Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Nov 2022 · 1 min read

चलना हमें होगा

गीत… (हरिगीतिका छंद)

चलना हमें होगा कहीं ये, पाँव रुक जाये नहीं।
ये टीस ना मन में रहे हम, ध्येय को पाये नहीं।।

जो मानते हैं कर्म को वह, हो नहीं सकते अनी।
कहते रहे यह बात कब से,ज्ञान के जो हैं धनी।।
सुनते रहे हैं सत्य यह पर, आचरण लाये नहीं।
ये टीस ना मन में रहे हम, ध्येय को पाये नहीं।।

यद्यपि जले तन धूप से पर, साधना करते रहो।
है जीतना हर द्वंद्व को यह, भावना मन में भरो।।
रहना सजग दुर्भावना मन, एक भी आये नहीं।
ये टीस ना मन में रहे हम, ध्येय को पाये नहीं।।

बदलाव ही बदलाव जब है, हो रहा संसार में।
हर आदमी ही है खड़ा इस, कीमती बाजार में।।
अच्छा यही होगा कभी भी, क्षुद्रता भाये नहीं।
ये टीस ना मन में रहे हम, ध्येय को पाये नहीं।।

उन्मुख रहे उत्कर्ष के पथ, दूर हो बंधन सभी।
संकट भले दे वेदना पर, हों नहीं शंसित कभी।।
दे रोशनी सूरज हमें नित, घन निशा छाये नहीं।
ये टीस ना मन में रहे हम, ध्येय को पाये नहीं।।

चलना हमें होगा कहीं ये, पाँव रुक जाये नहीं।
ये टीस ना मन में रहे हम, ध्येय को पाये नहीं।।

डाॅ. राजेन्द्र सिंह ‘राही’
(बस्ती उ. प्र.)

Language: Hindi
Tag: गीत
1 Like · 65 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

Books from Dr. Rajendra Singh 'Rahi'

You may also like:
■ कैसे भी पढ़ लो...
■ कैसे भी पढ़ लो...
*Author प्रणय प्रभात*
बिना मेहनत के कैसे मुश्किल का तुम हल निकालोगे
बिना मेहनत के कैसे मुश्किल का तुम हल निकालोगे
कवि दीपक बवेजा
विचार मंच भाग - 6
विचार मंच भाग - 6
Rohit Kaushik
अंदर का चोर
अंदर का चोर
Shyam Sundar Subramanian
सोच एक थी, दिल एक था, जान एक थी,
सोच एक थी, दिल एक था, जान एक थी,
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
परिवार
परिवार
अभिषेक पाण्डेय ‘अभि ’
मैंने  देखा  ख्वाब में  दूर  से  एक  चांद  निकलता  हुआ
मैंने देखा ख्वाब में दूर से एक चांद निकलता हुआ
shabina. Naaz
"औरत”
Dr Meenu Poonia
" खामोशी "
Aarti sirsat
मैं चाहता हूँ अब
मैं चाहता हूँ अब
gurudeenverma198
दलदल
दलदल
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
हम बच्चों की आई होली
हम बच्चों की आई होली
लक्ष्मी सिंह
सामन्जस्य
सामन्जस्य
DR ARUN KUMAR SHASTRI
विशेष दिन (महिला दिवस पर)
विशेष दिन (महिला दिवस पर)
Kanchan Khanna
हल्लाबोल
हल्लाबोल
Shekhar Chandra Mitra
मिलकर नज़रें निगाह से लूट लेतीं है आँखें
मिलकर नज़रें निगाह से लूट लेतीं है आँखें
Amit Pandey
गौरैया बोली मुझे बचाओ
गौरैया बोली मुझे बचाओ
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
कृषि पर्व वैशाखी....
कृषि पर्व वैशाखी....
डॉ.सीमा अग्रवाल
लोकतंत्र का मंत्र
लोकतंत्र का मंत्र
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
चेहरे की मुस्कान छीनी किसी ने किसी ने से आंसू गिराए हैं
चेहरे की मुस्कान छीनी किसी ने किसी ने से आंसू गिराए हैं
Anand.sharma
करके देखिए
करके देखिए
Seema gupta,Alwar
I don't care for either person like or dislikes me
I don't care for either person like or dislikes me
Ankita Patel
सीख बुद्ध से ज्ञान।
सीख बुद्ध से ज्ञान।
Buddha Prakash
शिव अविनाशी, शिव संयासी , शिव ही हैं शमशान निवासी।
शिव अविनाशी, शिव संयासी , शिव ही हैं शमशान निवासी।
Gouri tiwari
सप्तपदी
सप्तपदी
Arti Bhadauria
तुम्हारे भाव जरूर बड़े हुए है जनाब,
तुम्हारे भाव जरूर बड़े हुए है जनाब,
Umender kumar
💐प्रेम कौतुक-362💐
💐प्रेम कौतुक-362💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
कद्रदान
कद्रदान
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
*राजा और रियासतें , हुईं राज्य सरकार (कुंडलिया)*
*राजा और रियासतें , हुईं राज्य सरकार (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
ख्वाहिशों के कारवां में
ख्वाहिशों के कारवां में
Satish Srijan
Loading...