नित हर्ष रहे उत्कर्ष रहे, कर कंचनमय थाल रहे ।
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/8cd32ff8e834568c90e99a0f66c4bdc1_cd985b45a880f312eb5322acdd6f0782_600.jpg)
नित हर्ष रहे उत्कर्ष रहे, कर कंचनमय थाल रहे ।
अरुणिम आभ लिए रविमुख-सा,तिलकित उन्नत भाल रहे ।
नृत्य सिंधु पर करे भले ही, लहर तमस अब आठ पहर-
मोदमान आलोक पर्व से, जग-जीवन खुशहाल रहे ।
अशोक दीप
जयपुर