Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
8 Sep 2017 · 2 min read

***अबला नारी, बेचारी इसे सहन कर जाती है***

कौतूहल का विषय बना डाला है नारी को,
गर्व भरा मस्तक जिसका उस सुकुमारी को,
नीच भावना मानव की कुत्षित दृष्टि जमाती है,
अबला नारी, बेचारी इसे सहन कर जाती है।।1।।
ब्रह्मा के यह वाक्य नहीं हैं ‘सहन करेगी नारी ही’
महा मंडित कहलाता नर और मूढ कहाती नारी ही,
बात-बात पर यूँ झिड़कना नर की गन्दी सोच बताती है,
अबला नारी बेचारी इसे सहन कर जाती है।।2।।
नहीं पुरोधा नर समाज का, नारी भी उससे बढ़कर,
कदम-2 पर साथ निभाती, बढ़ जाती उससे ऊपर,
हीन भावना नर की, उसकी औकात बताती है,
अबला नारी, बेचारी इसे सहन कर जाती है।।3।।
ऐसा क्या अभिशाप यहाँ, औरत बाँझ कहाती क्यों?
नर मण्डली नहीं, अपने पौरुष पर उँगली उठाती क्यों?
सिद्ध हुआ इससे नर जाति अपने नियम बनाती है,
अबला नारी,बेचारी इसे सहन कर जाती है।।4।।

आगे की पंक्तियों में कविताकार ने अबला के स्थान पर प्रबला और बेचारी के स्थान पर वीरवती शब्द का प्रयोग किया है। क्यों कि वह बेशर्म की श्रेणी में नहीं रहना चाहता है।
इस पर सभी गौर फ़रमाऐगे।परिवर्तन कैसे किया है। कविता का आनन्द लें।

अबला की संज्ञा से क्या केवल नारी को समझाते हो,
ऐसी बेशर्मी की बातों से अपनी कायरता दिखलाते हो,
नर की ऐसी ही बातें नारी में द्वेष दिखातीं हैं,
प्रबला नारी, वीरवती इसे सहन कर जाती है।।5।।
ऐसी भाषा शैली बन्द करो, अत्याचारों को भी बन्द करो,
कान खोलकर सुन लो, पीछे बतियाना बन्द करो,
ऐसे पीछे बतियाना, नर की कायरता दिखलाती है,
प्रबला नारी, वीरवती इसे सहन कर जाती है।।6।।

##अभिषेक पाराशर##

Language: Hindi
1212 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
वैष्णों भोजन खाइए,
वैष्णों भोजन खाइए,
Satish Srijan
इश्क़ में भी हैं बहुत, खा़र से डर लगता है।
इश्क़ में भी हैं बहुत, खा़र से डर लगता है।
सत्य कुमार प्रेमी
“बेवफा तेरी दिल्लगी की दवा नही मिलती”
“बेवफा तेरी दिल्लगी की दवा नही मिलती”
Basant Bhagawan Roy
स्वाभिमान
स्वाभिमान
Shyam Sundar Subramanian
भ्रम नेता का
भ्रम नेता का
Sanjay ' शून्य'
हीर मात्रिक छंद
हीर मात्रिक छंद
Subhash Singhai
धरती पर स्वर्ग
धरती पर स्वर्ग
Dr. Pradeep Kumar Sharma
पेड़
पेड़
Kanchan Khanna
नींद कि नजर
नींद कि नजर
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
"Hope is the spark that ignites the fire of possibility, and
Manisha Manjari
हथेली पर जो
हथेली पर जो
लक्ष्मी सिंह
प्यार के
प्यार के
हिमांशु Kulshrestha
किसी के दर्द
किसी के दर्द
Dr fauzia Naseem shad
चोट शब्दों की ना सही जाए
चोट शब्दों की ना सही जाए
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
■ आज का विचार-
■ आज का विचार-
*Author प्रणय प्रभात*
इल्जाम
इल्जाम
Vandna thakur
हाँ ये सच है
हाँ ये सच है
Dr. Man Mohan Krishna
बेचारे हाथी दादा (बाल कविता)
बेचारे हाथी दादा (बाल कविता)
Ravi Prakash
मउगी चला देले कुछउ उठा के
मउगी चला देले कुछउ उठा के
आकाश महेशपुरी
तुम मन मंदिर में आ जाना
तुम मन मंदिर में आ जाना
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
"बदलते रसरंग"
Dr. Kishan tandon kranti
3267.*पूर्णिका*
3267.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
कविता
कविता
Rambali Mishra
*ढूंढ लूँगा सखी*
*ढूंढ लूँगा सखी*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
नहीं खुलती हैं उसकी खिड़कियाँ अब
नहीं खुलती हैं उसकी खिड़कियाँ अब
Shweta Soni
‘ विरोधरस ‘---10. || विरोधरस के सात्विक अनुभाव || +रमेशराज
‘ विरोधरस ‘---10. || विरोधरस के सात्विक अनुभाव || +रमेशराज
कवि रमेशराज
हाथ पताका, अंबर छू लूँ।
हाथ पताका, अंबर छू लूँ।
संजय कुमार संजू
शेखर सिंह
शेखर सिंह
शेखर सिंह
धनतेरस के अवसर पर ,
धनतेरस के अवसर पर ,
Yogendra Chaturwedi
.
.
Ragini Kumari
Loading...