Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 Feb 2017 · 3 min read

“नए समाज की ओर”** काव्यात्मक लघु नाटिका

पात्र- माँ , बेटी , पिता और सूत्रधार
**************************

*** सूत्रधार – आज देश में कई प्रकार की बुराइयाँ फैली हुई है | इन बुराइयों और रूढ़िवादिता को त्याग कर ही हम अपने देश के उत्थान में अपना योगदान दे सकते हैं |शिक्षा संबंधी अधिकार जो संविधान द्वारा हम सभी पर समान रुप से लागू है जिसके अनुसार सभी को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है |यह लघु नाटिका इसी अधिकार से संबंधित है| आज भी समाज में कुछ ऐसे समुदाय हैं जो अपनी बेटियों को इस अधिकार से वंचित रखते हैं |हमें उनकी इस सोच को बदलना होगा |
तो चलिए चलते हैं ” नए समाज की ओर नई सोच के साथ|”

*** सूत्रधार- बेटी माँ के समक्ष अपने पढ़ने की इच्छा को जाहिर करती है |

** बेटी- माँ मैं भी हूँ पढ़ना चाहती |जीवन में ,मैं कुछ करना चाहती |
क्या है यह ? मुझको अधिकार |

** माँ- हाँ बेटी, जो चाह है तेरी वहीं चाह मेरी भी है|
पढ़-लिख कर तू नाम कमाए चाह यही मेरी भी है |

** बेटी- पढ़-लिख कर मैं बनना चाहती टीचर,डॉक्टर या कलाकार |
क्या मैं हूँ कम किसी बाल से मुझको भी है यह अधिकार |

** माँ- मेरा भी यह था एक सपना कि मैं भी पढ़ लिख जाऊँ |
पर जो मैं न कर पाई और जिस वजह से न कर पाई ऐसा पल न आने दूँगी मैं अब तेरे साथ |

** बेटी- माँ! अब क्या यह होगा संभव मुझको बतला दे तू इस पल |

** माँ- समझाऊँगी तेरे बापू को न समझो गहना बेटी को |
खुले गगन में पंख फैलाकर उड़ने दो उन्मुक्त गगन में |

**** सूत्रधार- पिता, माँ और बेटी की यह सारी बातें सुन रहा होता है वह गुस्से में कहते हैं |

** बापू- जोर जोर से क्यों चिल्लाए |मुझको यह तू क्यों समझाए |
रहना है हमको समाज में तुझको यह क्यों समझ न आए |

** बेटी- ऐ प्यारे बापू, मैं बतलाती तुम्हें
क्या मुझको बनना है |
देश की सेवा करके ही मुझको जीवन अर्पण करना है |
नहीं मुझे परवाह समाज की |
क्या कहता क्या सोच है इसकी ?
पर यह मेरा छोटा सा सपना तुम को ही पूरा करना है |

** बापू- लड़की होती है धन पराया उसका ख्याल हमें रखना है |
ऊँच-नीच न हो जाए इसका भी ध्यान हमें रखना है |
लड़की होती है घर की शोभा घर में ही है उसको रहना |
घर परिवार की सेवा करना यही तक ही है उसकी सीमा-रेखा |

** माँ- अरे सुनो! मुन्नी के बापू संकीर्ण विचार का त्याग करो |
पढ़ा-लिखा बेटी को अपनी स्वावलंबी बनाने का प्रयास करो |
फेंक निकालो इस विचार को बेटी की है कोई सीमा रेखा और उसे है केवल इस चारदीवारी में ही रहना |

** बेटी- जन्मदाता मेरे पालनकर्ता मान भी जाओ यह मेरी बात |
अपनी हामी दे कर दे दो मुझको शिक्षा का मौलिक अधिकार |

** माँ- बेटी ईश्वर की अनुकंपा ,बेटी है अनमोल धरोहर|
जीवन है उसका अधिकार ,शिक्षा है उसका हथियार |
न करो निहत्था उसको तुम, दे दो उसको उसका अधिकार |

**** सूत्रधार- माँ और बेटी के समझाने पर पिता को यह बात समझ में आ जाती है | बेटी की करुणा भरी पुकार से पिता का मन पिघल जाता है

** बापू- ऐ मेरी प्यारी सी बेटी, लाडो सी प्यारी सी बेटी |
यह बात समझ आ गई है अब |
न किसी से कम होती है बेटी |
आज अभी से इस विचार का त्याग यहीं मैं करता हूँ और सभी को आज अभी संदेश यही में देता हूँ|
माना,माना होती बेटी एक गहना उजियारा जो लाती है |
पढ़-लिख जाए तो समाज को नई दिशा दिखलाती है |

** माँ/बापू – इसीलिए ऐ लोगों सुन लो |मत रहने दो बेटी को अनपढ़ |
जग जाओ उठ जाओ ,जाग जाओ उठ जाओ |
“बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ” इस देश के आने वाले कल को जगमग ,उज्जवल सुंदर बनाओ |

**** सुत्रधार- बेटियाँ उगते सूरज की नई किरण हैं जो एक नए समाज का उत्थान करने और उसे नई दिशा प्रदान करने की क्षमता रखती है|
बेटी अभिशाप नहीं है |
बेटी सृष्टि का मूल आधार हैं |
बेटी संस्कृति की संवाहक है |
बेटी भविष्य की जन्मदात्री है |
बेटी है तो कल है |
बेटी शिक्षित है तो भविष्य सभी का उज्ज्वल है |

*******धन्यवाद*****

Language: Hindi
475 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सच ज़िंदगी और जीवन में अंतर हैं
सच ज़िंदगी और जीवन में अंतर हैं
Neeraj Agarwal
!! शब्द !!
!! शब्द !!
Akash Yadav
*डॉ अरुण कुमार शास्त्री*
*डॉ अरुण कुमार शास्त्री*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
लम्हे
लम्हे
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
"नमक"
*Author प्रणय प्रभात*
दस्तक बनकर आ जाओ
दस्तक बनकर आ जाओ
Satish Srijan
मुश्किल घड़ी में मिली सीख
मुश्किल घड़ी में मिली सीख
Paras Nath Jha
2774. *पूर्णिका*
2774. *पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
परमेश्वर दूत पैगम्बर💐🙏
परमेश्वर दूत पैगम्बर💐🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
छान रहा ब्रह्मांड की,
छान रहा ब्रह्मांड की,
sushil sarna
मैं और मेरा
मैं और मेरा
Pooja Singh
कविता
कविता
Rambali Mishra
*खुद को  खुदा  समझते लोग हैँ*
*खुद को खुदा समझते लोग हैँ*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
करते रहिए भूमिकाओं का निर्वाह
करते रहिए भूमिकाओं का निर्वाह
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
पानी
पानी
Er. Sanjay Shrivastava
तौलकर बोलना औरों को
तौलकर बोलना औरों को
DrLakshman Jha Parimal
दोस्ती को परखे, अपने प्यार को समजे।
दोस्ती को परखे, अपने प्यार को समजे।
Anil chobisa
Stop use of Polythene-plastic
Stop use of Polythene-plastic
Tushar Jagawat
काश कि ऐसा होता....
काश कि ऐसा होता....
Ajay Kumar Mallah
!! ये सच है कि !!
!! ये सच है कि !!
Chunnu Lal Gupta
तू भी तो
तू भी तो
gurudeenverma198
एक तेरे प्यार का प्यारे सुरूर है मुझे।
एक तेरे प्यार का प्यारे सुरूर है मुझे।
Neelam Sharma
राहुल की अंतरात्मा
राहुल की अंतरात्मा
Ghanshyam Poddar
For a thought, you're eternity
For a thought, you're eternity
पूर्वार्थ
Pyasa ke dohe (vishwas)
Pyasa ke dohe (vishwas)
Vijay kumar Pandey
रमेशराज के दस हाइकु गीत
रमेशराज के दस हाइकु गीत
कवि रमेशराज
छाती पर पत्थर /
छाती पर पत्थर /
ईश्वर दयाल गोस्वामी
सियासत
सियासत
Anoop Kumar Mayank
"पूनम का चांद"
Ekta chitrangini
दिल होता .ना दिल रोता
दिल होता .ना दिल रोता
Vishal Prajapati
Loading...