फैशन’ नहीं विशेषता चारित्रिक है अब।
हड़प ले सकना किसी का कुछ प्रतिभा है अब।
झूठ को सत्य की तरह परोसना परोपकार बांटना जैसे।
गाँव के सोच का व्यभिचार,भूलूँ तो भूलूँ कैसे ?
आज मैं गाँव से लौटा हूँ।
गाँव में आदमी के शहरीकरण को सोचता बैठा हूँ।
—————–17/12/21——————————

Language: Hindi
68 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मानव और मशीनें
मानव और मशीनें
Mukesh Kumar Sonkar
💐प्रेम कौतुक-552💐
💐प्रेम कौतुक-552💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
कुदरत और भाग्य के रंग..... एक सच
कुदरत और भाग्य के रंग..... एक सच
Neeraj Agarwal
आपकी आत्मचेतना और आत्मविश्वास ही आपको सबसे अधिक प्रेरित करने
आपकी आत्मचेतना और आत्मविश्वास ही आपको सबसे अधिक प्रेरित करने
Neelam Sharma
रंजीत शुक्ल
रंजीत शुक्ल
Ranjeet Kumar Shukla
जीवन में ईमानदारी, सहजता और सकारात्मक विचार कभीं मत छोड़िए य
जीवन में ईमानदारी, सहजता और सकारात्मक विचार कभीं मत छोड़िए य
Damodar Virmal | दामोदर विरमाल
अगर मैं कहूँ
अगर मैं कहूँ
Shweta Soni
*तेरे साथ जीवन*
*तेरे साथ जीवन*
AVINASH (Avi...) MEHRA
#एक_स्तुति
#एक_स्तुति
*Author प्रणय प्रभात*
वक्त के रूप में हम बदल जायेंगे...,
वक्त के रूप में हम बदल जायेंगे...,
कवि दीपक बवेजा
*निर्धनता सबसे बड़ा, जग में है अभिशाप( कुंडलिया )*
*निर्धनता सबसे बड़ा, जग में है अभिशाप( कुंडलिया )*
Ravi Prakash
सदा बढ़ता है,वह 'नायक' अमल बन ताज ठुकराता।
सदा बढ़ता है,वह 'नायक' अमल बन ताज ठुकराता।
Pt. Brajesh Kumar Nayak
প্রতিদিন আমরা নতুন কিছু না কিছু শিখি
প্রতিদিন আমরা নতুন কিছু না কিছু শিখি
Arghyadeep Chakraborty
ज्ञानी उभरे ज्ञान से,
ज्ञानी उभरे ज्ञान से,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
मेरे पास तुम्हारी कोई निशानी-ए-तस्वीर नहीं है
मेरे पास तुम्हारी कोई निशानी-ए-तस्वीर नहीं है
शिव प्रताप लोधी
पुनर्जन्माचे सत्य
पुनर्जन्माचे सत्य
Shyam Sundar Subramanian
ईगो का विचार ही नहीं
ईगो का विचार ही नहीं
शेखर सिंह
सन् 19, 20, 21
सन् 19, 20, 21
Sandeep Pande
"बड़ा"
Dr. Kishan tandon kranti
ਕੁਝ ਕਿਰਦਾਰ
ਕੁਝ ਕਿਰਦਾਰ
Surinder blackpen
सबका साथ
सबका साथ
Bodhisatva kastooriya
Gazal 25
Gazal 25
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
शब्द : एक
शब्द : एक
DR. Kaushal Kishor Shrivastava
सुंदर विचार
सुंदर विचार
Jogendar singh
अगले बरस जल्दी आना
अगले बरस जल्दी आना
Kavita Chouhan
हिंदी दोहा शब्द - भेद
हिंदी दोहा शब्द - भेद
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
दूरियां अब सिमटती सब जा रही है।
दूरियां अब सिमटती सब जा रही है।
surenderpal vaidya
चले आना मेरे पास
चले आना मेरे पास
gurudeenverma198
* मन में उभरे हुए हर सवाल जवाब और कही भी नही,,
* मन में उभरे हुए हर सवाल जवाब और कही भी नही,,
Vicky Purohit
“जगत जननी: नारी”
“जगत जननी: नारी”
Swara Kumari arya
Loading...