*खाओ जामुन खुश रहो ,कुदरत का वरदान* (कुंडलिया)
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/37d042a087f1774db28f3024c22394db_81854f1fd6a567804b5eac7f3af2084e_600.jpg)
खाओ जामुन खुश रहो ,कुदरत का वरदान (कुंडलिया)
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
खाओ जामुन खुश रहो ,कुदरत का वरदान
औषधि है बरसात की ,छिपा गूढ़ विज्ञान
छिपा गूढ़ विज्ञान , शुगर का रोग मिटाता
पचता इससे आम ,स्वास्थ्यवर्धक बल-दाता
कहते रवि कविराय,मिले जब तक घर लाओ
छोटा काला रंग , बड़े गुण इसमें खाओ
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
रचयिता : रवि प्रकाश ,बाजार सर्राफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 99976 15451