त्योहार
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/acc64a909997974b4abb4a1ac07c26d5_0df6668a640dd7b1ac82a160bc608022_600.jpg)
त्योहार
त्यौहार हमारे
बड़े निराले
राखी, रंग, केक
सेवई और दीपों वाले।
पोंगल, ईद, दीवाली
क्रिसमस, बैसाखी
मिलजुल कर
मनाते हैं हम सभी।
शत्रुता मिटाकर
मित्रता बढ़ाते
मिलजुल कर रहने का
हमें ये पाठ पढ़ाते।
त्यौहार जीवन में
उल्लास भरता
तभी तो हमें इनका
सदा इंतजार रहता।
– डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़