Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
26 Jan 2024 · 2 min read

अपना ये गणतंत्र

कहलाता गणतंत्र का, दिवस राष्ट्रीय पर्व !
होता है इस बात का , …हमें हमेशा गर्व !!
————————————————-
रचें सियासी बेशरम,जब -जब भी षडयंत्र ।
आँखे मूँद खड़ा विवश, दिखा मुझे, गणतंत्र ।।
————————————————–
हुआ पतन गणतंत्र का, बिगड़ा सकल हिसाब !
अपराधी नेता हुए, ……..सिस्टम हुआ खराब !!
—————————————————-
राजनीति के लाभ का, ..जिसने पाया भोग !
उसे सियासी जाति का, लगा समझ लो रोग !!
—————————————————
यूँ करते हैं आजकल, राजनीति में लोग !
लोकतंत्र की आड में, सत्ता का उपभोग !!
————————————————–
भूखे को रोटी मिले,मिले हाथ को काम !
समझेगी गणतंत्र का, अर्थ तभी आवाम !!
—————————————————–
मात्र ख़िलौना रह गया अपना अब गणतंत्र !
भ्रष्टाचारी देश का , …….चला रहे जब तंत्र ! !
—————————————————
लोकतंत्र के तंत्र को , ……करते हैं बरबाद !
स्वार्थ-पथी गणतंत्र का, बदल रहे अनुवाद !!
————————————————
रूप -रंग गणतंत्र का ,बदल गया है आज!
करते अब इस देश में , भ्रष्ट शान से राज !!
————————————————-
अपनो ने ही कर दिया,अपनो को परतंत्र !
आँखे अपनी मूँद कर, देख रहा गणतंत्र ! !
———————————————-
जिसको देखो कर रहा, .वादों की बौछार !
और घोषणा-पत्र भी , बना एक हथियार !!
.———————————————
दूषित है अब देश का ,बुरी तरह गणतंत्र !
राजनीति भी हो गई,.बस सत्ता का यंत्र !!
——————————————–
राजनीति ने तंत्र के, दिए काट जब पंख !
कैसे तब गणतन्त्र का,बजता खुलकर शंख !!
————————————————
एक दूसरे पर कभी , होना नहीं सवार !
लोकतंत्र का अर्थ है , बनिये जिम्मेदार !!
————————————————-
रहे शांति संपन्नता, मनभावन परिवेश !
देता है गणतंत्र भी, यही हमें संदेश !!
————————————————
खुलकर के गणतंत्र का,तभी बजेगा शंख !
काटेगें जिस रोज हम,…जयचदों के पंख !!
————————————————–
चला जहाँ भी देश मे, जयचदों का यंत्र !
भारत के गणतंत्र का, भ्रष्ट हो गया तंत्र ।।
—————————————————
दिया तिरगें ने यही,…….दुनिया को संदेश !
रखें प्रेम सदभावना, मिल कर सभी रमेश !!
————————————————–
केशरिया उजला हरा, सोहे चक्र अशोक !
फहराता ध्वज राष्ट्र का, देख रहा है लोक !!
रमेश शर्मा.

Language: Hindi
2 Likes · 1 Comment · 156 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
#काहे_ई_बिदाई_होला_बाबूजी_के_घर_से?
#काहे_ई_बिदाई_होला_बाबूजी_के_घर_से?
संजीव शुक्ल 'सचिन'
केशों से मुक्ता गिरे,
केशों से मुक्ता गिरे,
sushil sarna
आपकी बुद्धिमत्ता को कभी भी एक बार में नहीं आंका जा सकता क्यो
आपकी बुद्धिमत्ता को कभी भी एक बार में नहीं आंका जा सकता क्यो
Rj Anand Prajapati
भागदौड़ भरी जिंदगी
भागदौड़ भरी जिंदगी
Bindesh kumar jha
"कमल"
Dr. Kishan tandon kranti
*वो एक वादा ,जो तूने किया था ,क्या हुआ उसका*
*वो एक वादा ,जो तूने किया था ,क्या हुआ उसका*
sudhir kumar
**
**"कोई गिला नहीं "
Dr Mukesh 'Aseemit'
🙅सोचो तो सही🙅
🙅सोचो तो सही🙅
*प्रणय प्रभात*
*हमें बेटी बचाना है, हमें बेटी पढ़ाना है (मुक्तक)*
*हमें बेटी बचाना है, हमें बेटी पढ़ाना है (मुक्तक)*
Ravi Prakash
जुदा नहीं होना
जुदा नहीं होना
Dr fauzia Naseem shad
तू
तू
दीपक नील पदम् { Deepak Kumar Srivastava "Neel Padam" }
शिव शून्य है,
शिव शून्य है,
पूर्वार्थ
दिल हमारा तुम्हारा धड़कने लगा।
दिल हमारा तुम्हारा धड़कने लगा।
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
तुम्हारे प्यार के खातिर सितम हर इक सहेंगे हम।
तुम्हारे प्यार के खातिर सितम हर इक सहेंगे हम।
सत्य कुमार प्रेमी
जख्म पाने के लिए ---------
जख्म पाने के लिए ---------
लक्ष्मण 'बिजनौरी'
** मुक्तक **
** मुक्तक **
surenderpal vaidya
थर्मामीटर / मुसाफ़िर बैठा
थर्मामीटर / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
वारिस हुई
वारिस हुई
Dinesh Kumar Gangwar
21-- 🌸 और वह? 🌸
21-- 🌸 और वह? 🌸
Mahima shukla
तारीफों में इतने मगरूर हो गए थे
तारीफों में इतने मगरूर हो गए थे
कवि दीपक बवेजा
*मुश्किल है इश्क़ का सफर*
*मुश्किल है इश्क़ का सफर*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
"वक्त"के भी अजीब किस्से हैं
नेताम आर सी
आसान होते संवाद मेरे,
आसान होते संवाद मेरे,
Swara Kumari arya
क्रोध
क्रोध
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
3651.💐 *पूर्णिका* 💐
3651.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
सब्र का फल
सब्र का फल
Bodhisatva kastooriya
ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਆਤਮਾ
ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਆਤਮਾ
विनोद सिल्ला
खाने पुराने
खाने पुराने
Sanjay ' शून्य'
अगर आप सही हैं, तो आपके साथ सही ही होगा।
अगर आप सही हैं, तो आपके साथ सही ही होगा।
Dr. Pradeep Kumar Sharma
संस्कृत के आँचल की बेटी
संस्कृत के आँचल की बेटी
Er.Navaneet R Shandily
Loading...