Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Aug 2022 · 2 min read

अमृत महोत्सव मनाएं

अमृत महोत्सव मनाएं
******************
आइए! कुछ हम भी कर जाएं
कुछ करें या न करें
कम से कम आज़ादी का
अमृत महोत्सव ही मनाएं।
अपने घर पर तिरंगा फहराने से रहे
हर घर तिरंगा अभियान ही चलाएं,
देश प्रेम का जज्बा भले न हो
देशप्रेम का नारा तो लगाएं।
माना कि हम चोर बेइमान हैं,
लुच्चे लफंगों में बड़ा नाम है,
भ्रष्टाचारी, घूसखोर भी सही
पर देश तो हमारा है,यही समझाएं।
देश से प्यार है, आज़ादी से दुलार है
महज कोरी बकवास है,
निज स्वार्थ ही अपना विश्वास है,
मगर कोई बात नहीं यारों
ये तो हमारा खुद का सिद्धांत है।
आजादी का अमृत महोत्सव
मनाने भर से कुछ बदलाव
आयेगा या नहीं हम न सोचें,
मगर भीड़ में तो घुस ही जायें
कथित तौर पर ही सही
अमृत महोत्सव में अपनी अपनी
भागीदारी तो सुनिश्चित कराएं।
मन में कटुता है, वैमनस्य भी
भाई भाई को लड़ाने का
पूरा खाका तैयार भी है तो भी,
राज की बात मन में छुपाएं
आजादी का ये अमृत महोत्सव
लौटकर नहीं आयेगा यही सोचकर
बेशर्मी के साथ ही सही आओ
तिरंगा तो सब मिलकर लहराएं
अमृत महोत्सव को यादगार बनाएं।
हर घर, दुकान, मंदिर, मस्जिद
गिरिजा, गुरुद्वारों, रेगिस्तान ही नहीं
सरहद के हर कोने, हर कदम पर
अपना प्यारा तिरंगा फहराएं,
दुनिया को अपने अमृत महोत्सव का
भव्य से भव्यतम जलवा दिखाएं।
आपके मन में जो कुविचार हैं
उस पर तनिक लगाम लगाएं,
सिर्फ अमृत महोत्सव पर ध्यान लगाएं
दुश्मनों को तिरंगे की ताकत अहसास कराएं
तिरछी नजर जो डाल रहे हैं
तिरंगे की आन बान शान पर,
जय हिन्द, वंदेमातरम् का
सब मिलकर ऐसा जयघोष करें
कि उनकी आने वाली पुश्तें भी
अभी से थरथरायें, काँप जायें।
माना कि राजनीति की आड़ में
आप कुछ भी करते रहते हैं,
मेरी सलाह है सुधर जाएं,
राष्ट्र किसी एक की जागीर नहीं
बस! आप भी अब समझ जायें।
आजादी के अमृत महोत्सव में
खुशी खुशी अपनी भागीदारी निभाएं,
राष्ट्र को नीचा दिखाने की हरकतें बंद कर दें
वरना सीमा पार जाकर बस जाएं।
आजादी के अमृत महोत्सव पर
ये संदेश हर किसी के लिए है,
खुशी खुशी हम आप सब जश्न मनाएं
हिंदुस्तानी होने का गर्व दिखाएं
झूमें, नाचें, गाएं, तिरंगा सीने से लगाएं,
अमृत महोत्सव पर्व को सब मनाएं
इसको इतना भव्य बनाएं
कि दुनिया की आँखें चौंधिया जाएं,
हर घर, हर कोने में तिरंगा ही तिरंगा
पूरी दुनियां को नजर आए
आओ! सब मिलकर तिरंगा फहराएं
आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक, स्वरचित

Language: Hindi
1 Like · 234 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
कमरा उदास था
कमरा उदास था
Shweta Soni
ये फुर्कत का आलम भी देखिए,
ये फुर्कत का आलम भी देखिए,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
Day moon
Day moon
Otteri Selvakumar
I thought you're twist to what I knew about people of modern
I thought you're twist to what I knew about people of modern
Chaahat
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Dr. Sunita Singh
*हमेशा साथ में आशीष, सौ लाती बुआऍं हैं (हिंदी गजल)*
*हमेशा साथ में आशीष, सौ लाती बुआऍं हैं (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
धड़कन की तरह
धड़कन की तरह
Surinder blackpen
सफलता का सोपान
सफलता का सोपान
Sandeep Pande
बड़ी-बड़ी उपमाएं ,
बड़ी-बड़ी उपमाएं ,
TAMANNA BILASPURI
नाकामयाब पुरुष की कहानी यूँ अनकही रह जाती है,उसकी पसंदीदा स्
नाकामयाब पुरुष की कहानी यूँ अनकही रह जाती है,उसकी पसंदीदा स्
पूर्वार्थ
पहला प्यार
पहला प्यार
Dipak Kumar "Girja"
मैं समुद्र की गहराई में डूब गया ,
मैं समुद्र की गहराई में डूब गया ,
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
इंतज़ार एक दस्तक की, उस दरवाजे को थी रहती, चौखट पर जिसकी धूल, बरसों की थी जमी हुई।
इंतज़ार एक दस्तक की, उस दरवाजे को थी रहती, चौखट पर जिसकी धूल, बरसों की थी जमी हुई।
Manisha Manjari
रिश्ता चाहे जो भी हो,
रिश्ता चाहे जो भी हो,
शेखर सिंह
दिल तुम्हारा जो कहे, वैसा करो
दिल तुम्हारा जो कहे, वैसा करो
अरशद रसूल बदायूंनी
👍एक ही उपाय👍
👍एक ही उपाय👍
*प्रणय प्रभात*
शायरी
शायरी
गुमनाम 'बाबा'
पर्यावरण
पर्यावरण
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
आज कल रिश्ते भी प्राइवेट जॉब जैसे हो गये है अच्छा ऑफर मिलते
आज कल रिश्ते भी प्राइवेट जॉब जैसे हो गये है अच्छा ऑफर मिलते
Rituraj shivem verma
जन्म से मरन तक का सफर
जन्म से मरन तक का सफर
Vandna Thakur
एक ख़्वाब सी रही
एक ख़्वाब सी रही
Dr fauzia Naseem shad
4248.💐 *पूर्णिका* 💐
4248.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
करते सच से सामना, दिल में रखते चोर।
करते सच से सामना, दिल में रखते चोर।
Suryakant Dwivedi
उम्मीद ....
उम्मीद ....
sushil sarna
संवेदना
संवेदना
नेताम आर सी
दिव्य बोध।
दिव्य बोध।
Pt. Brajesh Kumar Nayak
" हम "
Dr. Kishan tandon kranti
ग़ज़ल–मेरा घराना ढूंढता है
ग़ज़ल–मेरा घराना ढूंढता है
पुष्पेन्द्र पांचाल
कहने   वाले   कहने   से   डरते  हैं।
कहने वाले कहने से डरते हैं।
रामनाथ साहू 'ननकी' (छ.ग.)
दूरी जरूरी
दूरी जरूरी
Sanjay ' शून्य'
Loading...