Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Feb 2017 · 3 min read

विजेता

आज आप पढ़ें विजेता की पृष्ठ संख्या पाँचऔर छ:।
नीमो तो हर शाम बच्चों के साथ बच्ची बन अपने बचपन का दीदार कर लेती थी परन्तु जब से नीमो के बच्चे पैदा न होने की ‘खबर’ पड़ौस में फैली है, उनके घर एक भी बच्चा नहीं आता। बच्चों के माता-पिता को डर है कि कहीं निसंतान राजाराम की पत्नी बच्चों पर कोई टोटका न कर दे।
ए दिन राजाराम ने अपने एक पड़ौसी के बच्चे से कहा,” ओ सालू! आ तुझे चीज दिलवाऊँ”
एक वकील होने के नाते राजाराम शुद्द हिंदी में बात करता था। इसलिए गाँव वाले उसे अंग्रेज कहकर पुकारते थे।
वह प्यारा- सा बच्चा राजाराम के साथ चल पड़ा। राजाराम की जेब में दो रुपये का नोट पड़ा था और आज उसका मन मीठी गोली(एक प्रकार की टाफी) खाने का कर रहा था। यदि वह खुद मीठी गोली खरीदता तो दुकानदार उसे ताना मारता कि किसके लिए खरीद रहे हो, बच्चा तो है नहीं। पिछली बार जब उसने नीमो की खात्तिर मुरमुरे खरीदे थे तो दुकानदार ने ऐसी ही बात कही थी।
राजाराम ने उस बच्चे के हाथ में दो रुपये का नोट देकर कह,”जा बेटा,गोली ले आ। मै तुझे यहीं मिलूंगा। दोनों खाएंगे मजे से।”
यह सुनते ही वह बच्चा दुकान की तरफ भागा। संयोग से वहाँ उस बच्चे का बाप बैठा हुआ था। अपने बच्चे के हाथ में दो रुपये का नोट देखकर उसने कड़ाई से पूछा,”कठे तै ल्याया सालू दो रपिया?”
बच्चे ने मासूमियत के साथ जवाब दिया,”अंगरेज बाबासाह नै दियो सै।”
यह सुनते ही उस बच्चे के पिता के होश उड़ गए। दुकानदार ने उसे भड़काते हुए कहा,”अपणे जातक नै संभाल ले भाई। यो अंगरेज आजकल मंदिर के पुजारी धोरै बैठा रहवै सै।”
दुकानदार की यह बात उस अनपढ़ आदमी के अंधविश्वास को चौगुणा करने के लिए काफी थी। मंदिर के सामने से शीश झुकाकर निकलने वह मंदिर-भक्त यह भी भूल गया कि जिस मंदिर में वह रोज दिया जलाकर आता है, वहाँ जादू- टोने का क्या काम।
उसकी आस्था पलभर में डगमगा गई थी।
वहअपने बच्चे का हाथ पकड़कर राजाराम के पास जा पहुँचा। उसने दो रुपये का वह नोट राजाराम की तरफ उछालते हुए कहा,”ओ अंगरेज! मेरे जातक नै गोली खुवाकै मारणा चाहवै था?”
यह सुनकर राजाराम हैरान रह गया। उसने संयमित वाणी में कहा,”भाई! जो मीठी गोली से आदमी मरते हों तो इन्हें सीमा पर ले चलें! भारत- पाकिस्तान की लड़ाई चल रही है, दुश्मन इन्हें देखते ही खाने को भागेगा और मर जाएगा।”
“तूं मन्नै बातों म्ह ना उलझावै अंगरेज। या तेरी कचहरी ना सै। सच बता मेरे जातक नै गोली क्यूं खुवाणा चाहवै था।”
इस दौरान कुछ लोग वहाँ खड़े हो गए थे। सरदी में भी राजाराम को पसीना आ गया था। उसने अपना दो रुपये का नोट उठाते हुए कहा,”शीलू भाई मेरा मन मीठी गोली खाने को कर रहा था। मैं खुद जाता तो दुकानदार—,खैर छोड़ यार। बात इतनी-सी है कि मैंने अपने लिए सालू से गोली मंगवाई थी।”
“मंगाई थी और फिर तूं खिलाता भी।
“तो क्या हो जाता शीलू भाई? क्या ये मेरा कुछ नहीं लगता?”
“लग्यो करता अंगरेज पर ईब—ईब तूं टूणा-टोटका करण लाग्यो सै।”
“भाई शीलू, ये बहम मैं कैसे दूर करूँ। मैं शहर में पढ़-लिखा हूँ और ये अच्छी तरह जानता हूँ कि जादू-टोना कुछ नहीं होता। यदि ऐसा होता तो पूर्वी पाकिस्तान क्यों लड़ रहा होता? वह पश्चिमी पाकिस्तान पर जादू-टोना करके अलग हो जाता और—।”
राजाराम की बात को बीच में ही काटते हुए वह बोला,”देख अंगरेज भाई, आगे तैं मेरे बालक तैं बोलिए भी ना। तूं पइसों वाला होगा, पर ऊलाद वाला मैं सूं। तेरे पइसों तैं घणी कीमती सै मेरी ऊलाद।” यह सुनते ही राजाराम का दिल घक से रह गया। वहाँ खड़े लोग उसे घूर रहे थे। इस तरह के अपमान का सामना उसने पहली बार किया था। वह बेचारा मीठी गोली खाने के मूढ़ में था पर मिले उसे कड़वे बोल।
घर आकर उसने यह घटना अपनी पत्नी को बताई तो वह रोने लगी। उसे धैर्य बंधाते हुए राजाराम बोला,”इसमें हमारा कोई दोष नही है नीमो और ना ही इन लोगों का दोष है। ये बेचारे अनपढ़-गंवार यहीं तक सोच पाते हैं।”
नीमो ने सुबकते हुए कहा,”इसम्ह म्हारो खोट सै। मैं थाहमनै एक जातक भी ना दे सकती। थाहम दूजा ब्याह—-,”
बीच में ही राजाराम बोल पड़ा,”चुप कर नामो। मैं एक बच्चे की खात्तिर तुमको धोखा दे दूँ? अपने भाग्य में होगा तो हमारे घर भी किलकारी गूंजेगी।”
इस घटना के दो दिन बाद नीमों की माँ अपने दामाद और बेटी से मिलने आ गई।

Language: Hindi
1 Like · 233 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
फूल मुरझाए के बाद दोबारा नई खिलय,
फूल मुरझाए के बाद दोबारा नई खिलय,
Krishna Kumar ANANT
رام کے نام کی سب کو یہ دہائی دینگے
رام کے نام کی سب کو یہ دہائی دینگے
अरशद रसूल बदायूंनी
*यहाँ जो दिख रहा है वह, सभी श्रंगार दो दिन का (मुक्तक)*
*यहाँ जो दिख रहा है वह, सभी श्रंगार दो दिन का (मुक्तक)*
Ravi Prakash
लगाओ पता इसमें दोष है किसका
लगाओ पता इसमें दोष है किसका
gurudeenverma198
2659.*पूर्णिका*
2659.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान : कर्नल सी. के. नायडू
भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान : कर्नल सी. के. नायडू
Dr. Pradeep Kumar Sharma
*मूलांक*
*मूलांक*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
#शिव स्तुति#
#शिव स्तुति#
rubichetanshukla 781
करती गहरे वार
करती गहरे वार
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
कभी कभी खामोशी भी बहुत सवालों का जवाब होती हे !
कभी कभी खामोशी भी बहुत सवालों का जवाब होती हे !
Ranjeet kumar patre
नागिन
नागिन
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
"बेहतर है चुप रहें"
Dr. Kishan tandon kranti
एहसास
एहसास
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
तुम हकीकत में वहीं हो जैसी तुम्हारी सोच है।
तुम हकीकत में वहीं हो जैसी तुम्हारी सोच है।
Rj Anand Prajapati
भाग्य का लिखा
भाग्य का लिखा
Nanki Patre
मै मानव  कहलाता,
मै मानव कहलाता,
कार्तिक नितिन शर्मा
मन
मन
Dr.Priya Soni Khare
धैर्य.....….....सब्र
धैर्य.....….....सब्र
Neeraj Agarwal
करवाचौथ
करवाचौथ
Dr Archana Gupta
चैन से जिंदगी
चैन से जिंदगी
Basant Bhagawan Roy
“तुम हो तो सब कुछ है”
“तुम हो तो सब कुछ है”
DrLakshman Jha Parimal
जीवन में सारा खेल, बस विचारों का है।
जीवन में सारा खेल, बस विचारों का है।
Shubham Pandey (S P)
किसी पर हक हो ना हो
किसी पर हक हो ना हो
shabina. Naaz
एक देश एक कानून
एक देश एक कानून
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
मुक्तक
मुक्तक
जगदीश शर्मा सहज
ज़िंदगी थी कहां
ज़िंदगी थी कहां
Dr fauzia Naseem shad
#दोहा
#दोहा
*Author प्रणय प्रभात*
💐प्रेम कौतुक-379💐
💐प्रेम कौतुक-379💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
नाम:- प्रतिभा पाण्डेय
नाम:- प्रतिभा पाण्डेय "प्रति"
Pratibha Pandey
जागरूक हो हर इंसान
जागरूक हो हर इंसान
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
Loading...