Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 May 2023 · 2 min read

अपनों की राह

अपनों की राह
—————–

एक छोटा सा नन्हा सा बालक
मां के पहलू से निकल कर,
इस धरती पर आता है
वो नादान निश्चल सा बच्चा ,
जमाने के साथ रूबरू जब होता है
ना जाने कहां खो जाती है उसकी,
वो चंचलता वो चपलता,
बस केवल एक अबोध प्रश्न सा,
उसके ज़हन में टकराता है
क्या यही वजह है उसके,
इस संसार में आने की या
मंतव्य और कोई है
उसके जहां में आने का या
कुछ और ही सोच रखा है
बनाने वाले ने उस अबोध की खातिर।

इसी ऊहापोह में उलझा सा
वो जगत यात्रा करता है,
दिन रात गलाता है स्वयं को
तकलीफ़ स्वयं वो झेलता है,
बचपन कब पीछे छूट जाता है
ये वो जान ही नहीं पाता,
जवानी की दहलीज पर आकर
प्रतिस्पर्धा को झेलता है,
एक ऐसी अंधी दौड़ में
अपने आप को खड़ा पाता है,
कब जवानी जाती है बीत
और बुढ़ापा लेता है घेर,
इल्म इस बात का उसको
होने ही नहीं पाता है,
जीवन भर की उसकी मेहनत का
सिला उसे क्या मिल पाता है?

जीवन की संध्या बेला में
जब वो पलट कर देखता है,
ना जाने क्या सोच कर आंखे
बरबस ही नम हो जाती हैं,
क्या इसी सब के खातिर
उसने इतना सब कुछ सहन किया ?
क्यूं दिन रात तपाया खुद को
क्यूं पल भर भी ना चैन लिया?
क्यूं अपनों की खातिर उसने
वार दिए सपने सारे ,
क्यूं परिवार की खुशियों पर
होम किया जीवन अपना सारा?
क्यूं आज नहीं कोई भी उसका
जो हाथ पकड़ दे उसे सहारा ?

क्या खता हुई उस बालक से
ये आज तलक ना जान सका,
वृद्धाश्रम के कोने पड़ी खाट को
ना अब तक वो बिसरा ही सका,
नन्हा बालक वो नन्हा बच्चा
जोह रहा है बाट अभी तक,
कब आएंगे उसके अपने
कब उसके दिन फिर जाएंगे,
सफेद झूठ सी आशा लेकर
वो फिर सपने बुनता है,
जीवन की इस सांझ की बेला में वो
अपनों की राह वो तकता है…

अपनों की राह वो तकता है…

संजय श्रीवास्तव
बालाघाट ( मध्य प्रदेश)

(स्वरचित और मौलिक)

Language: Hindi
165 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from इंजी. संजय श्रीवास्तव
View all
You may also like:
✍️ रागी के दोहे ✍️
✍️ रागी के दोहे ✍️
राधेश्याम "रागी"
*
*"राम नाम रूपी नवरत्न माला स्तुति"
Shashi kala vyas
समय का निवेश:
समय का निवेश:
पूर्वार्थ
शरद पूर्णिमा
शरद पूर्णिमा
Raju Gajbhiye
मुर्दे भी मोहित हुए
मुर्दे भी मोहित हुए
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
//सुविचार//
//सुविचार//
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
वो हमें कब
वो हमें कब
Dr fauzia Naseem shad
😊लघु-कथा :--
😊लघु-कथा :--
*प्रणय प्रभात*
गर समझते हो अपने स्वदेश को अपना घर
गर समझते हो अपने स्वदेश को अपना घर
ओनिका सेतिया 'अनु '
पापा की तो बस यही परिभाषा हैं
पापा की तो बस यही परिभाषा हैं
Dr Manju Saini
जागो अब तो जागो
जागो अब तो जागो
VINOD CHAUHAN
"जूते"
Dr. Kishan tandon kranti
जो भी मिल जाए मत खाओ, जो स्वच्छ मिले वह ही खाओ (राधेश्यामी छ
जो भी मिल जाए मत खाओ, जो स्वच्छ मिले वह ही खाओ (राधेश्यामी छ
Ravi Prakash
रामचरितमानस
रामचरितमानस
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
बुझदिल
बुझदिल
Dr.Pratibha Prakash
और भी हैं !!
और भी हैं !!
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
*****सूरज न निकला*****
*****सूरज न निकला*****
Kavita Chouhan
यदि गलती से कोई गलती हो जाए
यदि गलती से कोई गलती हो जाए
Anil Mishra Prahari
मैं भारत की बेटी...
मैं भारत की बेटी...
Anand Kumar
*****खुद का परिचय *****
*****खुद का परिचय *****
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
मैं चाहती हूँ
मैं चाहती हूँ
ruby kumari
तूं मुझे एक वक्त बता दें....
तूं मुझे एक वक्त बता दें....
Keshav kishor Kumar
सूरज जैसन तेज न कौनौ चंदा में।
सूरज जैसन तेज न कौनौ चंदा में।
सत्य कुमार प्रेमी
अच्छा बोलने से अगर अच्छा होता,
अच्छा बोलने से अगर अच्छा होता,
Manoj Mahato
अद्भुद भारत देश
अद्भुद भारत देश
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
हर रात की
हर रात की "स्याही"  एक सराय है
Atul "Krishn"
तब मानोगे
तब मानोगे
विजय कुमार नामदेव
2955.*पूर्णिका*
2955.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
काजल की महीन रेखा
काजल की महीन रेखा
Awadhesh Singh
अरब खरब धन जोड़िये
अरब खरब धन जोड़िये
शेखर सिंह
Loading...