Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Feb 2017 · 2 min read

मुर्दे की पहचान….

ज़िंदा रहा होगा इंसान कभी…
जिसकी लाश काँधे पे उठा शमशान जा रहे थे सभी…
घर वाले…रिश्तेदार…दोस्त…साथ थे सभी….
उनमें से किसी के साथ…
मरने वाले का बचपन से ही नाता रहा होगा…
पर आज वो प्राण जाने के बाद…
सिर्फ एक लाश है…मुर्दा…
और मुर्दे को साथ रखने की इजाज़त नहीं है….
कानूनन…सामाजिक…धार्मिक….हर तरह से…
घर में रहने की इजाज़त नहीं है….

मुर्दा या लाश उसी को कहते हैं…
जिसमें अब कोई हलचल नहीं हो सकती…
मतलब कोई भाव नहीं….न दुःख के न सुख के…
उसको कुछ फर्क नहीं पड़ता…
कोई क्या कर रहा…जी रहा या मर रहा…
यही है मुर्दे की पहचान….

फिर जो सरेआम किसी को बीच चौराहे पे…
मार देता है…किसी की इज्जत तार तार कर देता है…
जो जन्म से पहले ही किसी बच्ची को क़त्ल कर देता है…
मारने वाला..साथ देने वाला…और देख कर पत्थर बनने वाला…
किसी में भाव नहीं उठता…क्या हैं वो…
मुर्दा हैं तो उनके साथ मुर्दों जैसा सलूक क्यूँ नहीं….
क्यूँ मुर्दे की पहचान सिर्फ प्राण जाने से है….
क्यूँ…..

2.

ढो रहे थे काँधे पे रो रहे थे सभी….
लाश उसकी ज़िंदा रहा था जो कभी…
थे संगी सखा कुछ बचपन के..
रिश्ते में…घर के लोग..रो रहे सभी…

प्राण गए तो मर गया ज़िंदा था जो अभी अभी…
ज़िंदा था तो रिश्ता था मुर्दा है तो कुछ नहीं…
है मुर्दे की पहचान यही भाव जिसमें नहीं कोई…
घर…समाज…धर्म…क़ानून सब पराये हो जाते हैं…
घर में रहने की इजाज़त नहीं…शमशान ले जाते हैं…

मुर्दे की है पहचान यही….
ज़िंदा हैं तो भाव हैं…मर गया कोई सुख दुःख नहीं…
मुर्दे की पहचान यही….

बीच चौराहे पे हुआ क़त्ल सब ने देखा पर नहीं असर…
कोख में बच्ची क़त्ल, दिल किसी में रहम नहीं…
तार तार हुई अस्मत, दिन दहाड़े एक नारी की…
चीत्कार सुनी अनसुनी रही दिल में दर्द की कमी रही…
पत्थर दिल बन रह गए सभी, आँखों में थी नमी नहीं…
शमशान बना है जब सारा शहर जिसमें मुर्दों की कमी नहीं…
फिर क्यूँ मुर्दा है सिर्फ वही जिसके प्राण बचे नहीं….
क्या मुर्दे की पहचान यही….
\
/सी. एम्. शर्मा

Language: Hindi
1 Like · 912 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from CM Sharma
View all
You may also like:
वो सांझ
वो सांझ
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
शुभ को छोड़ लाभ पर
शुभ को छोड़ लाभ पर
Dr. Kishan tandon kranti
■ एक प्रेरणा...
■ एक प्रेरणा...
*Author प्रणय प्रभात*
सत्य क्या है ?
सत्य क्या है ?
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
नारी शक्ति वंदन
नारी शक्ति वंदन
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
बाप अपने घर की रौनक.. बेटी देने जा रहा है
बाप अपने घर की रौनक.. बेटी देने जा रहा है
Shweta Soni
बाल कविता: मदारी का खेल
बाल कविता: मदारी का खेल
Rajesh Kumar Arjun
सुन्दरता की कमी को अच्छा स्वभाव पूरा कर सकता है,
सुन्दरता की कमी को अच्छा स्वभाव पूरा कर सकता है,
शेखर सिंह
🕊️एक परिंदा उड़ चला....!
🕊️एक परिंदा उड़ चला....!
Srishty Bansal
हमको इतनी आस बहुत है
हमको इतनी आस बहुत है
Dr. Alpana Suhasini
पुस्तक समीक्षा- धूप के कतरे (ग़ज़ल संग्रह डॉ घनश्याम परिश्रमी नेपाल)
पुस्तक समीक्षा- धूप के कतरे (ग़ज़ल संग्रह डॉ घनश्याम परिश्रमी नेपाल)
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
डूबें अक्सर जो करें,
डूबें अक्सर जो करें,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
Scattered existence,
Scattered existence,
पूर्वार्थ
माना कि दुनिया बहुत बुरी है
माना कि दुनिया बहुत बुरी है
Shekhar Chandra Mitra
इस क्षितिज से उस क्षितिज तक देखने का शौक था,
इस क्षितिज से उस क्षितिज तक देखने का शौक था,
Smriti Singh
जिंदगी के रंगमंच में हम सभी किरदार है
जिंदगी के रंगमंच में हम सभी किरदार है
Neeraj Agarwal
मेरी तो गलतियां मशहूर है इस जमाने में
मेरी तो गलतियां मशहूर है इस जमाने में
Ranjeet kumar patre
सफलता वही है जो निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण हो।
सफलता वही है जो निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण हो।
dks.lhp
चांद सी चंचल चेहरा 🙏
चांद सी चंचल चेहरा 🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
23/35.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/35.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
मैं
मैं
Artist Sudhir Singh (सुधीरा)
मार   बेरोजगारी   की   सहते  रहे
मार बेरोजगारी की सहते रहे
अभिनव अदम्य
मन तो मन है
मन तो मन है
Pratibha Pandey
बंदर मामा
बंदर मामा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
उम्मीद से अधिक मिलना भी आदमी में घमंड का भाव पैदा करता है !
उम्मीद से अधिक मिलना भी आदमी में घमंड का भाव पैदा करता है !
Babli Jha
सिंह सा दहाड़ कर
सिंह सा दहाड़ कर
Gouri tiwari
लोकतंत्र
लोकतंत्र
Sandeep Pande
बह्र - 2122 2122 212 फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलुन
बह्र - 2122 2122 212 फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलुन
Neelam Sharma
अहसास तेरे होने का
अहसास तेरे होने का
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
मानवता है धर्म सत,रखें सभी हम ध्यान।
मानवता है धर्म सत,रखें सभी हम ध्यान।
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
Loading...