Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Aug 2017 · 1 min read

? मित्र कैसा हो?…?

?? सच्चा मित्र ??
✏विधान-16-12(सार छंद)
??????????

मित्र बनाओ फूलों जैसे, उर की बगिया महके।
मित्र बनाओ पंछी जैसे, जीवन नित-प्रति चहके।
मित्र बनाओ कलम सरीखा, सृजन करे गुणशीला।
मित्र बनाओ रंग-बिरंगे, जीवन हो रंगीला।

मित्र बना लो सरस पुस्तकें, ज्ञान बढ़ाओ अपना।
मित्र बनाओ सकल चराचर, पूरा हो हर सपना।
कृष्ण बनो जब मिले सुदामा, पूरी कर दो आशा।
हनुमत जैसे मित्र बदलते, रिश्तों की परिभाषा।

अर्जुन जैसे मित्र सारथी, यदुनंदन बन जाते।
कपिभूषण के मित्र रामजी, बाली मार गिराते।
मित्र बने लंकेश विभीषण, राम-नाम गुण गाए ।
परम् मित्रता-भाव जान हरि, साग विदुर घर खाए।

जान-परखकर मित्र बनाओ, यही नीति का कहना।
अज्ञानी यदि मित्र बनाया, दुख पड़ता है सहना।
हित-अनहित जो साथ निभाए, सच्चा मित्र कहाता।
सुख में दुख में बात न टाले, रखे नेह का नाता।

सच्ची राह दिखाने वाला, जीवन का उपकारी।
बिन स्वारथ जो करे मित्रता, मित्र वही सुखकारी।
‘तेज’ जगत के तूफानों में, पकड़ हाथ नहि छोड़े।
कठिन समय जब हो जीवन का, मित्र न मुँह को मोड़े।

??????????
✏तेज

Language: Hindi
527 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सुकर्मों से मिलती है
सुकर्मों से मिलती है
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
आज के समय में शादियों की बदलती स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।
आज के समय में शादियों की बदलती स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।
पूर्वार्थ
*चलो शुरू करते हैं अपनी  नई दूसरी पारी (हिंदी गजल/गीतिका)*
*चलो शुरू करते हैं अपनी नई दूसरी पारी (हिंदी गजल/गीतिका)*
Ravi Prakash
*गुड़िया प्यारी राज दुलारी*
*गुड़िया प्यारी राज दुलारी*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
*ये रिश्ते ,रिश्ते न रहे इम्तहान हो गए हैं*
*ये रिश्ते ,रिश्ते न रहे इम्तहान हो गए हैं*
Shashi kala vyas
** शिखर सम्मेलन **
** शिखर सम्मेलन **
surenderpal vaidya
लेकर सांस उधार
लेकर सांस उधार
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
तेवरी इसलिए तेवरी है [आलेख ] +रमेशराज
तेवरी इसलिए तेवरी है [आलेख ] +रमेशराज
कवि रमेशराज
Safar : Classmates to Soulmates
Safar : Classmates to Soulmates
Prathmesh Yelne
24, *ईक्सवी- सदी*
24, *ईक्सवी- सदी*
Dr Shweta sood
शादाब रखेंगे
शादाब रखेंगे
Neelam Sharma
आग हूं... आग ही रहने दो।
आग हूं... आग ही रहने दो।
Anil "Aadarsh"
जनता का भरोसा
जनता का भरोसा
Shekhar Chandra Mitra
हम्मीर देव चौहान
हम्मीर देव चौहान
Ajay Shekhavat
खुश होगा आंधकार भी एक दिन,
खुश होगा आंधकार भी एक दिन,
goutam shaw
जिंदगी के वास्ते
जिंदगी के वास्ते
Surinder blackpen
गीत - इस विरह की वेदना का
गीत - इस विरह की वेदना का
Sukeshini Budhawne
Ajj fir ek bar tum mera yuhi intazar karna,
Ajj fir ek bar tum mera yuhi intazar karna,
Sakshi Tripathi
लड़की किसी को काबिल बना गई तो किसी को कालिख लगा गई।
लड़की किसी को काबिल बना गई तो किसी को कालिख लगा गई।
Rj Anand Prajapati
चंद घड़ी उसके साथ गुजारी है
चंद घड़ी उसके साथ गुजारी है
Anand.sharma
"वक्त वक्त की बात"
Dr. Kishan tandon kranti
जनेऊधारी,
जनेऊधारी,
Satish Srijan
कुछ तो याद होगा
कुछ तो याद होगा
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
कांग्रेस की आत्महत्या
कांग्रेस की आत्महत्या
Sanjay ' शून्य'
आप प्लस हम माइनस, कैसे हो गठजोड़ ?
आप प्लस हम माइनस, कैसे हो गठजोड़ ?
डॉ.सीमा अग्रवाल
गज़ल (इंसानियत)
गज़ल (इंसानियत)
umesh mehra
दोहे
दोहे "हरियाली तीज"
Vaishali Rastogi
मां आई
मां आई
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
मित्रता मे बुझु ९०% प्रतिशत समानता जखन भेट गेल त बुझि मित्रत
मित्रता मे बुझु ९०% प्रतिशत समानता जखन भेट गेल त बुझि मित्रत
DrLakshman Jha Parimal
विचार~
विचार~
दिनेश एल० "जैहिंद"
Loading...