गौतम बुद्ध है बड़े महान
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/191298cce19b7046128d8779a7756081_cbec2df8e87f4e2264c1ed71320ba071_600.jpg)
गौतम बुद्ध है बड़े महान,
जिनकी महिमा को करते है,
जग मे सभी गुणगान।
गौतम बुद्ध है बड़े महान।
जिनके ज्ञान से होता है,
आगमन शांति का बार बार।
गौतम बुद्ध है बड़े महान,
मार्ग के जिनसे मिलता है,
दुःख से बचने का उपाय।
गौतम बुद्ध है बड़े महान,
जीवन के जिनसे मिलती है,
संसार मे जीने का सत्य मार्ग।
गौतम बुद्ध है बड़े महान,
मानवता के कल्याण मे गुजारा,
कर गये मानव जीवन मे उपकार।
रचनाकार
बुद्ध प्रकाश,
मौदहा हमीरपुर।