Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Feb 2024 · 2 min read

अधूरी दास्तान

प्रेम प्रसंग का परिणाम देखो, सफल वही प्रेम जिसमें सम्मान रहे।
नित्य समर्पण की मांग करतीं, समस्त मर्यादाओं का भी भान रहे।
किसी के लिए ईश्वर की आस्था, किसी के लिए खेल व नादानी है।
सुनो! इस प्रेम को पूजने वालों, मैंने एक अधूरी दास्तान सुनानी है।

वन में राजा दशरथ के बाण से, भूलवश मारा गया था श्रवण बेटा।
पुत्र विरह में राजा दशरथ भी, क्रंदन करते हुए मृत्यु शैय्या पे लेटा।
प्राणी गलतियों का पुतला है या गलतियों का एक पुतला प्राणी है।
सुनो! इस प्रेम को पूजने वालों, मैंने एक अधूरी दास्तान सुनानी है।

धृतराष्ट्र की नेत्र हीनता के लिए, गांधारी ने भी वही हाल किया था।
द्रौपदी ने मां कुंती के आदेशों पे, स्वयं पांचाली का रूप लिया था।
एक प्रेम के रूप में हर्ष पा जाए, दूजे की आँखों से बहता पानी है।
सुनो! इस प्रेम को पूजने वालों, मैंने एक अधूरी दास्तान सुनानी है।

जब श्रीराम बनवास गए, तो लखन-भरत का प्रेम अधूरा रह गया।
उर्मिला की चिरकाल निद्रा, माण्डवी का त्याग सत्य पूरा कह गया।
जिन्होंने ये सच्चाई नहीं सुनी, उनकी पीढ़ी तो सच में अनजानी है।
सुनो! इस प्रेम को पूजने वालों, मैंने एक अधूरी दास्तान सुनानी है।

सीता हरण से रघुवर हुए दुखी, राम विरह में सीता भी दुःख भोगे।
सिया के मोह में रावण फंसा, कैसे मंदोदरी भटके रावण को रोके?
कभी हालातों का अनन्त साथ है, तो कभी नियति की मनमानी है।
सुनो! इस प्रेम को पूजने वालों, मैंने एक अधूरी दास्तान सुनानी है।

कृष्ण के प्रेम में भक्तिन मीरा, समाज के सारे दोषों से लड़ गई थी।
कौरव सभा में द्रौपदी बनकर, कृष्ण के भक्ति पथ पर पड़ गई थी।
जो मीरा और द्रौपदी में मिलें, वो दंत-कथाएं तो जानी-पहचानी हैं।
सुनो! इस प्रेम को पूजने वालों, मैंने एक अधूरी दास्तान सुनानी है।

भले प्रेम के रूप व स्वरूप अनेक, किंतु छिपे भाव सब एक ही हैं।
राम और श्याम हैं बस नाम अलग, प्रेम में सभी स्वभाव एक ही हैं।
प्रीत भी ईश्वर की इच्छा से चले, वही तो शृंगार के रस का दानी है।
सुनो! इस प्रेम को पूजने वालों, मैंने एक अधूरी दास्तान सुनानी है।

4 Likes · 56 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
ये कैसा घर है. . .
ये कैसा घर है. . .
sushil sarna
सरहदों को तोड़कर उस पार देखो।
सरहदों को तोड़कर उस पार देखो।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
@ !!
@ !! "हिम्मत की डोर" !!•••••®:
Prakhar Shukla
💐प्रेम कौतुक-300💐
💐प्रेम कौतुक-300💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
एक विद्यार्थी जब एक लड़की के तरफ आकर्षित हो जाता है बजाय कित
एक विद्यार्थी जब एक लड़की के तरफ आकर्षित हो जाता है बजाय कित
Rj Anand Prajapati
जिंदगी में ऐसा इंसान का होना बहुत ज़रूरी है,
जिंदगी में ऐसा इंसान का होना बहुत ज़रूरी है,
Mukesh Jeevanand
जिंदगी में इतना खुश रहो कि,
जिंदगी में इतना खुश रहो कि,
Ranjeet kumar patre
■ सनातन सत्य...
■ सनातन सत्य...
*Author प्रणय प्रभात*
पसरी यों तनहाई है
पसरी यों तनहाई है
Dr. Sunita Singh
दो शब्द सही
दो शब्द सही
Dr fauzia Naseem shad
हमेशा एक स्त्री उम्र से नहीं
हमेशा एक स्त्री उम्र से नहीं
शेखर सिंह
"ङ से मत लेना पङ्गा"
Dr. Kishan tandon kranti
*घर में बैठे रह गए , नेता गड़बड़ दास* (हास्य कुंडलिया
*घर में बैठे रह गए , नेता गड़बड़ दास* (हास्य कुंडलिया
Ravi Prakash
दीवाली
दीवाली
Nitu Sah
अछय तृतीया
अछय तृतीया
Bodhisatva kastooriya
राधा की भक्ति
राधा की भक्ति
Dr. Upasana Pandey
*** तस्वीर....! ***
*** तस्वीर....! ***
VEDANTA PATEL
रक्षाबंधन
रक्षाबंधन
Harminder Kaur
जिक्र क्या जुबा पर नाम नही
जिक्र क्या जुबा पर नाम नही
पूर्वार्थ
हे गुरुवर तुम सन्मति मेरी,
हे गुरुवर तुम सन्मति मेरी,
Kailash singh
मेरी माटी मेरा देश🇮🇳🇮🇳
मेरी माटी मेरा देश🇮🇳🇮🇳
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
प्यार और नफ़रत
प्यार और नफ़रत
Dr. Pradeep Kumar Sharma
सरस्वती वंदना
सरस्वती वंदना
Satya Prakash Sharma
मेरा दुश्मन
मेरा दुश्मन
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
पास नहीं
पास नहीं
Pratibha Pandey
2877.*पूर्णिका*
2877.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
गरीबी और लाचारी
गरीबी और लाचारी
Mukesh Kumar Sonkar
"प्यार का सफ़र" (सवैया छंद काव्य)
Pushpraj Anant
शक्ति स्वरूपा कन्या
शक्ति स्वरूपा कन्या
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
कितने इनके दामन दागी, कहते खुद को साफ।
कितने इनके दामन दागी, कहते खुद को साफ।
डॉ.सीमा अग्रवाल
Loading...