Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Jun 2018 · 2 min read

“विधान ऐसा बने”

कवित्त छंद की परिभाषा और उदाहरण
कवित्त छंद
—————यह एक वर्णिक छंद है।इसमें कोई गण का नियम नहीं होता है।इसके प्रत्येक चरण में इकतीस से तैतीस वर्ण या अक्षर होते हैं।कवित्त छंद कई तरह के होते हैं।जिनमें मनहरण,देवघनाक्षरी,रूप घनाक्षरी आदि प्रसिद्ध हैं।
इसमें चार चरण होते हैं।प्रत्येक चरण में यति आठ-आठ-आठ-सात अक्षरों पर होती है।सभी चरणों में तुकान्तता अनिवार्य है।यह छंद मधुर भावों की अभिव्यक्ति की बजाय ओजभावों के लिए अधिक उपयुक्त है।इसका पाठ घनगर्जन सम होना चाहिए।
मनहरण कवित्त छंद
“विधान ऐसा बने”
————————-

बलात्कारियों को सज़ा,तुरन्त ही दीजिएगा,
अपराध मिट जाएँ,विधान ऐसा बने।

सबक ऐसा मिले,देखके कलेजा हिले,
रुह भी काँप उठे रे,विधान ऐसा बने।

अपराध करें छूटें,भाग शोषित के फूटें,
अब खिलवाड़ नहीं,विधान ऐसा बने।

सरेआम फाँसी मिले,छूट ना ज़रा सी मिले,
बंद होंगे अपराध,विधान ऐसा बने।

2-
उजड़े ना घर कोई,जगे मानवता सोई,
मान सबका हो यहाँ,विधान ऐसा बने।

प्रतिकूल काम न हो,अन्याय का नाम न हो,
दुष्कर्म कुकर्म मिटें,विधान ऐसा बने।

बुराइयाँ हट जाएँ,अच्छाइयाँ सट जाएँ,
सब अपने से लगें,विधान ऐसा बने।

निर्भया निर्भय रहे,सारे जब सभ्य रहें,
दुनिया स्वर्ग हो जाए,विधान ऐसा बने।

3-
छोटे बच्चों को रौंदना,छी:शर्मनाक बड़ा है,
ये कुकृत्य मिट जाएँ,विधान ऐसा बने।

दोहरी नीतियाँ छोड़ें,घर जोड़े नहीं तोड़ें,
एक होके रहें यहाँ,विधान ऐसा बने।

व्यावहार एक रहे,सबका विकास हो,
भेद सारे मिट जाएँ,विधान ऐसा बने।

हँसके रहें मानव,जैसे कमल पानी में,
सपना साकार लगे,विधान ऐसा बने।

4-
सत्य प्रेम शक्ति रहें,धर्म उसी को हैं कहें,
सभी अपना के चलें,विधान ऐसा बने।

अन्याय सहना नहीं,ये भी अन्याय सुनिए,
न्याय समय से मिले,विधान ऐसा बने।

पदाधिकारी सही हो,हक जिसका वही हो,
सब काम ठीक होंगे,विधान ऐसा बने।

स्वतंत्र विचार रहें,सबके अधिकार रहें,
छिने नहीं अधिकार,विधान ऐसा बने।

?आर.एस.प्रीतम?

576 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from आर.एस. 'प्रीतम'
View all
You may also like:
अंतर्जाल यात्रा
अंतर्जाल यात्रा
Dr. Sunita Singh
कृषि पर्व वैशाखी....
कृषि पर्व वैशाखी....
डॉ.सीमा अग्रवाल
मुक्त पुरूष #...वो चला गया.....
मुक्त पुरूष #...वो चला गया.....
Santosh Soni
महावीर की शिक्षाएं, सारी दुनिया को प्रसांगिक हैं
महावीर की शिक्षाएं, सारी दुनिया को प्रसांगिक हैं
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
देश और जनता~
देश और जनता~
दिनेश एल० "जैहिंद"
आज जिंदगी को प्रपोज़ किया और कहा -
आज जिंदगी को प्रपोज़ किया और कहा -
सिद्धार्थ गोरखपुरी
लड़कियां शिक्षा के मामले में लडको से आगे निकल रही है क्योंकि
लड़कियां शिक्षा के मामले में लडको से आगे निकल रही है क्योंकि
Rj Anand Prajapati
बाप की गरीब हर लड़की झेल लेती है लेकिन
बाप की गरीब हर लड़की झेल लेती है लेकिन
शेखर सिंह
M.A वाले बालक ने जब तलवे तलना सीखा था
M.A वाले बालक ने जब तलवे तलना सीखा था
प्रेमदास वसु सुरेखा
"सागर तट पर"
Dr. Kishan tandon kranti
कबूतर इस जमाने में कहां अब पाले जाते हैं
कबूतर इस जमाने में कहां अब पाले जाते हैं
अरशद रसूल बदायूंनी
मैंने जला डाली आज वह सारी किताबें गुस्से में,
मैंने जला डाली आज वह सारी किताबें गुस्से में,
Vishal babu (vishu)
मेरे चेहरे पर मुफलिसी का इस्तेहार लगा है,
मेरे चेहरे पर मुफलिसी का इस्तेहार लगा है,
Lokesh Singh
अंतिम पड़ाव
अंतिम पड़ाव
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
■ सब परिवर्तनशील हैं। संगी-साथी भी।।
■ सब परिवर्तनशील हैं। संगी-साथी भी।।
*Author प्रणय प्रभात*
*मिला दूसरा संडे यदि तो, माँ ने वही मनाया【हिंदी गजल/गीतिका 】*
*मिला दूसरा संडे यदि तो, माँ ने वही मनाया【हिंदी गजल/गीतिका 】*
Ravi Prakash
If you have believe in you and faith in the divine power .yo
If you have believe in you and faith in the divine power .yo
Nupur Pathak
बात बनती हो जहाँ,  बात बनाए रखिए ।
बात बनती हो जहाँ, बात बनाए रखिए ।
Rajesh Tiwari
💐प्रेम कौतुक-493💐
💐प्रेम कौतुक-493💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
#गणितीय प्रेम
#गणितीय प्रेम
हरवंश हृदय
प्री वेडिंग की आँधी
प्री वेडिंग की आँधी
Anil chobisa
लौ
लौ
Dr. Seema Varma
उफ़ तेरी ये अदायें सितम ढा रही है।
उफ़ तेरी ये अदायें सितम ढा रही है।
Phool gufran
मैं उन लोगो में से हूँ
मैं उन लोगो में से हूँ
Dr Manju Saini
दिल को समझाने का ही तो सारा मसला है
दिल को समझाने का ही तो सारा मसला है
shabina. Naaz
जीवन के सफ़र में
जीवन के सफ़र में
Surinder blackpen
हमारा चंद्रयान थ्री
हमारा चंद्रयान थ्री
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
23/152.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/152.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
कहानी। सेवानिवृति
कहानी। सेवानिवृति
मधुसूदन गौतम
जिसके भीतर जो होगा
जिसके भीतर जो होगा
ruby kumari
Loading...