Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
8 Dec 2016 · 2 min read

आज की संस्कृति और नज़रिया

कल मैं बाज़ार में खड़ा था तभी वहां एक बाइक पर एक लड़का और एक लड़की आये। लड़की ने अपने चेहरे पर कपड़ा लपेटा हुआ था। मुझे उसका चेहरा पहचाना हुआ सा लगा। वो दोनों मुझसे कुछ दूरी पर आकर रुके। लड़की ने अपने चेहरे से कपड़ा हटाया तो मुझे यकीन हो गया कि मैंने उसे कहीं देखा हुआ है। कुछ देर सोचने पर याद आया की वो मेरे एक दोस्त जिसकी शादी अभी कुछ ही महीने पहले हुई थी, उसकी बीवी है। वो लड़का मेरे लिए बिलकुल अनजान था।

वो दोनों वहीँ खड़े होकर बातें करने लगे। दोनों बीच बीच में ज़ोर-ज़ोर से हंस रहे थे। मैं उनकी बातें सुन तो नहीं पा रहा था पर ये अंदाज़ा लगा पा रहा था कि दोनों बेहिचक एक दुसरे से हंस हंस कर बातें कर रहे थे। बीच बीच में वो दोनों हँसते हुए एक दुसरे को प्यार से हाथ भी मार रहे थे। अपने दोस्त की बीवी को किसी अंजान लड़के के साथ इस तरह बातें करते देख मुझे बहुत अजीब सा लग रहा था।
थोड़ी देर बाद वो लड़का गया और पास की एक दुकान से एक प्लेट में कुछ खाने को लेकर आया। और वो दोनों एक ही प्लेट में खाने लगे। कभी कभी वो दोनों एक दुसरे को अपने हाथों से भी खिला रहे थे। मुझे बहुत बुरा लग रहा था।

कुछ देर बाद मेरा एक दोस्त वहां मेरे पास आया और हम दोनों बातें करने लगे। जब उसने उन दोनों को देखा तो उसने मुझे बताया कि वो लड़का उसका भाई है।

उसकी ये बात सुनकर मैं जैसे ज़मीन में ही गड़ा सा जा रहा था। मुझे अपनी सोच पर शर्म आने लगी। मैं ये समझ नहीं पा रहा था कि आज के समय के कारण मेरी सोच ऐसी हुई या मेरी ऐसी सोच के कारण ये समय ऐसा हुआ। आखिर क्यों जब भी कोई लड़का और लड़की आपस में बात करते या हँसते हुए दिख जाते हैं तो हमारे मन में बुरे ही विचार आते हैं।

—————शैंकी भाटिया
12 जून, 2016

Language: Hindi
Tag: लेख
361 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
पापा मैं आप सी नही हो पाऊंगी
पापा मैं आप सी नही हो पाऊंगी
Anjana banda
युद्ध घोष
युद्ध घोष
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
16)”अनेक रूप माँ स्वरूप”
16)”अनेक रूप माँ स्वरूप”
Sapna Arora
"फर्क बहुत गहरा"
Dr. Kishan tandon kranti
ऐ वतन....
ऐ वतन....
Anis Shah
......मंजिल का रास्ता....
......मंजिल का रास्ता....
Naushaba Suriya
खुले आँगन की खुशबू
खुले आँगन की खुशबू
Manisha Manjari
मेरी बेटी मेरी सहेली
मेरी बेटी मेरी सहेली
लक्ष्मी सिंह
वो मुझे पास लाना नही चाहता
वो मुझे पास लाना नही चाहता
कृष्णकांत गुर्जर
चुप रहना ही खाशियत है इस दौर की
चुप रहना ही खाशियत है इस दौर की
डॉ. दीपक मेवाती
माया
माया
Sanjay ' शून्य'
मुक़द्दर में लिखे जख्म कभी भी नही सूखते
मुक़द्दर में लिखे जख्म कभी भी नही सूखते
Dr Manju Saini
चाँद खिलौना
चाँद खिलौना
SHAILESH MOHAN
नमन मंच
नमन मंच
Neeraj Agarwal
प्रश्न –उत्तर
प्रश्न –उत्तर
Dr.Priya Soni Khare
लेखन-शब्द कहां पहुंचे तो कहां ठहरें,
लेखन-शब्द कहां पहुंचे तो कहां ठहरें,
manjula chauhan
*** सफलता की चाह में......! ***
*** सफलता की चाह में......! ***
VEDANTA PATEL
उन दरख्तों पे कोई फूल न खिल पाएंगें
उन दरख्तों पे कोई फूल न खिल पाएंगें
Shweta Soni
विचार, संस्कार और रस-4
विचार, संस्कार और रस-4
कवि रमेशराज
मन-गगन!
मन-गगन!
Priya princess panwar
■ आज की मांग
■ आज की मांग
*Author प्रणय प्रभात*
*नेताओं की धुआँधार भाषणबाजी (हास्य व्यंग्य)*
*नेताओं की धुआँधार भाषणबाजी (हास्य व्यंग्य)*
Ravi Prakash
सूरज नहीं थकता है
सूरज नहीं थकता है
Ghanshyam Poddar
कोई दरिया से गहरा है
कोई दरिया से गहरा है
कवि दीपक बवेजा
राह मे मुसाफिर तो हजार मिलते है!
राह मे मुसाफिर तो हजार मिलते है!
Bodhisatva kastooriya
खुद को इंसान
खुद को इंसान
Dr fauzia Naseem shad
3183.*पूर्णिका*
3183.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
माया और ब़ंम्ह
माया और ब़ंम्ह
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
मुस्कुराने लगे है
मुस्कुराने लगे है
Paras Mishra
सत्य की खोज
सत्य की खोज
Dheerja Sharma
Loading...