हौसला बुलंद और इरादे मजबूत रखिए,
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/e7fd7c2270a5a321e08272d0b036d20f_67fb68de6225c25a679a99d532faeb71_600.jpg)
हौसला बुलंद और इरादे मजबूत रखिए,
रास्ते अपने आप बनते जायेंगे।
आलस्य और नाकारात्मक विचार दूर रखिए,
सफलता के आप नजदीक जाते जायेंगे।
किसी के प्रति ईर्ष्या द्वेष न रखिए,
सभी आपके नजदीक आते जायेंगे।
सभी के लिए अच्छे विचार रखिए,
सभी आपके लिए अच्छे विचार रखते जायेंगे।
….✍️ योगेंद्र चतुर्वेदी