Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 Mar 2017 · 2 min read

होली संजू बिन

उसको कितना था प्यार इस होली के त्यौहार से।
उठते ही जो सुबह सुबह ही आ जाता था प्यार से।
रंग उड़ाता मस्ती करता वो डांट मार भी खाता था।
प्यार लुटाता था वो सबको और प्यार भी पाता था।
मै बोलूं तू कब सुधरेगा रे संजू मुझको बतला दे।
बच्चो को क्या सिखलाएगा इतना तो तू समझा दे।
वो कहता फिर मुझसे ऐसे जीजू ,मै तो निपट अनाड़ी हूँ।
चला रहा बस जैसे तैसे अपने गृहस्थ की गाडी हूँ।
पर जीजू मेरे जीवन में यह थोड़ी सी जो मस्ती है।
इसको रहने दो यह पूंजी है मेरी दुनियां इस से चलती है।
दीदी डाटेंगी मारेगी तो मार में उसकी खा लूँगा।
हो जाएगा फर्श जो गंदा पौचा खुद ही लगा दूंगा।
पर होली तो खेलूँगा जी भर कर के मै इस घर में।
निकलो बाहर छिपे रहोगे आखिर कब तक बिस्तर नें।
और ना ना करते करते भी आलम रंग से भर जाता था।
क्या मजाल जो उसके रंग से कोई भी बच पाता था।
चला गया पर रंग उड़ा कर हम सब के ही जीवन से।
क्या राखी क्या दिवाली और होली सब चली गई ज्यो जीवन से।
गीली तो अब भी हो रही है चुनर धोती होली में।
पर यह पानी झरता है अब सबकी आँखों से होली में।
जीवन तो फिर भी जीवन है जीना ही जो पड़ता है।
रंग रीत का और प्रीत का जाने अनजाने डलता है।
एक किसी के संग में माना जीवन नही चला जाता।
पर बिन उसके जीवन भी क्या आखिर में है चल पाता।
बने मुबारक सबकी होली रंग बरसे जन जीवन में।
मौज मस्ती में जी लो प्यारे कब तक रंग है जीवन में।

******** मधु गौतम

Language: Hindi
378 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
"लाल गुलाब"
Dr. Kishan tandon kranti
■ चार पंक्तियां अपनी मातृभूनि और उसके अलंकारों के सम्मान में
■ चार पंक्तियां अपनी मातृभूनि और उसके अलंकारों के सम्मान में
*Author प्रणय प्रभात*
मेरे हैं बस दो ख़ुदा
मेरे हैं बस दो ख़ुदा
The_dk_poetry
बस जाओ मेरे मन में
बस जाओ मेरे मन में
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
बेरुखी इख्तियार करते हो
बेरुखी इख्तियार करते हो
shabina. Naaz
ऐ सावन अब आ जाना
ऐ सावन अब आ जाना
Saraswati Bajpai
ऐतिहासिक भूल
ऐतिहासिक भूल
Shekhar Chandra Mitra
चाहत किसी को चाहने की है करते हैं सभी
चाहत किसी को चाहने की है करते हैं सभी
SUNIL kumar
3018.*पूर्णिका*
3018.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
आजादी की कहानी
आजादी की कहानी
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
एक मां ने परिवार बनाया
एक मां ने परिवार बनाया
Harminder Kaur
शिक्षक दिवस
शिक्षक दिवस
पाण्डेय चिदानन्द "चिद्रूप"
तो अब यह सोचा है मैंने
तो अब यह सोचा है मैंने
gurudeenverma198
यूनिवर्सिटी के गलियारे
यूनिवर्सिटी के गलियारे
Surinder blackpen
जीवन चक्र में_ पढ़ाव कई आते है।
जीवन चक्र में_ पढ़ाव कई आते है।
Rajesh vyas
इससे सुंदर कोई नही लिख सकता 👌👌 मन की बात 👍बहुत सुंदर लिखा है
इससे सुंदर कोई नही लिख सकता 👌👌 मन की बात 👍बहुत सुंदर लिखा है
Rachna Mishra
कि  इतनी भीड़ है कि मैं बहुत अकेली हूं ,
कि इतनी भीड़ है कि मैं बहुत अकेली हूं ,
Mamta Rawat
[पुनर्जन्म एक ध्रुव सत्य] अध्याय- 5
[पुनर्जन्म एक ध्रुव सत्य] अध्याय- 5
Pravesh Shinde
प्रथम शैलपुत्री
प्रथम शैलपुत्री
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
हिन्दी दिवस
हिन्दी दिवस
Neeraj Agarwal
श्री राम राज्याभिषेक
श्री राम राज्याभिषेक
नवीन जोशी 'नवल'
ओढ़े जुबां झूठे लफ्जों की।
ओढ़े जुबां झूठे लफ्जों की।
Rj Anand Prajapati
क्या विरासत में
क्या विरासत में
Dr fauzia Naseem shad
पुश्तैनी दौलत
पुश्तैनी दौलत
Satish Srijan
I hope one day the clouds will be gone, and the bright sun will rise.
I hope one day the clouds will be gone, and the bright sun will rise.
Manisha Manjari
*आओ पाने को टिकट ,बंधु लगा दो जान : हास्य कुंडलिया*
*आओ पाने को टिकट ,बंधु लगा दो जान : हास्य कुंडलिया*
Ravi Prakash
कोरोना काल
कोरोना काल
Sandeep Pande
While proving me wrong, keep one thing in mind.
While proving me wrong, keep one thing in mind.
सिद्धार्थ गोरखपुरी
मैं उसका ही आईना था जहाँ मोहब्बत वो मेरी थी,तो अंदाजा उसे कह
मैं उसका ही आईना था जहाँ मोहब्बत वो मेरी थी,तो अंदाजा उसे कह
AmanTv Editor In Chief
क्या बोलूं
क्या बोलूं
Dr.Priya Soni Khare
Loading...