कार्य महान
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/6e2df63263e42cad5aeec9c2b27ea5e0_79885a1425d6279797fd6c62a3c2a53a_600.jpg)
गीतिका
~~
करें सब सोच समझ मतदान।
इसे भी समझें कार्य महान।
रखें मत कोई मन में खोट।
देश का करना है उत्थान।
सभी जन अपना है परिवार।
पूर्ण हो नित सबके अरमान।
गर्व से हो हर उन्नत भाल।
सफल हो सबके सब अभियान।
सभी का आपस में हो स्नेह।
निरंतर हो मुख पर मुस्कान।
स्वयं से पहले जब हो देश।
सभी के लिए सुखों की खान।
विश्व के हित का लेकर भाव।
बनें दुनिया में शुभ पहचान।
~~~~~~~~~~~~~~
-सुरेन्द्रपाल वैद्य, २७/०५/२०२४