Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
7 Jun 2017 · 3 min read

*अनुस्वार ( ं ) और अनुनासिक ( ँ ) पर करें विचार** सुगम सरल हो व्याकरण ज्ञान*

अनुस्वार ( ं ) व्यंजन है कहलाता | अनुनासिक ( ँ ) स्वर का नासिक्य विकार कहा जाता |
चलो करें इनका अभ्यास |
काव्यात्मक व्याकरण बोध के ज़रिए व्याकरण हुआ कितना आसान |

******* अनुस्वार *******

*अनुस्वार का प्रयोग
पंचम वर्ण के लिए किया है जाता |
ड. ञ ण न म इसमें है आता
विभिन्न नियमों से बंधा यह होता
बिना उनके सार्थक नहीं है होता
नियम उल्लंघन होता है जहाँ
अशुद्ध शब्द दर्शाता वहाँ ||

नियम

१. अनुस्वार के बाद जब आता वर्ण अनुस्वार उसी वर्ग का पंचम वर्ण

उदाहरण इसका गंगा (गड्.गा) चंचल (चञचल) मुंडन (मुण्डन) शब्द
इन से पता लगता है यह नियम

२. यदि पंचम अक्षर के बाद किसी अन्य वर्ग का कोई वर्ण आए
तो पंचम अक्षर अनुस्वार के रूप में परिवर्तित नहीं हो पाए

जैसे- वाड्.मय, अन्य, उन्मुख आदि सभी शब्द वांमय, अंय, चिंमय, उंमुख के रुप में लिखे न जाएँ

३. ध्यान रखना हमेशा यह बात
संयुक्त वर्ण बनता दो व्यंजनों के साथ

जैसे- त् + र – त्र कहलाता
ज् + ञ – ज्ञ बन जाता
इसीलिए अनुस्वार के बाद संयुक्त वर्ण आने पर
जिन व्यंजनों से बना है संयुक्त वर्ण
( त् + र -त्र )
पहला अक्षर होता जो वर्ण
अनुसार उसी वर्ग का पंचम अक्षर

****इस नियम को दो उदाहरणों से समझाऊँ तुम्हारी मुश्किल दूर भगाऊँ

पहला उदाहरण
मंत्र शब्द में है
म + अनुस्वार + त्र ( त् + र )
त्र होता है संयुक्त अक्षर
बना है जो त् + र से मिलकर अनुस्वार के बाद आया है त्
त् वर्ग का पंचम अक्षर है न्
जिसके उच्चारण के लिए कार्य कर रहा है अनुस्वार ||

दूसरा उदाहरण
संक्रमण शब्द में है
स + अनुस्वार + क्र + म + ण
क्र संयुक्त अक्षर जो बना है क् + र से मिलकर |
अनुस्वार के बाद आया है क्
क् वर्ग का पंचम अक्षर है ड्.
जिसके उच्चारण के लिए कार्य कर रहा है अनुस्वार ||

४. छात्रों को अनुस्वार के प्रयोग में हर बार |
व्यंजन संधि का ‘म्’ से संबंधित नियम रखना होगा याद |
यदि शब्द में ‘म्’ के बाद,
‘क्’ से ‘म्’ तक व्यंजन आए जब साथ |
ऐसे में ‘म्’ उस व्यंजन के वर्ग के पंचम वर्ण में परिवर्तित हो जाता है हर बार |

*इस नियम को भी दो धारणों से मैं समझाऊँ |
छात्रों की समस्त समस्या पल भर में सुलझाऊँ |

*पहला उदाहरण
संग्राम शब्द में है सम् + ग्राम |
ग्र संयुक्त अक्षर है कहलाता |
ग्र + र से मिलकर बनता ‘ग्र’|
म् के बाद आया है ग् |
ग् वर्ग का पंचम वर्ण हुआ ड्.|अनुस्वार ड्. के उच्चारण के लिए कार्य कर रहा है म् |
और व्यंजन संधि के नियम अनुसार म् ही ड्. में परिवर्तित हुआ है यहाँ |

*दूसरा उदाहरण
संजय शब्द में है सम् + जय |
यहाँ म् के बाद आया है ज् |
ज् वर्ग का पंचम वर्ण है ञ |
ञ के उच्चारण के लिए कार्य कर रहा है अनुसार |
व्यंजन संधि के नियम अनुसार म् ही ञ में परिवर्तित हुआ यहाँ ||

५. म् के बाद य र ल व
श ष स ह होने पर |
अनुस्वार में परिवर्तित होता है म् |
इस नियम को भी सरल बनाती |उदाहरण देकर हूँ समझाती |

*पहला उदाहरण
संरक्षक शब्द में है सम् + रक्षक | यहाँ अनुस्वार के बाद आया है’र’
व्यंजन संधि के नियमानुसार
अनुस्वार ‘म्’ के लिए आया यहाँ

*दूसरा उदाहरण
संशय शब्द में सम् + शय
यहाँ अनुस्वार के बाद आया श
व्यंजन संधि के नियमानुसार
अनुस्वार ‘म्’ के लिए आया यहाँ ||

***अनुनासिक ( ँ ) चंद्रबिंदु***

* अनुनासिक ध्वनि
उच्चारण गुण कहलाता
नासिका और मुँह से
वायु प्रवाहित करता जाता |

चंद्रबिंदु के बिना प्रायः अर्थ में भ्रम की स्थिति बनाता |
जैसे हंस हँस ,अंगना अँगना आदि |

शिरोरेखा के ऊपर आने वाली मात्राओं के साथ बिंदु का ही प्रयोग किया जाता चंद्रबिंदु इसके साथ नहीं है आता |
उदाहरण है इसका में मैं नहीं इत्यादि

**इसके साथ ही अनुस्वार, अनुनासिक पाठ समाप्त हो जाता |
बच्चों का ज्ञान यहाँ समृद्ध हो जाता |बच्चों का व्याकरण ज्ञान हुआ कितना आसान |
सरल सुगम व्याकरण बोध के साथ ||

Language: Hindi
4 Likes · 1 Comment · 25770 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
ग़ज़ल _ सरकार आ गए हैं , सरकार आ गए हैं ,
ग़ज़ल _ सरकार आ गए हैं , सरकार आ गए हैं ,
Neelofar Khan
खुदा ने इंसान बनाया
खुदा ने इंसान बनाया
shabina. Naaz
कुंडलिया
कुंडलिया
Sarla Sarla Singh "Snigdha "
झूठ रहा है जीत
झूठ रहा है जीत
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
जिनका अतीत नग्नता से भरपूर रहा हो, उन्हें वर्तमान की चादर सल
जिनका अतीत नग्नता से भरपूर रहा हो, उन्हें वर्तमान की चादर सल
*प्रणय प्रभात*
तुझसे परेशान हैं आज तुझको बसाने वाले
तुझसे परेशान हैं आज तुझको बसाने वाले
VINOD CHAUHAN
चाहे कितने भी मतभेद हो जाए फिर भी साथ बैठकर जो विवाद को समाप
चाहे कितने भी मतभेद हो जाए फिर भी साथ बैठकर जो विवाद को समाप
Ranjeet kumar patre
4013.💐 *पूर्णिका* 💐
4013.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
जिसने भी तुमको देखा है पहली बार ..
जिसने भी तुमको देखा है पहली बार ..
Tarun Garg
मैं अपनी आँख का ऐसा कोई एक ख्वाब हो जाऊँ
मैं अपनी आँख का ऐसा कोई एक ख्वाब हो जाऊँ
Shweta Soni
हां मैं ईश्वर हूँ ( मातृ दिवस )
हां मैं ईश्वर हूँ ( मातृ दिवस )
Raju Gajbhiye
राम छोड़ ना कोई हमारे..
राम छोड़ ना कोई हमारे..
Vijay kumar Pandey
"बस्तर का राजमहल"
Dr. Kishan tandon kranti
जितना आपके पास उपस्थित हैं
जितना आपके पास उपस्थित हैं
Aarti sirsat
तुमसे अक्सर ही बातें होती है।
तुमसे अक्सर ही बातें होती है।
Ashwini sharma
इतने दिनों के बाद
इतने दिनों के बाद
Mrs PUSHPA SHARMA {पुष्पा शर्मा अपराजिता}
वो गुलशन सा बस बिखरता चला गया,
वो गुलशन सा बस बिखरता चला गया,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
****अपने स्वास्थ्य से प्यार करें ****
****अपने स्वास्थ्य से प्यार करें ****
Kavita Chouhan
*
*"सीता जी का अवतार"*
Shashi kala vyas
प्यार गर सच्चा हो तो,
प्यार गर सच्चा हो तो,
Sunil Maheshwari
प्रश्रयस्थल
प्रश्रयस्थल
Bodhisatva kastooriya
फिलहाल अंधभक्त धीरे धीरे अपनी संस्कृति ख़ो रहे है
फिलहाल अंधभक्त धीरे धीरे अपनी संस्कृति ख़ो रहे है
शेखर सिंह
मन का समंदर
मन का समंदर
Sûrëkhâ
*पत्रिका समीक्षा*
*पत्रिका समीक्षा*
Ravi Prakash
ये आंखें जब भी रोएंगी तुम्हारी याद आएगी।
ये आंखें जब भी रोएंगी तुम्हारी याद आएगी।
Phool gufran
ईश्वर के नाम पत्र
ईश्वर के नाम पत्र
Indu Singh
माँ मुझे जवान कर तू बूढ़ी हो गयी....
माँ मुझे जवान कर तू बूढ़ी हो गयी....
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
यहां दिल का बड़ा होना महानता और उदारता का प्रतीक है, लेकिन उ
यहां दिल का बड़ा होना महानता और उदारता का प्रतीक है, लेकिन उ
पूर्वार्थ
वो गली भी सूनी हों गयीं
वो गली भी सूनी हों गयीं
The_dk_poetry
शहर तुम गांव को चलो
शहर तुम गांव को चलो
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
Loading...