Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
26 Jan 2024 · 2 min read

अपना ये गणतंत्र

कहलाता गणतंत्र का, दिवस राष्ट्रीय पर्व !
होता है इस बात का , …हमें हमेशा गर्व !!
————————————————-
रचें सियासी बेशरम,जब -जब भी षडयंत्र ।
आँखे मूँद खड़ा विवश, दिखा मुझे, गणतंत्र ।।
————————————————–
हुआ पतन गणतंत्र का, बिगड़ा सकल हिसाब !
अपराधी नेता हुए, ……..सिस्टम हुआ खराब !!
—————————————————-
राजनीति के लाभ का, ..जिसने पाया भोग !
उसे सियासी जाति का, लगा समझ लो रोग !!
—————————————————
यूँ करते हैं आजकल, राजनीति में लोग !
लोकतंत्र की आड में, सत्ता का उपभोग !!
————————————————–
भूखे को रोटी मिले,मिले हाथ को काम !
समझेगी गणतंत्र का, अर्थ तभी आवाम !!
—————————————————–
मात्र ख़िलौना रह गया अपना अब गणतंत्र !
भ्रष्टाचारी देश का , …….चला रहे जब तंत्र ! !
—————————————————
लोकतंत्र के तंत्र को , ……करते हैं बरबाद !
स्वार्थ-पथी गणतंत्र का, बदल रहे अनुवाद !!
————————————————
रूप -रंग गणतंत्र का ,बदल गया है आज!
करते अब इस देश में , भ्रष्ट शान से राज !!
————————————————-
अपनो ने ही कर दिया,अपनो को परतंत्र !
आँखे अपनी मूँद कर, देख रहा गणतंत्र ! !
———————————————-
जिसको देखो कर रहा, .वादों की बौछार !
और घोषणा-पत्र भी , बना एक हथियार !!
.———————————————
दूषित है अब देश का ,बुरी तरह गणतंत्र !
राजनीति भी हो गई,.बस सत्ता का यंत्र !!
——————————————–
राजनीति ने तंत्र के, दिए काट जब पंख !
कैसे तब गणतन्त्र का,बजता खुलकर शंख !!
————————————————
एक दूसरे पर कभी , होना नहीं सवार !
लोकतंत्र का अर्थ है , बनिये जिम्मेदार !!
————————————————-
रहे शांति संपन्नता, मनभावन परिवेश !
देता है गणतंत्र भी, यही हमें संदेश !!
————————————————
खुलकर के गणतंत्र का,तभी बजेगा शंख !
काटेगें जिस रोज हम,…जयचदों के पंख !!
————————————————–
चला जहाँ भी देश मे, जयचदों का यंत्र !
भारत के गणतंत्र का, भ्रष्ट हो गया तंत्र ।।
—————————————————
दिया तिरगें ने यही,…….दुनिया को संदेश !
रखें प्रेम सदभावना, मिल कर सभी रमेश !!
————————————————–
केशरिया उजला हरा, सोहे चक्र अशोक !
फहराता ध्वज राष्ट्र का, देख रहा है लोक !!
रमेश शर्मा.

Language: Hindi
2 Likes · 1 Comment · 131 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मुनाफ़िक़ दोस्त उतना ही ख़तरनाक है
मुनाफ़िक़ दोस्त उतना ही ख़तरनाक है
अंसार एटवी
कविता - छत्रछाया
कविता - छत्रछाया
Vibha Jain
"सोचो"
Dr. Kishan tandon kranti
(19)
(19)
Dr fauzia Naseem shad
नीला अम्बर नील सरोवर
नीला अम्बर नील सरोवर
डॉ. शिव लहरी
पहले तेरे हाथों पर
पहले तेरे हाथों पर
The_dk_poetry
पथप्रदर्शक
पथप्रदर्शक
Sanjay ' शून्य'
जिंदगी कंही ठहरी सी
जिंदगी कंही ठहरी सी
A🇨🇭maanush
"ईद-मिलन" हास्य रचना
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
अगर ना मिले सुकून कहीं तो ढूंढ लेना खुद मे,
अगर ना मिले सुकून कहीं तो ढूंढ लेना खुद मे,
Ranjeet kumar patre
दोहे-बच्चे
दोहे-बच्चे
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
*राजकली देवी: बड़ी बहू बड़े भाग्य*
*राजकली देवी: बड़ी बहू बड़े भाग्य*
Ravi Prakash
मेरी मलम की माँग
मेरी मलम की माँग
Anil chobisa
भारत की पुकार
भारत की पुकार
पंकज प्रियम
⚘छंद-भद्रिका वर्णवृत्त⚘
⚘छंद-भद्रिका वर्णवृत्त⚘
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
2531.पूर्णिका
2531.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
सन्देश खाली
सन्देश खाली
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
छान रहा ब्रह्मांड की,
छान रहा ब्रह्मांड की,
sushil sarna
यूँ तो बिखरे हैं
यूँ तो बिखरे हैं
हिमांशु Kulshrestha
छोड़ गया था ना तू, तो अब क्यू आया है
छोड़ गया था ना तू, तो अब क्यू आया है
Kumar lalit
■ सनातन पर्वों के ख़िलाफ़ हमारे अपने झूठे संगठन।
■ सनातन पर्वों के ख़िलाफ़ हमारे अपने झूठे संगठन।
*प्रणय प्रभात*
शब का आँचल है मेरे दिल की दुआएँ,
शब का आँचल है मेरे दिल की दुआएँ,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
समस्याओं के स्थान पर समाधान पर अधिक चिंतन होना चाहिए,क्योंकि
समस्याओं के स्थान पर समाधान पर अधिक चिंतन होना चाहिए,क्योंकि
Deepesh purohit
ज़िंदगी कच्ची है सब जानते हैं
ज़िंदगी कच्ची है सब जानते हैं
Sonam Puneet Dubey
यह कौन सी तहजीब है, है कौन सी अदा
यह कौन सी तहजीब है, है कौन सी अदा
VINOD CHAUHAN
रेत पर
रेत पर
Shweta Soni
पैसा होय न जेब में,
पैसा होय न जेब में,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
आसां  है  चाहना  पाना मुमकिन नहीं !
आसां है चाहना पाना मुमकिन नहीं !
Sushmita Singh
सादगी
सादगी
राजेंद्र तिवारी
जिंदगी
जिंदगी
Bodhisatva kastooriya
Loading...