Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
1 Feb 2017 · 2 min read

“दाखला”

“दाखला”

एक अबला सी नारी।
बेबस बेचारी।।
डरती सहमती सकुचाती।
विद्यालय की ओर जाती।।
पांच बर्ष का मासूम सा नोनिहाल।
जो तन से था बिल्कुल फटेहाल।।
वह विद्यालय के परिसर में खड़ी थी।
तभी एक नई घटना उसके साथ घटी थी।।
जब वह बच्चे का दाखला करने को कहती है।
तभी एक अध्यापिका उससे प्रश्न करती है।।
अध्यापिका ने कहा बच्चे के पिता का नाम बताओ।
उसने कहा माॅ के नाम से काम नहीं चलेगा बताओ।।
अध्यापिका ने कहा बच्चे के पिता का नाम होगा।
तो ही विद्यालय में बच्चे का दाखला होगा।।
ये सुनकर उसके मन के सारे तार झनझना गऐ।
और अगले ही पल सारे हादसे याद आ गए।।
आॅख से छलक गया निर्झर पानी।
वो बता ना पा रही थी अपनी राम कहानी।।
दर्द जैसे डंक चुभा रहे हों।
जैसे उसकी आपबीती कह रहे हों।।
बो बोली कैसे आपबीती सुनाऊं।
इसके कौन से बाप का नाम बताऊं।।
समाज में सभी ने मुझे छला है।
उसके बदले ही ये फल मिला है।।
वो जो दरोगा बड़ी बड़ी मूझों वाला है।
कहलाता कानून का रखबाला है।।
मैने मांगी थी उससे सुरक्षा।
बदले में दे गया ये भिक्षा।।
या वो नेता जो बड़े बंगलों में रहता है।
हमेशा अपने ही विकास की बात करता है।।
उसने भी तो खराब की थी मेरी कहानी।
उसकी भी हो सकती है ये निशानी।।
या वो जो मरीजों का भगवान है।
उसके अंदर भी एक शैतान है।।
उसने कब मुझ दुःखिया का दर्द बांटा था।
उसने भी तो मेरे वदन को काटा था।।
या वो जिसने मेरे बचपन को रोंदा था।
नाम था सुखिया वो था गांव का मुखिया।
जिसे पेट की खातिर मेरे अपनों ने मुझे बेचा था।।
नारी मर्दन के पहले चौराहे पर मुझे खड़ा किया था।।
ये सभी तो इसके बाप हैं।
मेरे जीवन के पाप हैं।।
जीवन भर इनसे लड़ी हूं।
आज देह के बाजार में खड़ी हूं।।
किस पिता का नाम बताऊं।
कैसे मन की पीर सुनाऊं।।
जात बिरादरी का साक्ष ना मुझसे लीजिए।
राम रोमियो रहीम कुछ भी लिख लीजिए।।
इसको इंसान बनाना मेरी चाह है।
मैने देखी उसी वक्त की राह है।।
ये वही वहसी दरिंदा ना बन जाए।
फिर से मेरी जैसी कहानी ना दोहराए।।
बड़ी आस लेकर आपके पास आई हूं।
इसलिए इसे विद्यालय लेकर आई हूं।।
मेरे दुःख दर्द पर ध्यान दीजिए।
बस मेरे बच्चे का दाखला कर लीजिए।

रचयिता – इंद्रजीत सिंह लोधी

Language: Hindi
531 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
चलना, लड़खड़ाना, गिरना, सम्हलना सब सफर के आयाम है।
चलना, लड़खड़ाना, गिरना, सम्हलना सब सफर के आयाम है।
Sanjay ' शून्य'
* रेत समंदर के...! *
* रेत समंदर के...! *
VEDANTA PATEL
माया और ब़ंम्ह
माया और ब़ंम्ह
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
सफलता
सफलता
Dr. Pradeep Kumar Sharma
गमों के साथ इस सफर में, मेरा जीना भी मुश्किल है
गमों के साथ इस सफर में, मेरा जीना भी मुश्किल है
Kumar lalit
तुम नहीं हो
तुम नहीं हो
पूर्वार्थ
DR ARUN KUMAR SHASTRI
DR ARUN KUMAR SHASTRI
DR ARUN KUMAR SHASTRI
मां की ममता जब रोती है
मां की ममता जब रोती है
Harminder Kaur
डारा-मिरी
डारा-मिरी
Dr. Kishan tandon kranti
प्रेम
प्रेम
विमला महरिया मौज
जय हिन्द वाले
जय हिन्द वाले
Shekhar Chandra Mitra
तोड़ सको तो तोड़ दो ,
तोड़ सको तो तोड़ दो ,
sushil sarna
International Self Care Day
International Self Care Day
Tushar Jagawat
" खामोशी "
Aarti sirsat
एक दिन जब न रूप होगा,न धन, न बल,
एक दिन जब न रूप होगा,न धन, न बल,
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
आप जरा सा समझिए साहब
आप जरा सा समझिए साहब
शेखर सिंह
2462.पूर्णिका
2462.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
एक बेहतर जिंदगी का ख्वाब लिए जी रहे हैं सब
एक बेहतर जिंदगी का ख्वाब लिए जी रहे हैं सब
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
माँ आओ मेरे द्वार
माँ आओ मेरे द्वार
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
#यदा_कदा_संवाद_मधुर, #छल_का_परिचायक।
#यदा_कदा_संवाद_मधुर, #छल_का_परिचायक।
संजीव शुक्ल 'सचिन'
भुलाना ग़लतियाँ सबकी सबक पर याद रख लेना
भुलाना ग़लतियाँ सबकी सबक पर याद रख लेना
आर.एस. 'प्रीतम'
■ दरकार एक नई आचार संहिता की...
■ दरकार एक नई आचार संहिता की...
*Author प्रणय प्रभात*
ज़िंदगी को मैंने अपनी ऐसे संजोया है
ज़िंदगी को मैंने अपनी ऐसे संजोया है
Bhupendra Rawat
होली आ रही है रंगों से नहीं
होली आ रही है रंगों से नहीं
Ranjeet kumar patre
Ghazal
Ghazal
shahab uddin shah kannauji
नव्य उत्कर्ष
नव्य उत्कर्ष
Dr. Sunita Singh
*बस एक बार*
*बस एक बार*
Shashi kala vyas
*जब अँधेरा हो घना, दीपक जलाना चाहिए 【मुक्तक】*
*जब अँधेरा हो घना, दीपक जलाना चाहिए 【मुक्तक】*
Ravi Prakash
"व्‍यालं बालमृणालतन्‍तुभिरसौ रोद्धुं समज्‍जृम्‍भते ।
Mukul Koushik
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
Loading...