Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
29 Mar 2024 · 1 min read

सत्य की खोज

सत्य खोजने चला फकीरा, फिरता मारा-मारा।
मकड़जाल में फँसा हुआ वह, घूम रहा जग सारा।

स्वयं न अंतर्मन में झाँके,न स्वयं को पहचाने।
सच की पगड़ंडी पर घूमे, मगर न उसको जाने।
दुनिया के मायावी रंगों में, उलझ रहा बेचारा।
सत्य खोजने चला फकीरा, फिरता मारा-मारा।

गिर-गिरकर संभला उठा वह,बढ़ा विवेकी बनकर।
प्रमुदित प्रभुवर का गुण गाया,भक्ति-भावना भर-भर।
बार-बार उम्मीदें टूटी,मगर नहीं वह हारा।
सत्य खोजने चला फकीरा, फिरता मारा-मारा।

अगम मार्ग पर चला निरंतर, सही गलत को जाना।
कठिन परीक्षाओं से गुजरा, नहीं हार वो माना।
सूर्य सत्य का निकल पड़ा फिर, छटने लगा अँधेरा।
सत्य खोजने चला फकीरा, फिरता मारा-मारा।

भव्य भावना आत्म-शक्ति से,सत्य नजर में आया।
अध्यात्म साधना के द्वारा, जीवन सफल बनाया।
नहीं भटकता अब मन उसका, पाकर दिव्य नजारा।
सत्य खोजने चला फकीरा, फिरता मारा-मारा।

अंतर्मन में सच्चा अनुभव, शाश्वत आकाश मिला।
बन गया सत्य का दीपक वह, पथ प्रखर प्रकाश मिला।
जहां फकीरा अब जाता है, फैलाता उजियारा।
सत्य खोजने चला फकीरा, फिरता मारा-मारा।

सत्य चक्रव्यूह वही भेदता, जो खुद को अपनाता।
गरल सुधा का घूट पिया जो, मन मंथन कर पाता।
धीरज-क्षमा आत्मसंयम से, सत्-चित को स्वीकारा।
सत्य खोजने चला फकीरा, फिरता मारा-मारा।
-लक्ष्मी सिंह
नई दिल्ली

4 Likes · 1 Comment · 210 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all

You may also like these posts

आत्म-बोध प्रकाश
आत्म-बोध प्रकाश
Shyam Sundar Subramanian
राजनीतिक परिदृश्य: मोहिनी थिएटर्स के नायक और जनता की नाराजगी
राजनीतिक परिदृश्य: मोहिनी थिएटर्स के नायक और जनता की नाराजगी
Abhilesh sribharti अभिलेश श्रीभारती
बने स्वयंभू आप
बने स्वयंभू आप
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
हमारी तकदीर कोई संवारेगा!
हमारी तकदीर कोई संवारेगा!
सिद्धार्थ गोरखपुरी
गांधी जी के तीन बंदर!
गांधी जी के तीन बंदर!
Jaikrishan Uniyal
भारत भविष्य
भारत भविष्य
उमा झा
मधुब्रत गुंजन: एक अनूठा उपहार
मधुब्रत गुंजन: एक अनूठा उपहार
Sudhir srivastava
करके शठ शठता चले
करके शठ शठता चले
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
"तर्के-राबता" ग़ज़ल
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
काल का स्वरूप🙏
काल का स्वरूप🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
"अगर "
Dr. Kishan tandon kranti
सबकी सलाह है यही मुॅंह बंद रखो तुम।
सबकी सलाह है यही मुॅंह बंद रखो तुम।
सत्य कुमार प्रेमी
वर्तमान परिवेश में हमारी शिक्षा एवं समाज
वर्तमान परिवेश में हमारी शिक्षा एवं समाज
Mukesh sharma
जिस नारी ने जन्म दिया
जिस नारी ने जन्म दिया
VINOD CHAUHAN
*मधुमास का मधुर एहसास*
*मधुमास का मधुर एहसास*
डा0 निधि श्रीवास्तव "सरोद"
अपने ही  में उलझती जा रही हूँ,
अपने ही में उलझती जा रही हूँ,
Davina Amar Thakral
खामोशी में तेरी औकात छिपा रखे हैं,
खामोशी में तेरी औकात छिपा रखे हैं,
raijyoti47.
പക്വത.
പക്വത.
Heera S
संबंध
संबंध
Shashi Mahajan
तुम ज़िन्दगी होकर भी,
तुम ज़िन्दगी होकर भी,
लक्ष्मी सिंह
गिराता और को हँसकर गिरेगा वो यहाँ रोकर
गिराता और को हँसकर गिरेगा वो यहाँ रोकर
आर.एस. 'प्रीतम'
*pyramid*
*pyramid*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
*शिखर का सफर*
*शिखर का सफर*
Pallavi Mishra
जिसको ढूँढा किए तसव्वुर में
जिसको ढूँढा किए तसव्वुर में
Shweta Soni
सजल
सजल
Rambali Mishra
3607.💐 *पूर्णिका* 💐
3607.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
दिल किसी से
दिल किसी से
Dr fauzia Naseem shad
उड़ान
उड़ान
MEENU SHARMA
..
..
*प्रणय प्रभात*
बेटियां
बेटियां
Mukesh Kumar Sonkar
Loading...