आहुति चुनाव यज्ञ में, आओ आएं डाल
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/057970274da4a209482000d4b33e5d2b_e314885bf2e32bce31fe1569215bffd8_600.jpg)
आहुति चुनाव यज्ञ में, आओ आएं डाल
होगा इस मतदान से, देश बहुत खुशहाल
देश बहुत खुशहाल, हमारा हो जाएगा
जब अच्छा इंसान,राज करने आएगा
कहे ‘अर्चना’ बात, जगाए रखना तुम मति
बस श्रद्धा के साथ,डालना अपनी आहुति
डॉ अर्चना गुप्ता
13.04.2024