Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
17 Jun 2017 · 2 min read

गुज़रा ज़माना

विद्यालय की यादें…….

सौंधी मिट्टी की भीनी भीनी खुशबू सी हैं
मेरे स्कूल की यादें।
प्यारी चिट्ठी सी सहेजी हैं
मैंने मेरे स्कूल की यादें।
मन के उपवन में रंगीं सुरभित
फूलों सी हैं मेरे स्कूल की यादें।
सावन की फुहार में बढ़ती पींघ के
ऊंचे झूलों सी हैं मेरे स्कूल की यादें।

स्कूली जीवन भी क्या जीवन था
वह अद्भुत मधुर संजीवन था।
वो समूह में सहपाठियों संग,
स्कूल में एक साथ जाना।
वो मुंह में,मां के दिए,भीगे बादाम छिपकर चबाना।
वो मुंह फुलाकर एक दूसरे से रूठना और मनाना।
वो बात बात में अजीबो गरीब शर्तें​ लगाना।

वो नवीन सत्र में कापियों पर खाकी जिल्द चढ़ाना।
वो अपने नाम अनुक्रमांक से सजी सफेद पर्ची चिपकाना
वो विषय सूची और सुधार कार्य को भी कलात्मक बनाना।
मिले जो उत्कृष्ट- सर्वश्रेष्ठ तो दोस्तों पर छा जाना।
वो मानिटर बनने पर,सबपे रोब जमाना और
लिखावट पर अपनी खामखां इतराना।
सबसे सुंदर मैं ही लिखती हूं कह भाई बहनों को चिढ़ाना।

कर खुद शरारत सहपाठी को डांट पड़वाना,आह!
बन गया स्कूली जीवन मेरा गुज़रा ज़माना।
हाय! वो गर्मी की छुट्टियों में घर नानी के जाना,
और मामियों का झोली भर अनाज देकर,
बासू की दुकान पे खंदाना।
उफ्फ मेरी नानी का मुझे बार-बार वो गंजा कराना।
डांटकर कि फिर से बंद हो गए नाक कान के छिद्र,
वो जबरदस्ती से छिदवाकर फिर तेल हल्दी लगाना।

वो स्कूल जाते हमें देख, मां का हाथ हिलाना, वो डर के
पापा जी से, मुल्तानी चाक से सफेद जूते चमकाना।
वो प्रार्थना सभा में पी.टी. सर का हमें पीटी कराना।
न जाने क्यों छूटा पीछे खो-खो और पिट्ठू गरम का फसाना, वो हाई जंप और योगा से बार बार कतराना।

वो हंसना साथ दोस्तों के,रोना और बिना बात खिलखिलाना।
वो शरारत और पढ़ाई सबकुछ साथ में करना।
वो दादी नानी का राजा रानी की कहानी सुनाना।
वो दादा नाना का सबसे लाडला कहाना।

वो घंटी बजते ही एक दूसरे का सारा लंच खाजाना।
वो अचार इमली चूर्ण चुस्की गुड़गट्टे का ज़माना।
वो दो चोटियां कर रिबिन लगाने से कतराना।
है हुई जाती निशब्द अब नीलम तेरी कलम
नहीं मुमकिन सब कविता में बताना, क्योंकि
अपने आप को अपने बच्चों का अच्छा आदर्श है बनाना।
खिल उठता है ये मन याद करके वो ज़माना।

नीलम शर्मा

Language: Hindi
344 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
नारी के कौशल से कोई क्षेत्र न बचा अछूता।
नारी के कौशल से कोई क्षेत्र न बचा अछूता।
महेश चन्द्र त्रिपाठी
सुख - एक अहसास ....
सुख - एक अहसास ....
sushil sarna
जय माँ कालरात्रि 🙏
जय माँ कालरात्रि 🙏
डॉ.सीमा अग्रवाल
मजे की बात है
मजे की बात है
Rohit yadav
मौसम
मौसम
Monika Verma
चलो मौसम की बात करते हैं।
चलो मौसम की बात करते हैं।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
आओ गुफ्तगू करे
आओ गुफ्तगू करे
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
श्री राम का जीवन– गीत
श्री राम का जीवन– गीत
Abhishek Soni
दोस्ती का एहसास
दोस्ती का एहसास
Dr fauzia Naseem shad
"बड़ी बातें करने के लिए
*Author प्रणय प्रभात*
परेशान देख भी चुपचाप रह लेती है
परेशान देख भी चुपचाप रह लेती है
Keshav kishor Kumar
सत्य की खोज
सत्य की खोज
Meera Singh
दिनांक - २१/५/२०२३
दिनांक - २१/५/२०२३
संजीव शुक्ल 'सचिन'
इस तरह बदल गया मेरा विचार
इस तरह बदल गया मेरा विचार
gurudeenverma198
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
जन्म मरण न जीवन है।
जन्म मरण न जीवन है।
Rj Anand Prajapati
*लक्ष्मीबाई वीरता, साहस का था नाम(कुंडलिया)*
*लक्ष्मीबाई वीरता, साहस का था नाम(कुंडलिया)*
Ravi Prakash
औरों के संग
औरों के संग
Punam Pande
ऐसा बदला है मुकद्दर ए कर्बला की ज़मी तेरा
ऐसा बदला है मुकद्दर ए कर्बला की ज़मी तेरा
shabina. Naaz
💐प्रेम कौतुक-554💐
💐प्रेम कौतुक-554💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
*सिर्फ तीन व्यभिचारियों का बस एक वैचारिक जुआ था।
*सिर्फ तीन व्यभिचारियों का बस एक वैचारिक जुआ था।
Sanjay ' शून्य'
जन्म दिन
जन्म दिन
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
प्यार में बदला नहीं लिया जाता
प्यार में बदला नहीं लिया जाता
Shekhar Chandra Mitra
"सनद"
Dr. Kishan tandon kranti
दिन गुज़रते रहे रात होती रही।
दिन गुज़रते रहे रात होती रही।
डॉक्टर रागिनी
मुझको कबतक रोकोगे
मुझको कबतक रोकोगे
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
3135.*पूर्णिका*
3135.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
खुदा की हर बात सही
खुदा की हर बात सही
Harminder Kaur
तेरा मेरा रिस्ता बस इतना है की तुम l
तेरा मेरा रिस्ता बस इतना है की तुम l
Ranjeet kumar patre
स्वार्थ से परे !!
स्वार्थ से परे !!
Seema gupta,Alwar
Loading...