Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
1 Feb 2017 · 4 min read

प्रतियोगिता सम्बंधित सूचना- बेटियों को समर्पित साहित्यपीडिया काव्य संग्रह

साहित्यपीडिया काव्य प्रतियोगिता का पहला भाग था लोकप्रियता के आधार पर विजेताओं का चुनाव करना जो हमने वोटिंग से करवाया।
प्रतियोगिता का दूसरा भाग है गुणवत्ता के आधार पर रचनाओं का चुनाव करके उनका काव्य संग्रह प्रकाशित करना। इससे सभी अच्छी रचनाओं को मौका मिलेगा।
इस संग्रह के प्रकाशन के लिए रचनाकारों से किसी प्रकार की कोई राशि नहीं ली जाएगी।

 

भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान का साहित्यपीडिया पूर्ण रूप से समर्थन करता है। हमें आशा है कि बेटियाँ विषय पर आधारित हमारी साहित्यपीडिया काव्य प्रतियोगिता उसमे अपना योगदान दे पा रही है। साहित्यपीडिया काव्य प्रतियोगिता के कई उद्देश्य हैं- लोगों में हिंदी साहित्य के प्रति रुझान लाना, हिंदी रचनाकारों को प्रोत्साहित करना, एवं हिंदी साहित्य की मदद से समाज में बेटियों के प्रति जागरूकता लाना।

हमें बेहद ख़ुशी एवं गर्व है कि इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के रचनाकारों ने अपनी बेहद सुन्दर रचनायें सम्मलित कीं। भारत के अलावा थाईलैंड, जर्मनी, युएइ जैसे कई देशों से रचनाकारों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इतनी सुन्दर रचनायें इस पटल पर लाने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। हमारे लिए यह बेहद सम्मान की बात है।

इसी के साथ हमने देखा कि पाठकों ने सभी रचनाओं को पढ़ा एवं उनपर बहुत अच्छी टिप्पणीयां भी दीं जिनमे साहित्यकारों के लिए प्रोत्साहन भी था एवं बेटियों के लिए बहुत अच्छे विचार भी थे। कई रचनाओं पर टिप्पणीयों में विचार-विमर्श भी हुए जिसके दौरान बेटियों की उन्नति के लिए लोगों के पास बहुत अच्छे सुझाव आये। हम बेहद गौरवान्वित हैं कि हम इस प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभा पा रहे हैं।

साहित्यपीडिया काव्य प्रतियोगिता में विश्व भर से 284 रचनायें सम्मलित हुईं जिनपर लगभग 18,000 वोट आये। इसी के साथ इन सभी रचनाओं पर कुल मिलाकर 4,000 से भी ज़्यादा टिप्पणीयां आयीं। वोटिंग समाप्त हो चुकी है और सभी रचनाओं और वोटों को चेक किया जा रहा है। बहुत जल्द जी हम प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करेंगे। प्रथम, द्वितीय एवं चार सांत्वना पुरस्कारों के अलावा 200 से ज़्यादा वोट वाली हर रचना को प्रतिभागिता एवं प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। लेकिन अन्य प्रतिभागी निराश न हों। आगे पढ़ें सभी प्रतिभागियों के लिए एक खुशखबरी।

यह था प्रतियोगिता का प्रथम भाग जिसमे हमने पूर्णत: लोकप्रियता के आधार पर विजेताओं का चयन किया। अब आते हैं प्रतियोगिता के द्वितीय भाग पर जिसमें इन सभी 284 रचनाओं की गुणवत्ता देखी जायेगी और सबसे अच्छी रचनाओं को “बेटियाँ” विषय पर साहित्यपीडिया काव्य संग्रह के रूप में प्रकाशित किया जायेगा जो विश्व भर में उपलब्ध कराया जायेगा।

साहित्यपीडिया काव्य संग्रह

साहित्यपीडिया काव्य संग्रह एक उपहार है उन सभी रचनाकारों के लिए जो हार-जीत की परवाह किये बिना प्रतियोगिता में सम्मलित होकर अपनी रचना को दुनिया तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। साथ ही यह संग्रह एक उत्कृष्ट साहित्य का परिमाण होगा जो बेहतरीन हिंदी साहित्यकारों द्वारा रचा गया है। “बेटियों” पर यह संग्रह एक भेंट है हमारी प्यारी बेटियों को और इसके साथ ही प्रोत्साहन है सभी साहित्यकारों के लिए जिन्होंने साहित्यपीडिया की इस पहल में विश्वास किया एवं इसका भाग बने।

साहित्यपीडिया काव्य संग्रह में सिर्फ उन्ही रचनाओं को परखा जायेगा जो साहित्यपीडिया काव्य प्रतियोगिता में सम्मलित की गयीं एवं वोटिंग के अंतिम दिन तक प्रतियोगिता में सम्मलित रहीं। इन रचनाओं में से गुणवत्ता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ रचनाएँ चुनी जाएंगी जिन्हें साहित्यपीडिया काव्य संग्रह में प्रकाशित किया जायेगा। रचनाओं के चयन का अंतिम निर्णय एडिटर पैनल का होगा।

संग्रह के लिए चयनित रचनाओं के विषय में रचनाकारों से उनके ईमेल पर ही संपर्क किया जायेगा। कृपया अपनी प्रोफाइल में जाकर अपना ईमेल एक बार जांच लें जिससे आप हमारे द्वारा भेजी हुई सूचनाएं प्राप्त कर सकें। संग्रह के बारे में अन्य जानकारी हम जल्दी ही पोस्ट करेंगे।

ज़रूरी सूचना

साहित्यपीडिया काव्य प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे अपनी प्रोफाइल में लिखी जानकारियां जांच लें और सही कर लें क्योंकि सर्टिफिकेट एवं संग्रह में आपके साहित्यपीडिया अकाउंट से ही जानकारी ली जाएगी। बाद में सर्टिफिकेट एवं संग्रह में कोई बदलाव कर पाना संभव नहीं होगा एवं इस विषय में कोई निवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

कृपया “एडिट प्रोफाइल” एवं “माय फोटो” में जाकर निम्नलिखित दिशा निर्देशों के अनुसार अपनी जानकारी सही कर लें-

  • नाम- कृपया अपना सही नाम केवल हिंदी में ही लिखें। यही नाम सर्टिफिकेट एवं संग्रह में लिखा जायेगा।
  • ईमेल- कृपया अपना ईमेल सही लिखें क्योंकि सर्टिफिकेट एवं संग्रह सम्बंधित सभी जानकारी ईमेल पर आएगी। ईमेल गलत होने पर आपको ज़रूरी सूचना नहीं मिल पायेगी।
  • शार्ट इंट्रोडक्शन- यह जानकारी संग्रह में प्रकाशित की जाएगी।
  • फोटो- कृपया अपना अच्छा सा फोटो लगा दें। यही फोटो सर्टिफिकेट एवं संग्रह में लगाया जायेगा।

 

एक बार फिर साहित्यपीडिया से जुड़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद और आशा करते हैं कि हम सब मिलकर हिंदी साहित्य को एक नयी दिशा देंगे।

Category: Blog
Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 2864 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
प्रकृति वर्णन – बच्चों के लिये एक कविता धरा दिवस के लिए
प्रकृति वर्णन – बच्चों के लिये एक कविता धरा दिवस के लिए
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
"*पिता*"
Radhakishan R. Mundhra
#संस्मरण
#संस्मरण
*Author प्रणय प्रभात*
पावस
पावस
लक्ष्मी सिंह
24/243. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
24/243. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
ठुकरा दिया है 'कल' ने आज मुझको
ठुकरा दिया है 'कल' ने आज मुझको
सिद्धार्थ गोरखपुरी
*भर ले खुद में ज्योति तू ,बन जा आत्म-प्रकाश (कुंडलिया)*
*भर ले खुद में ज्योति तू ,बन जा आत्म-प्रकाश (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
প্রতিদিন আমরা নতুন কিছু না কিছু শিখি
প্রতিদিন আমরা নতুন কিছু না কিছু শিখি
Arghyadeep Chakraborty
कल की फिक्र में
कल की फिक्र में
shabina. Naaz
बहुत दिनों के बाद उनसे मुलाकात हुई।
बहुत दिनों के बाद उनसे मुलाकात हुई।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
“सत्य वचन”
“सत्य वचन”
Sandeep Kumar
रिश्ता कभी खत्म नहीं होता
रिश्ता कभी खत्म नहीं होता
Ranjeet kumar patre
जमाना जीतने की ख्वाइश नहीं है मेरी!
जमाना जीतने की ख्वाइश नहीं है मेरी!
Vishal babu (vishu)
हिटलर
हिटलर
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
అతి బలవంత హనుమంత
అతి బలవంత హనుమంత
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
तर्जनी आक्षेेप कर रही विभा पर
तर्जनी आक्षेेप कर रही विभा पर
Suryakant Dwivedi
बंगाल में जाकर जितनी बार दीदी,
बंगाल में जाकर जितनी बार दीदी,
शेखर सिंह
बदलाव
बदलाव
Shyam Sundar Subramanian
नियोजित शिक्षक का भविष्य
नियोजित शिक्षक का भविष्य
साहिल
हे प्रभु मेरी विनती सुन लो , प्रभु दर्शन की आस जगा दो
हे प्रभु मेरी विनती सुन लो , प्रभु दर्शन की आस जगा दो
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
जीने की ख़्वाहिशों में
जीने की ख़्वाहिशों में
Dr fauzia Naseem shad
एक पल सुकुन की गहराई
एक पल सुकुन की गहराई
Pratibha Pandey
दो शे'र ( अशआर)
दो शे'र ( अशआर)
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
दोहा पंचक. . . नैन
दोहा पंचक. . . नैन
sushil sarna
प्राप्ति
प्राप्ति
Dr.Pratibha Prakash
"वो बुड़ा खेत"
Dr. Kishan tandon kranti
सपनों को अपनी सांसों में रखो
सपनों को अपनी सांसों में रखो
Ms.Ankit Halke jha
रामराज्य
रामराज्य
कार्तिक नितिन शर्मा
12- अब घर आ जा लल्ला
12- अब घर आ जा लल्ला
Ajay Kumar Vimal
किसी से अपनी बांग लगवानी हो,
किसी से अपनी बांग लगवानी हो,
Umender kumar
Loading...