लोकतंत्र को मजबूत यदि बनाना है

लोकतंत्र को मजबूत यदि बनाना है।
अपने मत का उपयोग जरूर करना है।।
जागो लोकतंत्र के लिए मतदाताओं।
हर मतदाता को मतदान करना है।।
लोकतंत्र को मजबूत—————–।।
अठारह वर्ष जिनकी उम्र हो गई है।
मतदाता सूची में नाम लिखवाये वो।।
मतदान के अधिकारी अब वो बन गए।
अपने मत का उपयोग जरूर करें वो।।
लोकतंत्र को सफल यदि बनाना है।
हर मतदाता को मतदान करना है।।
लोकतंत्र को मजबूत———————।।
लोकतंत्र में जनता का राज होता है।
जो है जनता के लिए जनता द्वारा।।
वीरों की कुर्बानी से मिला है लोकतंत्र।
जान दी गई है इसके लिए जनता द्वारा।।
इस लोकतंत्र को जिंदा यदि रखना है।
हर मतदाता को मतदान करना है।।
लोकतंत्र को मजबूत———————।।
मतदाता ही है भाग्यविधाता सत्ता का।
मतदान से बनाओ पसंद की तुम सत्ता।।
कीमती है वोट तुम्हारा, वोट मत बेचो।
मतदान से बदलती है देश की सत्ता।।
जगाना है यदि तुमको सरकार को।
हर मतदाता को मतदान करना है।।
लोकतंत्र को मजबूत———————।।
शिक्षक एवं साहित्यकार-
गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)