अद्भुत सितारा
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/827b3ca31488c36ca3883c4fe8208068_d979f1ffdc800998c35fce6aaf37a85a_600.jpg)
सत्य और अहिंसा की ताकत
से जिसने अंग्रेज़ों को छकाया
जगह जगह आंदोलन करके
आजादी की ललक बढ़ाया
पूरे देश को जिसने पढ़ाया
एकजुटता का अनूठा पाठ
सविनय अवज्ञा आंदोलन और
सत्याग्रह से गए गोरे भी कांप
छुआछूत और विषमताओं पर
भी खुलकर किया प्रखर प्रहार
वो बैरिस्टर मोहनदास भारत आ
बन गया आजादी का पैरोकार
कुछ ही वर्षों में बन गया वह
सियासत का अद्भुत सितारा
जनता उमड़ पड़ती उसे सुनने
और पाने को उसका इशारा