जन गण मन अधिनायक जय हे ! भारत भाग्य विधाता।
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/b24c07e7def1e563c9577ccc31c1c952_ed5dfc113b18b061ac9c5e112a9270ef_600.jpg)
जन गण मन अधिनायक जय हे ! भारत भाग्य विधाता।
भारत के जन- गण का देखो, उठा शान से माथा।
रची तारीख तेईस अगस्त ,दो हजार सन तेइस।
चंद्रयान त्रय शुभ संचालन, भारत गौरव गाथा।।
विकसित विकासशील भारत, चकित सब संगी साथा।
विश्व गुरु की दिव्य विजय पर मले विरोधी हाथा।।
नीलम शर्मा ✍️