Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 May 2016 · 1 min read

क्या लिखूं

प्यारा भारत वर्ष लिखूं
आजादी संघर्ष लिखूं
जाति धर्म में देश बंटा
कैसे मैं उत्कर्ष लिखूं ।।।

शोषण अत्याचार लिखूं
जीने का अधिकार लिखूं
आग धधकती है मन में
कैसे मैं श्रृंगार लिखूं ।।।

आंखों देखा हाल लिखूं
मानवता बेहाल लिखूं
कृषक मरें खलिहानों में
कैसे जग खुशहाल लिखूं ।।।

टूट रहे परिवार लिखूं
हर जन है अंगार लिखूं
नगर नगर वृद्धाश्रम हैं
कैसे शुभ संस्कार लिखूं ।।।

अंधकार पर जीत लिखूं
मनभावन संगीत लिखूं
सबको कुछ सिखलाए जो
ऐसा सुंदर गीत लिखूं।।।

ऊर्जा का संचार लिखूं
शांत सुखी संसार लिखूं
सभी धर्म सम्मानित हों
ऐसा मृदु व्यवहार लिखूं ।।।

स्त्री का सम्मान लिखूं
कन्या है अभिमान लिखूं
खिलता रूप प्रकृति का
कलियों की मुस्कान लिखूं ।।।

स्वच्छ नदी की धार लिखूं
बहती शुद्ध बयार लिखूं
कण कण रमतें हो ईश्वर
खुशियों का आधार लिखूं ।।

अंकिता

Language: Hindi
1 Like · 3 Comments · 1011 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मंजिल
मंजिल
डॉ. शिव लहरी
मच्छर
मच्छर
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
मैं ज़िंदगी के सफर मे बंजारा हो गया हूँ
मैं ज़िंदगी के सफर मे बंजारा हो गया हूँ
Bhupendra Rawat
रोज़ आकर वो मेरे ख़्वाबों में
रोज़ आकर वो मेरे ख़्वाबों में
Neelam Sharma
■ 100% तौहीन...
■ 100% तौहीन...
*Author प्रणय प्रभात*
!! वो बचपन !!
!! वो बचपन !!
Akash Yadav
गायब हुआ तिरंगा
गायब हुआ तिरंगा
आर एस आघात
नहीं जाती तेरी याद
नहीं जाती तेरी याद
gurudeenverma198
दर्द तन्हाई मुहब्बत जो भी हो भरपूर होना चाहिए।
दर्द तन्हाई मुहब्बत जो भी हो भरपूर होना चाहिए।
सत्येन्द्र पटेल ‘प्रखर’
कुछ एक आशू, कुछ एक आखों में होगा,
कुछ एक आशू, कुछ एक आखों में होगा,
goutam shaw
"Strength is not only measured by the weight you can lift, b
Manisha Manjari
*अक्षय धन किसको कहें, अक्षय का क्या अर्थ (कुंडलिया)*
*अक्षय धन किसको कहें, अक्षय का क्या अर्थ (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
कविता (आओ तुम )
कविता (आओ तुम )
Sangeeta Beniwal
*** एक दीप हर रोज रोज जले....!!! ***
*** एक दीप हर रोज रोज जले....!!! ***
VEDANTA PATEL
बिखरी बिखरी जुल्फे
बिखरी बिखरी जुल्फे
Khaimsingh Saini
चार पैसे भी नही....
चार पैसे भी नही....
Vijay kumar Pandey
ख़्बाब आंखों में बंद कर लेते - संदीप ठाकुर
ख़्बाब आंखों में बंद कर लेते - संदीप ठाकुर
Sandeep Thakur
🔘सुविचार🔘
🔘सुविचार🔘
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
THE B COMPANY
THE B COMPANY
Dhriti Mishra
-जीना यूं
-जीना यूं
Seema gupta,Alwar
जय मां शारदे
जय मां शारदे
Anil chobisa
दुनियाँ के दस्तूर बदल गए हैं
दुनियाँ के दस्तूर बदल गए हैं
हिमांशु Kulshrestha
"तेरी याद"
Pushpraj Anant
प्यार या प्रतिशोध में
प्यार या प्रतिशोध में
Keshav kishor Kumar
दोस्त
दोस्त
Pratibha Pandey
अंकित के हल्के प्रयोग
अंकित के हल्के प्रयोग
Ms.Ankit Halke jha
दिल की भाषा
दिल की भाषा
Ram Krishan Rastogi
कहां गए (कविता)
कहां गए (कविता)
Akshay patel
ज़िंदगी क्या है ?
ज़िंदगी क्या है ?
Dr fauzia Naseem shad
गीत... (आ गया जो भी यहाँ )
गीत... (आ गया जो भी यहाँ )
Dr. Rajendra Singh 'Rahi'
Loading...