Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
19 Sep 2017 · 3 min read

दो बहनो का मिलन – वार्ता – (हिंदी-अंग्रेजी)

दो बहनो का मिलन – वार्ता – (हिंदी अंग्रेजी)

!
दरवाजे पर ..दस्तक होती है ….

डिंग-डोंग …डिंग-डोंग ..
डिंग-डोंग …डिंग-डोंग ..

हू इस आउट साइड ऑन द डोर …..
(अंदर से आवाज आई)

जी …..जी मै….मै हूँ हिंदी …….!
आपसे मिलने आई हूँ !

ओह….. वेल … !
यू आर ……कम इन …!

प्रणाम ….अंग्रेजी बहन ………!
(हिंदी बोली)

वेलकम माय एल्डर सिस्टर ………हाउ आर यू
(अंग्रेजी ने पूछा)

जी मै बिल्कुल ठीक हूँ आप बतायें
(हिंदी ने जबाब दिया)

आई ऍम ऑल्सो वेल ……..यू से …हाउ कम टुडे..?
(अंग्रेजी ने पुछा)

बस ऐसे ही बरबस मिलन की इच्छा हुई आपसे ……..अत: चली आई !
आज मेरा दिवस है…., तुम तो आने से रही …सोचा मै ही मिल आती हूँ छोटी बहन से !
(हिंदी ने शालीनता से जबाब दिया)

इटस माय प्लेज़र………!
यू से ..हाउ इस गोइंग इन लाइफ ……….!
(अंग्रेजी ने कहा)

बस कुछ ख़ास नहीं …………चल रहा है जिंदगी …..ऐसे ही …….दौड़ती ..भागती …कभी गिरती …सम्भलती सी …!
(हिंदी ने जबाब दिया )

आई हिअर………. देट……. नवडेज़ …..यू …. आर… गेटिंग …… वैरी वेल…… एन्ड ……….अप्प्रेसिएटेड…..!
(अंग्रजी ने कहा )

बस आपकी कृपा है …जो हमे भी मान मिलने लगा है … (हिंदी ने प्रत्युत्तर के कहा)

यू आर सेइंग वैरी ट्रू ,,, माय डिअर सिस्टर …….यू नो आई एम् वैरी सैड नाउ डेज
(अंग्रेजी ने प्रतुत्तर में कहा)

एक बात कहूं बहन अगर बुरा न मानो …….
(हिंदी बोली)

व्हाई नॉट ……..टेल में प्लीज़ ………
(अंग्रेजी ने उत्तर दिया)

आज हिंदी दिवस है ……….कहने के लिए मेरा दिवस है ….इसलिए आज वार्ता भी मेरी ही भाषा में होनी चाहिए !
(हिंदी ने बड़े प्रेम और हास्य अंदाज में बात कि)

ओह्ह्ह ……..यू आर राइट ………सॉरी…. आई मीन……… आपने सही कहा ये बात मुझे नहीं भूलनी चाहिए थी …!
चलो …आओ ….साथ बैठकर चाय पीते है और बाते करते है ……….
(अंग्रेजी बोली)

दोनों साथ बैठकर बाते करने लगते है ……….!

कुछ सामान्य औपचारिक बाते होने के बाद अंग्रेजी ने अपनी व्यथा का वर्णन करना शुरू किया ..

अब क्या बताऊं बहन आजकल मेरी हालत भी कुछ अच्छी नहीं है………. .कहने को मै शीर्ष पर हूँ …..मगर……… जो दुर्गति मेरी कि जा रही है …उसको शब्दों में ब्यान नहीं किया जा सकता ……… सारे नियम कायदे ताक पर रख ………..मेरे हाथ पैर तोड़कर मेरा प्रयोग किया जा रहा है ……….मुझे अपंग बनाकर रख दिया है ….इन इंसान रूपी प्राणी ने ….असंतोष जाहिर करते हुए अंग्रेजी बोली …….

मुझ से अच्छी तुम हो बहन……………..कई भाषाओ का मिश्रण है तुम में ………..किसी से भी साथ आसानी से जुड़ जाती हो ………..और अब तो लोगो में आपका रूतबा और भी अधिक बढ़ रहा है ……..पहले हिंदी बोलने वाले को हीन भावना से देखा जाता था ….मगर आज …….आज तो हालात बदल रहे है ………. हिंदी में प्रखरता रखने वाले वयक्तियों को विशिष्ट स्थान दिया जाता है ………उनके प्रति सम्मान स्वत : ही बढ़ने लगता है……………कम से कम मेरी तरह बुरी स्थिति तो नहीं है ………..!

हिंदी मन ही मन मुस्कुरा रही थी ………और सोच रही थी …..जिसे मै इतना किस्मत कि धनि समझती आई हूँ …वास्तव में वो तो मुझसे भी ज्यादा दुखी है …… सच कहा है किसी ने दूसरे कि थाली में लड्डू बड़ा ही दिखाई देता है ……होता सब समान ही है ……….!

यह सोचते हुए जबाब देते हुए हिंदी बोली ………….

कोई बात नहीं बहन इतना दुखी न हो…….हम दोनों…..एक ही नाव के सवार है ………..दोनों ही अंतर्राष्ट्रीय मंच कि शान है …दोनों ही परस्पर संवाद कि परिचायक है ……….लेकिन दुनिया के इस खतरनाक प्राणी (मनुष्य) से कौन बच पाया है……….. समस्त सृष्टि का ये विनाशक है ….फिर हम कहा बच सकते है ………..भला हो उन भद्र जनो का जिनकी कार्य कुशलता और भाषा प्रेम के कारण हमारा अस्तित्व अभी भी ज़िंदा है !

यह कहते हुए दोनों कि चर्चा का समापन होता है और हिंदी अंग्रेजी से विदाई लेती हुई ….हृदय में धैर्य और संतोष के भाव लिए ..ख़ुशी ख़ुशी अपने घर कि और चल पड़ती है !

!

कृति – डी के निवातिया

Language: Hindi
1 Like · 1555 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मैं पापी प्रभु उर अज्ञानी
मैं पापी प्रभु उर अज्ञानी
कृष्णकांत गुर्जर
लू, तपिश, स्वेदों का व्यापार करता है
लू, तपिश, स्वेदों का व्यापार करता है
Anil Mishra Prahari
देखकर प्यार से मुस्कुराते रहो।
देखकर प्यार से मुस्कुराते रहो।
surenderpal vaidya
“ज़िंदगी अगर किताब होती”
“ज़िंदगी अगर किताब होती”
पंकज कुमार कर्ण
आता है उनको मजा क्या
आता है उनको मजा क्या
gurudeenverma198
क्या यह महज संयोग था या कुछ और.... (4)
क्या यह महज संयोग था या कुछ और.... (4)
Dr. Pradeep Kumar Sharma
इन तन्हाइयो में तुम्हारी याद आयेगी
इन तन्हाइयो में तुम्हारी याद आयेगी
Ram Krishan Rastogi
इरादा हो अगर पक्का सितारे तोड़ लाएँ हम
इरादा हो अगर पक्का सितारे तोड़ लाएँ हम
आर.एस. 'प्रीतम'
ख्वाब सुलग रहें है... जल जाएंगे इक रोज
ख्वाब सुलग रहें है... जल जाएंगे इक रोज
सिद्धार्थ गोरखपुरी
बहुत मशरूफ जमाना है
बहुत मशरूफ जमाना है
नूरफातिमा खातून नूरी
बुद्ध धम्म में चलें
बुद्ध धम्म में चलें
Buddha Prakash
ईश्वर का अस्तित्व एवं आस्था
ईश्वर का अस्तित्व एवं आस्था
Shyam Sundar Subramanian
वस्तु वस्तु का  विनिमय  होता  बातें उसी जमाने की।
वस्तु वस्तु का विनिमय होता बातें उसी जमाने की।
सत्येन्द्र पटेल ‘प्रखर’
मैं तुम्हें लिखता रहूंगा
मैं तुम्हें लिखता रहूंगा
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
3073.*पूर्णिका*
3073.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
■ क़तआ (मुक्तक)
■ क़तआ (मुक्तक)
*Author प्रणय प्रभात*
अपने-अपने चक्कर में,
अपने-अपने चक्कर में,
Dr. Man Mohan Krishna
क्या अजीब बात है
क्या अजीब बात है
Atul "Krishn"
*गृहस्थ संत स्वर्गीय बृजवासी लाल भाई साहब*
*गृहस्थ संत स्वर्गीय बृजवासी लाल भाई साहब*
Ravi Prakash
सावन भादो
सावन भादो
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
💐प्रेम कौतुक-315💐
💐प्रेम कौतुक-315💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
पैसा
पैसा
Kanchan Khanna
क्या सितारों को तका है - ग़ज़ल - संदीप ठाकुर
क्या सितारों को तका है - ग़ज़ल - संदीप ठाकुर
Sandeep Thakur
भाग्य पर अपने
भाग्य पर अपने
Dr fauzia Naseem shad
एक ठंडी हवा का झोंका है बेटी: राकेश देवडे़ बिरसावादी
एक ठंडी हवा का झोंका है बेटी: राकेश देवडे़ बिरसावादी
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
मसरूफियत बढ़ गई है
मसरूफियत बढ़ गई है
Harminder Kaur
कहना तुम ख़ुद से कि तुमसे बेहतर यहां तुम्हें कोई नहीं जानता,
कहना तुम ख़ुद से कि तुमसे बेहतर यहां तुम्हें कोई नहीं जानता,
Rekha khichi
जिंदगी जिंदादिली का नाम है
जिंदगी जिंदादिली का नाम है
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
बस चार है कंधे
बस चार है कंधे
साहित्य गौरव
"ईमानदारी"
Dr. Kishan tandon kranti
Loading...