Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
17 Sep 2016 · 1 min read

गीत- खुशहाली महँगी है कितनी आँसू कितने सस्ते हैं

गीत- खुशहाली महँगी है कितनी आँसू कितने सस्ते हैं
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
खुशहाली महँगी है कितनी आँसू कितने सस्ते हैं

हम तो पीड़ा झेल रहे हैं काँटे हैं अंगारे भी
अंधेरों में डूब गये हैं सूरज चाँद सितारे भी
सूझे ना मंजिल क्या अपनी और किधर को रस्ते हैं-
खुशहाली महँगी है कितनी आँसू कितने सस्ते हैं

जीवन की दुश्वारी को जब जब हमने सुलझाया है
राहों ने ही राह हमारी रोक हमें उलझाया है
हमको जिसने घेर लिये वे गम के सारे दस्ते हैं-
खुशहाली महँगी है कितनी आँसू कितने सस्ते हैं

जीवन का तो खेल खत्म जाने किसकी तैयारी है
दिखता है हल्का लेकिन ये पल पल होता भारी है
मन बच्चा है मन के ऊपर मन मन भर के बस्ते हैं-
खुशहाली महँगी है कितनी आँसू कितने सस्ते हैं

जबसे रोजी रोटी ने भी दामन अपना छोड़ा है
जिसको पाई पाई जोड़ा उसने ही दिल तोड़ा है
जो अपने थे वही दूर से करते आज नमस्ते हैं-
खुशहाली महँगी है कितनी आँसू कितने सस्ते हैं

– आकाश महेशपुरी

Language: Hindi
Tag: गीत
499 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
बच्चे कहाँ सोयेंगे...???
बच्चे कहाँ सोयेंगे...???
Kanchan Khanna
बेटियाँ
बेटियाँ
डॉ०छोटेलाल सिंह 'मनमीत'
तेरे भीतर ही छिपा, खोया हुआ सकून
तेरे भीतर ही छिपा, खोया हुआ सकून
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
डरने लगता हूँ...
डरने लगता हूँ...
Aadarsh Dubey
बदतमीज
बदतमीज
DR ARUN KUMAR SHASTRI
3074.*पूर्णिका*
3074.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
सीधी मुतधार में सुधार
सीधी मुतधार में सुधार
मानक लाल मनु
*सिंह की सवारी (घनाक्षरी : सिंह विलोकित छंद)*
*सिंह की सवारी (घनाक्षरी : सिंह विलोकित छंद)*
Ravi Prakash
वीणा का तार 'मध्यम मार्ग '
वीणा का तार 'मध्यम मार्ग '
Buddha Prakash
सफल सारथी  अश्व की,
सफल सारथी अश्व की,
sushil sarna
_______ सुविचार ________
_______ सुविचार ________
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
"फूल"
Dr. Kishan tandon kranti
तेरे लहजे पर यह कोरी किताब कुछ तो है |
तेरे लहजे पर यह कोरी किताब कुछ तो है |
कवि दीपक बवेजा
छटपटाता रहता है आम इंसान
छटपटाता रहता है आम इंसान
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
पर्यावरण
पर्यावरण
नवीन जोशी 'नवल'
"जंगल की सैर”
पंकज कुमार कर्ण
आओ थोड़ा जी लेते हैं
आओ थोड़ा जी लेते हैं
Dr. Pradeep Kumar Sharma
एक बिहारी सब पर भारी!!!
एक बिहारी सब पर भारी!!!
Dr MusafiR BaithA
बुला लो
बुला लो
Dr.Pratibha Prakash
मैं हूं आदिवासी
मैं हूं आदिवासी
नेताम आर सी
नया साल लेके आए
नया साल लेके आए
Dr fauzia Naseem shad
मेरी खूबसूरती बदन के ऊपर नहीं,
मेरी खूबसूरती बदन के ऊपर नहीं,
ओसमणी साहू 'ओश'
मेरे भोले भण्डारी
मेरे भोले भण्डारी
Dr. Upasana Pandey
উত্তর দাও পাহাড়
উত্তর দাও পাহাড়
Arghyadeep Chakraborty
आज तो ठान लिया है
आज तो ठान लिया है
shabina. Naaz
!...............!
!...............!
शेखर सिंह
*** एक दौर....!!! ***
*** एक दौर....!!! ***
VEDANTA PATEL
💐प्रेम कौतुक-467💐
💐प्रेम कौतुक-467💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
कहानी-
कहानी- "खरीदी हुई औरत।" प्रतिभा सुमन शर्मा
Pratibhasharma
करतूतें किस को बतलाएं
करतूतें किस को बतलाएं
*Author प्रणय प्रभात*
Loading...